The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > बिहार का यह किसान इस फल को उगाकर कमा रहा है लाखों रूपए, जाने क्या है तरीका।
अन्य

बिहार का यह किसान इस फल को उगाकर कमा रहा है लाखों रूपए, जाने क्या है तरीका।

बिहार जिले के मधुबनी के किसान मनिंदर कुशवाहा ने पपीता की खेती के जरिए शानदार मुनाफा कमाया है।
Last updated: 26/03/2025 5:58 AM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

हमारे देश के किसान अब पहले से ज्यादा जागरूक हो गए है। इसी के साथ अब वो पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से नगदी फसलों की खेती कर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी प्रखंड के किसान मनिंदर कुशवाहा ने पपीता की खेती के जरिए शानदार मुनाफा कमाया है। कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश करते हुए पपीते की खेती शुरू कर दी। आज इस खेती के जरिये वो हर साल लाखों रूपए कमा रहे हैं। आपको बता दें, कि आजकल तो डॉक्टर भी कई बीमारियों को दूर करने के लिए पपीता खाने की सलाह देते हैं, इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। यही वजह है कि बाजार में साल भर पपीते कि मांग रहती है।

मनिंदर कुशवाहा ने बताया कि पहले वह केले की खेती करते थे, लेकिन उससे उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हो रहा था। फिर एक दिन उनके दिमाग में पपीता की खेती करने का आइडिया आया। तब उन्होंने सोचा कि पपीते की खेती करके ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद जब उन्होंने पपीता की खेती करने के बारे में कुछ लोगों से चर्चा की, तो ज्यादातर लोगों का कहना था कि पपीता में कोई खास मुनाफा नहीं होता है। लेकिन मनिंदर ने उन लोगों से कहा, मैं पपीता की खेती करूँगा और इसमें अच्छा मुनाफा भी कमाकर दिखाऊंगा।

मनिंदर कुशवाहा ने बिहार सरकार उद्यान विभाग से पपीता के पौधे लेकर पपीता की खेती शुरू कर दी। उन्होंने दो एकड़ में पपीता के पौधे लगाए। मनिंदर ने कहा उन्होंने पपीता की खेती करके, उसे बेचकर, लगभग 3 लाख रूपए कमाए। इसके बाद उन्होंने किसानों को भी पपीता की खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पपीता की खेती कर किसान केला से बेहतर कमाई कर सकते हैं, और तो और पपीता की खेती करने में लागत भी बहुत ही कम लगता है। किसान सिर्फ गोबर की खाद से ही पपीता का बेहतर उत्पादन कर सकते हैं।

मनिंदर कुशवाहा ने पपीते की खेती करने का तरीका बताते हुए कहा कि पपीते की खेती सालभर की जा सकती है। इसकी खेती के लिए आपको 38 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान चाहिए होता है। पपीते की खेती के लिए 6.5 से 7.5 पीएच मान वाली हल्की दोमट या दोमट मिट्टी सबसे सही और अच्छी मानी जाती है। पपीते की खेती शुरू करने के लिए सबसे पहले पौधे को नर्सरी में उगाए जाता हैं, फिर उसके बाद उन्हें खेतों में बड़े ही सावधानी से रोपा जाता है। समय-समय पर पानी देना और इसकी देखभाल भी अच्छे से करनी होती है।

TAGGED:BiharPapaya Cultivationpapaya grownprofit
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Shyam Sundar Singh श्याम सुंदर सिंह बने देहात के नए सीओओ, कृषि क्षेत्र में बढ़ेगा इनोवेशन
Next Article अप्रैल में इस सब्जी की खेती के लिए ‘माया’ किस्म सबसे बेस्ट है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

किराए पर रहना या घर खरीदना? एक्‍सपर्ट से जानिए सबसे बेहतरीन फैसला

By
Industrial Empire
Medicine
अन्य

हिमाचल की दवाइयों का सच: 32 सैंपल फेल, जांच में बड़ा खुलासा

By
Industrial Empire
अन्य

तुअर दाल की गिरती कीमतों के बीच MSP खरीद ने किसानों को दी राहत

By
Industrial Empire
Delhi NCR Real Estate
अन्य

दिल्ली एनसीआर ने लग्जरी प्रॉपर्टी मार्केट में मुंबई को छोड़ा पीछे!

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?