The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Nov 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > केमिकल > कच्चे तेल में गिरावट, ब्रेंट 103 डॉलर के करीब
केमिकल

कच्चे तेल में गिरावट, ब्रेंट 103 डॉलर के करीब

Last updated: 04/11/2026 10:14 AM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और WTI कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, अमेरिका-ईरान वार्ता और अमेरिकी चुनाव के नतीजों पर निवेशकों की नजर।
SHARE

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 नवंबर को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी WTI दोनों के भाव गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों, ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही शांति वार्ता को लेकर निवेशक सतर्क हैं। इसके अलावा अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में उम्मीद से ज्यादा गिरावट के बावजूद कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 26 सेंट यानी 0.25 फीसदी गिरकर 103.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 53 सेंट यानी 0.55 फीसदी टूटकर 95.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले मंगलवार को ब्रेंट क्रूड में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी और इसकी कीमत करीब चार सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

अमेरिकी चुनाव के नतीजों पर नजर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव की मतगणना जारी है। इन चुनावों के नतीजों से तय होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी कांग्रेस में अपना नियंत्रण बरकरार रख पाएगी या नहीं। चुनाव परिणामों का असर अमेरिकी नीतियों के साथ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों पर भी पड़ सकता है।

दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई है। कतर ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के प्रयास तेज किए हैं। हालांकि, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते की राह अभी आसान नहीं है।

इस बीच अमेरिका ने ईरान के केश्म द्वीप पर सीमित हवाई हमले किए। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में उन मिसाइल प्रणालियों को निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ किया जा रहा था। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ईरान पर नए हमले करने की कोई योजना नहीं है और बातचीत के जरिए कई मांगें पूरी होती दिखाई दे रही हैं।

अमेरिकी तेल भंडार में 52.7 लाख बैरल की कमी

अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार से जुड़े आंकड़ों ने बाजार को चौंकाया है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (API) के अनुसार, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अमेरिकी कच्चे तेल का स्टॉक 52.7 लाख बैरल घट गया।

रॉयटर्स के सर्वे में शामिल आठ विश्लेषकों ने इस अवधि में करीब 8.8 लाख बैरल की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। इसके उलट भंडार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इसी अवधि में गैसोलीन का स्टॉक 14.3 लाख बैरल बढ़ा, जबकि डीजल और हीटिंग ऑयल जैसे डिस्टिलेट ईंधनों का भंडार 11.9 लाख बैरल घट गया।

आगे कैसी रहेगी तेल की चाल?

हाइटोंग फ्यूचर्स के मुताबिक, अमेरिका में डीजल का स्टॉक सीमित बना हुआ है, जबकि गैसोलीन का भंडार उम्मीद से अधिक बढ़ा है। कच्चे तेल के भंडार में गिरावट कीमतों को समर्थन दे सकती है। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (EIA) के आधिकारिक आंकड़ों पर है।

आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों की दिशा अमेरिकी चुनाव परिणाम, ईरान के साथ शांति वार्ता और तेल भंडार के आंकड़ों से तय होगी। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद कीमतों पर दबाव बना सकती है, जबकि संघर्ष बढ़ने की स्थिति में तेल की सप्लाई प्रभावित होने का जोखिम रहेगा।

TAGGED:chhattisgarhEnergy Independencegreen energyindustrialempireKhaira VillagePM Surya Ghar YojanaRenewable EnergySolar EnergySolar PowerSolar Village
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला; निफ्टी 23,900 के पार
Next Article भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के एसेट में बढ़ोतरी और SBI म्यूचुअल फंड की शीर्ष स्थिति म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट 89.51 लाख करोड़ के पार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिवाली और छठ पूजा से पहले दिल्ली से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव
ऑटो/टेक

दिवाली-छठ से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाली इन ट्रेनों का बदला समय

By
Manu Tiwari
काजू कतली और बर्फी पर लगा चांदी का वर्क, जिसकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सावधानी जरूरी है।
FMCG

मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? खरीदते समय बरतें सावधानी

By
Manu Tiwari
चीनी मिल में गन्ने की पेराई और चीनी उत्पादन की प्रक्रिया
एग्रीकल्चर

अक्टूबर में चीनी उत्पादन ने बनाया रिकॉर्ड, महाराष्ट्र सबसे आगे; बाजार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद

By
Manu Tiwari
रिन्यूएबल एनर्जी

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी की नई रफ्तार, सौर और हरित ऊर्जा से बदल रही है पावर सेक्टर की तस्वीर

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?