The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Aug 15, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी 25 दिन की लाडली का नाम किया साझा, जानिए मतलब और देखिए पहली झलक
अन्य

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी 25 दिन की लाडली का नाम किया साझा, जानिए मतलब और देखिए पहली झलक

अथिया ने 25 दिन बाद अपनी लाडली की पहली झलक सबके साथ साझा की है।
Last updated: 18/04/2025 10:06 AM
By
Industrial Empire
Share
Athiya Shetty and her new born baby
SHARE

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया था। जैसे ही ये खबर सामने आई, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। पिता सुनील शेट्टी ने भी बेटी और नातिन पर खूब प्यार लुटाया और ढेरों आशीर्वाद दिए।

अब 25 दिन बाद, अथिया ने अपनी लाडली की पहली झलक सबके साथ साझा की है। तस्वीर में नन्हीं परी अपने पापा और मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल की गोद में आराम से सोई हुई नजर आ रही है, जबकि मां अथिया उसे बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। इस तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया है। अथिया ने न सिर्फ बेटी की फोटो शेयर की, बल्कि उसका नाम और उसका खास मतलब भी बताया है। अथिया ने अपनी नन्ही पारी का नाम इवारा रखा है, जिसका मतलब भगवान का तोहफा होता है।

इतना ही नहीं अथिया के इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा, सामंथा रुथ प्रभु समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर अपना प्यार जताया है और इस नन्ही सी प्यारी गुड़िया को ढेरों आशीर्वाद भी दिए हैं।

अथिया शेट्टी ने किया था मां बनने का ऐलान

केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने नवंबर 2024 में इस खुशखबरी का ऐलान किया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर करते हुए लिखा था कि उनका बेबी अप्रैल में आने वाला है। हालांकि, खुशियों ने उनके दरवाज़े मार्च में ही खटखटा दिए और 24 मार्च 2025 को अथिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इस खास मौके पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर भी फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दीं।

प्रेग्नेंसी के दौरान अथिया ने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन फोटोज़ में अथिया का मदरहुड ग्लो साफ नजर आ रहा था, और फैंस ने भी उन्हें खूब सराहा। अब बेटी के जन्म के 25 दिन बाद, कपल ने अपनी नन्ही परी की पहली झलक भी फैंस को दिखाई है, जिसमें बच्ची पापा केएल राहुल की गोद में चैन की नींद सो रही है और मां अथिया उसे प्यार भरी नजरों से देख रही हैं।

TAGGED:Athiya ShettyEntertainmentIndustrial EmpireKL RahulNew Born Baby
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Real Estate दिल्ली से हैदराबाद तक: रियल एस्टेट में मंदी की दस्तक
Next Article छोटी हार्ड ड्राइव चीन ने रचा तकनीक में इतिहास! बनाई दुनिया की सबसे तेज़ और बेहद छोटी हार्ड ड्राइव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

नवंबर में भारतीय ऑटो उद्योग की रिकॉर्ड बिक्री, यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में तेज़ी
ऑटो/टेक

Auto News: नवंबर में ऑटो इंडस्ट्री का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, सभी सेगमेंट में दिखी जबरदस्त तेजी

By
Shashank Pathak
Sugar industry को राहत, सरकार ने बढ़ाया एक्सपोर्ट कोटा, शेयरों में तेजी
एग्रीकल्चर

Sugar industry को राहत: सरकार ने बढ़ाया एक्सपोर्ट कोटा, शेयरों में आई तेजी

By
Shashank Pathak
एनर्जी

ई-वेस्ट से समृद्धि तक: Attero का ₹100 करोड़ का मेगा प्लान, भारत को बनाएगा Rare Earth Recycling का ग्लोबल हब

By
Industrial Empire
बैंकिंग

RBI ने दिग्गज प्राइवेट बैंक HDFC पर लगाया जुर्माना: क्या खाताधारकों को घबराने की जरूरत है?

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?