The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Jul 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > तेज़ गर्मी और बारिश से रबी फसलों पर मंडराया खतरा
अन्य

तेज़ गर्मी और बारिश से रबी फसलों पर मंडराया खतरा

किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए
Last updated: 23/03/2025 9:56 AM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश का मौसम इन दिनों दिन-ब-दिन बदलता ही जा रहा है। कभी तेज़ धूप होती है, तो कभी आंधी-तूफ़ान और बारिश एक साथ होने लगती है। जिस कारण रबी की फसलों को नुकसान होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है, जिससे मौसम में और भी बदलाव आ सकता है।

इस बदलते हुए मौसम को ध्यान में रखते हुए, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को नुकसान होने से बचा सकें। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से सब्जी उत्पादकों को नुकसान हो सकता है, जबकि कुछ रबी फसलों को नमी मिलने का भी लाभ हो सकता है। जो किसान जल निकासी और कीट प्रबंधन पर ध्यान देंगे, वे इस स्थिति में भी अपनी फसलों को बचा सकते हैं और एक अच्छी और बेहतर पैदावार कर सकते हैं। किसानों को अपने खेतों की नियमित रूप से निगरानी करनी चाहिए और मौसम के अनुसार सही कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए। फसलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। इसी के साथ उचित समय पर सही कदम उठाकर इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बनाने कि युक्ति लगानी चाहिए।

कृषि विज्ञान केंद्र के विनय कुमार ने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक गेहूं, चना या मसूर की कटाई नहीं की है, उन्हें मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए जल्द कटाई शुरू कर देनी चाहिए, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने किसानों से कृषि योजनाओं का लाभ उठाने और मौसम आधारित खेती करने का सुझाव लेने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से नियमित सलाह लेने की अपील की है। ताकि सही जानकारी और नै तकनीक को अपनाकर किसान अपने खेती और फसलों को और भी ज्यादा बढ़ा सकें। इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि किसान फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं और कृषि विज्ञान केंद्र से नियमित अपडेट लेते रहें। बारिश के कारण खेतों में अधिक नमी बनी रहेगी, जिससे कई फसल रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

आजकल उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान 10°C से कम नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, बहराइच में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13°C और अधिकतम तापमान करीब 36°C दर्ज किया गया है।

TAGGED:Agricultural Science Centerhot summerRainWinter crops
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उधमपुर के किसान स्ट्रॉबेरी से कमा रहे हैं शानदार मुनाफा, केंद्र सरकार से मिल रही सब्सिडी
Next Article योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम: मथुरा-गोरखपुर के गन्ना किसानों को मिलेगी नई सौगात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CII का समर्थन
अन्य

उद्योगों ने बढ़ाया हौसला, सरकार को मिला CII का साथ

By
Industrial Empire
उत्पादन में सुधार
अन्य

औद्योगिक विकास का आधार, उत्पादन में सुधार

By
Industrial Empire
Airtel
अन्य

Airtel का बड़ा दांव: बकाया चुकाने के बदले हिस्सेदारी की मांग

By
Industrial Empire
बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में ऑफिस बिल्डिंग्स की बढ़ती डिमांड को दर्शाती कॉर्पोरेट इमारतों की तस्वीर
अन्य

रियल एस्टेट में जबरदस्त उछाल: कॉर्पोरेट सेक्टर ने बढ़ाई प्रॉपर्टी की मांग

By
Nisha Mandal
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?