The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Oct 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, SUV बनीं कस्टमर्स की फेवरेट
अन्य

ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, SUV बनीं कस्टमर्स की फेवरेट

वित्त वर्ष 2024-25 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2% बढ़कर 43 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई। यह अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री है, जिसकी बड़ी वजह SUV और MPV जैसे यूटिलिटी वाहनों की तेज़ मांग रही है।
Last updated: 16/04/2025 12:17 PM
By
Industrial Empire
Share
SUV Cars
SHARE

वित्त वर्ष 2024-25 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2% बढ़कर 43 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई। यह अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री है, जिसकी बड़ी वजह SUV और MPV जैसे यूटिलिटी वाहनों की तेज़ मांग रही है। कुल बिक्री में यूटिलिटी वाहनों की हिस्सेदारी 65% रही, यानी हर तीन में से दो खरीदारों ने इन्हें चुना ही है। यही नहीं, पैसेंजर व्हीकल्स का निर्यात भी 15% बढ़कर 7.7 लाख यूनिट तक पहुंच गया। दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी 9% की बढ़त देखी गई। हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) की बिक्री में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। SIAM (सियाम) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने बताया कि इस शानदार प्रदर्शन के पीछे अच्छी मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और सरकार की अनुकूल नीतियां मुख्य वजह रहीं हैं।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वाहन बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2% बढ़कर 43,01,848 यूनिट तक पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 42,18,750 यूनिट था। इस बढ़त का सबसे बड़ा योगदान यूटिलिटी वाहनों (SUV और MPV) की मजबूत मांग को माना जा रहा है।

लोगों को एसयूवी काफी पसंद आ रही

यूटिलिटी वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल यात्री वाहनों की बिक्री में यूटिलिटी वाहनों (SUV और MPV) की हिस्सेदारी 65% रही, जबकि पिछले साल यानी 2023-24 में यह हिस्सा करीब 60% था। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री इस साल 11% बढ़कर 27,97,229 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल 25,20,691 यूनिट थी। दूसरी ओर, कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2024-25 में कारों की बिक्री 13% घटकर 13,53,287 यूनिट रह गई, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 15,48,947 यूनिट था।

एक्सपोर्ट्स में हुई बढ़ौतरी

एक अच्छी खबर यह भी है कि इस बार यात्री वाहनों के निर्यात में भी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से 7.7 लाख यूनिट यात्री वाहनों का निर्यात किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह पिछले वित्त साल की तुलना में 15% की वृद्धि है। SIAM के अनुसार, भारत में बने वाहनों की ग्लोबल डिमांड बढ़ने की वजह से यह निर्यात बढ़ा है।

बाइक-स्कूटर की सेल में भी हुई बढ़ौतरी

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी सुधार देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 9% बढ़कर 1,96,07,332 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,79,74,365 यूनिट था। ग्रामीण इलाकों में बढ़ती मांग और लोगों के बढ़ते भरोसे ने इस क्षेत्र को उबरने में काफी हद तक मदद की है। वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल वीइकल्स) की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल इनकी थोक बिक्री 1% घटकर 9,56,671 यूनिट रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 9,68,770 यूनिट थी। तीपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में इनकी बिक्री 7% बढ़कर 7,41,420 यूनिट हो गई, जो कि 2023-24 में 6,94,801 यूनिट थी।

TAGGED:Auto SectorIndustrial EmpireMPVrecord breaking salesSUVutility vehicles
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Cold Storage खेत से मंडी तक ताज़गी बरकरार: महिला किसानों की नई क्रांति
Next Article गन्ना किसान सरकार के चीनी उद्योग योजना से गन्ना किसानों की आय में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Best home-based business ideas for earning money using smartphone and internet
बिजनेस आईडिया

Business idea: घर बैठे कमाई के 5 आसान और भरोसेमंद तरीके, बिना डिग्री और बड़े निवेश के शुरू करें काम

By
Shashank Pathak
Pixxel
आईटीअन्य

भारत बनाएगा अंतरिक्ष में Data Center! Pixxel और Sarvam लॉन्च करेंगे पहला AI Satellite

By
Industrial Empire
Indian basmati rice cultivation from farm to global market
एग्रीकल्चर

Basmati rice: क्यों दुनिया दीवानी है भारत के बासमती चावल की? खेती से कमाई तक जानिए पूरा सफर

By
Shashank Pathak
पूर्व IAS विक्रम सिंह मेहता ने संभाली IndiGo एयरलाइंस की चेयरमैन की जिम्मेदारी
अन्य

सरकारी कुर्सी से हवाई जहाज तक, विक्रम सिंह मेहता बने IndiGo के नए चेयरमैन

By
Nisha Mandal
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?