The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Aug 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > हरियाणा का मेगा-सब्जी एक्सपो, किसानों को मिलेगा मिनी ट्रैक्टर का तोहफा
अन्य

हरियाणा का मेगा-सब्जी एक्सपो, किसानों को मिलेगा मिनी ट्रैक्टर का तोहफा

हरियाणा का मेगा-सब्जी एक्सपो
Last updated: 21/03/2025 12:23 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE
Highlights
  • विजेताओं को फ्री में मिलेंगी मशीने
  • नई तकनीक
  • विशेष पुरस्कार
  • महाराणा प्रताप बागवानी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों
  • नई सब्सिडी योजना

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में स्थित इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आज से मेगा सब्जी एक्सपो की शुरुआत होगी। इस सब्जी मेले में किसानों को न केवल खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, बल्कि लकी ड्रा के माध्यम से 3 मिनी ट्रैक्टर, 3 पावर वीडर और 30 कृषि मशीनें मुफ्त में दी जाएंगी। हां, आपने सही सुना, ये पुरस्कार किसानों को बिना किसी शुल्क के मिलेंगे। एक मिनी ट्रैक्टर की कीमत करीब 4 लाख रुपये है, जबकि एक पावर वीडर की कीमत सवा लाख रुपये है। यह मेगा एक्सपो 21 से 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें 200 से अधिक स्टॉल पर विभिन्न कंपनियां आधुनिक कृषि मशीनों का प्रदर्शन करेंगी।

इस मेगा सब्जी एक्सपो में कृषि विशेषज्ञों द्वारा जल प्रबंधन, जैविक खेती और ग्रीन हाउस तकनीक पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम यहाँ का प्रमुख आकर्षण केंद्र होगा। इस तीन दिवसीय मेगा-सब्जी एक्सपो का उद्घाटन हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे,वहीँ इसके समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे।

विजेताओं को फ्री में मिलेंगी मशीने

इस बार मेले में सब्जी उत्पादन के साथ-साथ आलू की खेती और मधुमक्खी पालन को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है, ताकि किसानों को इनसे जुड़ी ज्यादा जानकारी मिल सके। इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण है लकी-ड्रा, जिसमें तीन दिनों तक हर दिन एक मिनी ट्रैक्टर, एक पावर वीडर और 10 कृषि मशीनरी यंत्रों के विजेता घोषित किए जाएंगे। इस लकी-ड्रा में किसानों को भाग लेने के लिए मेले के प्रवेश द्वार पर ही एक मुफ्त पर्ची दी जाएगी। लेकिन इसमें एक शर्त यह है कि अगर लकी-ड्रा के दौरान किसान मौके पर मौजूद नहीं होता, तो उसकी पर्ची को छोड़ दिया जाएगा और उस व्यक्ति का इनाम किसी अन्य विजेता को सौंप दिया जाएगा।

इस मेले में किसानों को खेती की आधुनिक मशीनों, उन्नत बीजों, खाद और कीटनाशकों के बारे में बताया जायेगा। इससे पहले जो प्रदर्शनी होते थे, उसमें केवल 80 स्टॉल लगाए जाते थे, लेकिन इस बार के प्रदर्शनी में इसे दोगुना बढ़ा दिया गया है। मेले के दौरान बागवानी, सब्जी उत्पादन, आलू की खेती और मधुमक्खी पालन में अच्छा कार्य करने वाले 100 से अधिक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। खासतौर में उनको खेती में की गई नई तकनीकों और बेहतरीन तरीकों के इस्तमाल करने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

खेती में नई दिशा विशेषज्ञों से मिलेगा मार्गदर्शन

मेले में महाराणा प्रताप बागवानी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों और अन्य कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में किसानों को जल प्रबंधन, जैविक खेती, ग्रीन हाउस तकनीक, ड्रिप सिंचाई, कीट नियंत्रण उपायों और अन्य महत्वपूर्ण कृषि संबंधी विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही, सरकार की तरफ से किसानों के लिए नई सब्सिडी योजना से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वे इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।

TAGGED:agricultural scientistsfree machinesgreen house technologyHaryanaMega-Vegetable Expo
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उधमपुर के किसानों ने किया कमाल, केम‍िकल-फ्री गुड़ बनाकर मचाया धमाल
Next Article इस फूल की खेती करने से आप बन सकते है लखपति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सरकार द्वारा गेहूं की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए स्टॉक लिमिट तय की गई, जिससे व्यापारियों के भंडारण पर नियंत्रण रहेगा।
अन्य

गेहूं की जमाखोरी पर रोक, सरकार ने तय की स्टॉक लिमिट

By
Nisha Mandal
India New Zealand FTA agreement opens new trade and job opportunities
अन्य

भारत–न्यूज़ीलैंड FTA पर ऐतिहासिक मुहर, व्यापार और नौकरियों के नए रास्ते खुले

By
Industrial Empire
Industrial Empire
अन्य

इंडस्ट्रियल एम्पायर मैगज़ीन अगस्त अंक

By
Industrial Empire
अन्य

April 2025 में MG पर मिल रही है भारी छूट, 4 लाख रुपये की बचत

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?