The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Nov 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > अर्थव्यवस्था को लेकर कारोबार जगत में चिंता, फिर भी कंपनियां निवेश बढ़ाने को तैयार
ऑटो/टेक

अर्थव्यवस्था को लेकर कारोबार जगत में चिंता, फिर भी कंपनियां निवेश बढ़ाने को तैयार

Last updated: 31/10/2026 12:35 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
आईएमए इंडिया के सर्वेक्षण में आर्थिक चिंता के बावजूद कंपनियों का निवेश और कारोबारी भरोसा बढ़ने के संकेत
अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता के बीच करीब 60 फीसदी कंपनियां नए निवेश की तैयारी में हैं।
SHARE

नई दिल्ली: देश के कारोबारी जगत में एक दिलचस्प स्थिति देखने को मिल रही है। कंपनियों के प्रमुख देश की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं, लेकिन अपने कारोबार की संभावनाओं पर उनका भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यानी अर्थव्यवस्था को लेकर भले ही आशंकाएं हों, लेकिन कंपनियां भविष्य के कारोबार, मुनाफे और निवेश को लेकर सकारात्मक नजर आ रही हैं। आर्थिक एवं कारोबारी अनुसंधान कंपनी आईएमए इंडिया के ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

आईएमए इंडिया के दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही) के कारोबारी भरोसा और प्रदर्शन सूचकांक (BCPI) के अनुसार, समग्र सूचकांक 2.8 अंक गिरकर 57.3 पर पहुंच गया। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अर्थव्यवस्था को लेकर कमजोर होता भरोसा है। अर्थव्यवस्था सूचकांक करीब 17 अंक गिरकर 45.7 पर आ गया। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। इसका 50 के तटस्थ स्तर से नीचे रहना बताता है कि कंपनियां आर्थिक परिस्थितियों को लेकर अधिक सतर्क हैं।

कारोबार और अर्थव्यवस्था के भरोसे में बढ़ा अंतर

सर्वेक्षण में 150 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और मुख्य वित्त अधिकारियों (CFO) ने हिस्सा लिया। इसके मुताबिक, जहां आर्थिक हालात को लेकर चिंता बढ़ी है, वहीं कंपनियों का कारोबारी भावना सूचकांक 62.1 पर पहुंच गया। पूंजीगत खर्च सूचकांक भी बढ़कर 57.4 रहा। दोनों में लगातार तीसरी तिमाही में सुधार दर्ज किया गया। इससे अर्थव्यवस्था और कारोबार को लेकर कंपनियों की सोच के बीच करीब 16 अंकों का अंतर पैदा हो गया है।

करीब 60 फीसदी कंपनियां करेंगी निवेश

सर्वेक्षण के अनुसार, 57.6 फीसदी कंपनियों ने नए निवेश को मंजूरी दे दी है या इसकी योजना बना रही हैं। वाहन उद्योग में निवेश को लेकर उत्साह सबसे ज्यादा बढ़ा है। इस क्षेत्र का निवेश भावना स्कोर पिछली तिमाही के 12.5 से बढ़कर 50 हो गया। औद्योगिक क्षेत्र में भी बिक्री और नए ऑर्डर को लेकर उम्मीदें मजबूत बनी हुई हैं।

हालांकि, बड़ी कंपनियां निवेश को लेकर छोटी कंपनियों से अधिक उत्साहित हैं। 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा सालाना राजस्व वाली कंपनियों का पूंजीगत खर्च स्कोर 66.7 रहा, जबकि 500 करोड़ रुपये से कम राजस्व वाली कंपनियों का स्कोर -8.8 दर्ज किया गया।

भर्ती और मुनाफे की उम्मीदों में सुधार

कंपनियों ने आने वाली तिमाही में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर भी बेहतर संकेत दिए हैं। भर्ती का शुद्ध स्कोर बढ़कर 9.9 हो गया। वहीं, मुनाफे का स्कोर 5.4 से बढ़कर 18.8 और उत्पादन क्षमता के इस्तेमाल का स्कोर 29.4 पर पहुंच गया।

सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने मुनाफे और उत्पादन क्षमता के मामले में विनिर्माण क्षेत्र से बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, उपभोक्ता वस्तुओं और रसायन क्षेत्र की कंपनियों ने कमजोर संभावनाएं जताई हैं।

आईएमए इंडिया के अनुसंधान निदेशक सूरज सहगल के मुताबिक, कंपनियां उन कारोबारी अवसरों में निवेश कर रही हैं जो उन्हें स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता, आपूर्ति श्रृंखला में संभावित बाधाओं और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर सतर्क हैं। कुल मिलाकर, कंपनियों का रुख निवेश और विस्तार की तरफ है, लेकिन व्यापक आर्थिक जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

TAGGED:automobile industryBusiness Confidence IndexBusiness OutlookCapital ExpenditureCEO SurveyCFO SurveyCorporate InvestmentCorporate ProfitabilityEconomic TrendsEmployment OutlookIMA India SurveyIndia business newsIndian EconomyIndustrial Growthindustrialempiremanufacturing sector
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article विमल इलायची विज्ञापन विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता अजय देवगन विमल इलायची के विज्ञापन पर अजय देवगन को नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता
Next Article 1 नवंबर 2026 से GST, म्यूचुअल फंड, मोबाइल कॉल, LPG और पेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव 1 नवंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, GST से लेकर पेंशन और मोबाइल कॉल तक पड़ेगा असर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Economic Survey 2025
ट्रेंडिंग खबरें

“आर्थिक सर्वेक्षण 2025: बेरोज़गारी पर सरकार के 3 बड़े बहाने, स्किल इंडिया और कॉरपोरेट निवेश पर उठे सवाल”

By
Industrial empire correspondent
केरल में पेड़ पर लगे लाल रंग के रामबूटान फल और इसकी खेती
फर्श से अर्श तकएग्रीकल्चर

रामबूटान की खेती से किसान कमा रहे 50 लाख रुपये सालाना

By
Manu Tiwari
सुजलॉन के AI आधारित पवन टर्बाइन ब्लेड कारखाने और विंड एनर्जी उपकरण
ट्रेंडिंग खबरेंबिजनेस आईडियारिन्यूएबल एनर्जी

Suzlon का ₹550 करोड़ का निवेश, 2027 तक बनेंगे AI आधारित विंड टर्बाइन ब्लेड के 3 नए कारखाने

By
Manu Tiwari
भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल मोबाइल रिचार्ज टैरिफ बढ़ाने और 350 रुपये ARPU की जरूरत पर अपनी राय रखते हुए।
टेलिकॉम

महंगे हो सकते हैं मोबाइल रिचार्ज प्लान, सुनील मित्तल ने 350 रुपये ARPU की रखी मांग

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?