केंद्रीय बजट 2025 में भारतीय कृषि के लिए एक नया और प्रगतिशील रोडमैप पेश किया गया है, जो किसानों की आय बढ़ाने, कृषि बुनियादी ढांचे में सुधार और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर देता है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य किसानों को अपनी उत्पादकता और लाभ में वृद्धि के लिए आवश्यक संसाधन और समर्थन प्रदान करना है। इसके तहत फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं, तकनीकी सुधार और बेहतर भंडारण सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने सस्ती और प्रभावी कृषि बीमा, सिंचाई परियोजनाओं और मार्केटिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए हैं, ताकि किसानों को उनके उत्पादों का अच्छा दाम मिल सके।
कृषि क्षेत्र में स्मार्ट तकनीक
STIHL India इस बजट के तहत की गई सभी रणनीतिक पहलों का स्वागत करता है और भारतीय किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले और आधुनिक कृषि उपकरण देने के लिए तैयार है। STIHL के उपकरण जैसे ब्रश कटर, पावर टिलर और चेनसॉ किसानों को उनके कामों को कम समय और कम मेहनत में करने में मदद करते हैं। इन उपकरणों के माध्यम से किसान अपने खेतों में काम को अधिक कुशलता से कर सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। इन उन्नत उपकरणों की मदद से न केवल कृषि कार्य की गति बढ़ती है, बल्कि उत्पादन में भी बढ़ौतरी होती है। STIHL का उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत को आसान बनाने और उनकी आय में सुधार लाने में मदद करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकें।
कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास
इस बजट में खासतौर पर फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे, बाजार तक पहुंच और जलवायु लचीलेपन पर महत्वपूर्ण निवेश किया गया है। जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी, साथ ही वे ज्यादा मुनाफा भी कमा सकेंगे। यह निवेश किसानों को फसल कटाई के बाद के सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग प्रदान करेगा, जैसे कि भंडारण, प्रसंस्करण और बाजार में उत्पादों की सही कीमत पर बिक्री।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसानों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और फसल उत्पादन में सुधार करना है। इस योजना के तहत किसानों को बेहतर तकनीकी जानकारी, उन्नत कृषि उपकरण और आसान वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे अपने कृषि कार्य को अधिक प्रभावी और लाभकारी बना सकेंगे।
फसल कटाई और भंडारण सुधार
बजट में फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें फसलों को सही तरीके से रखने की सुविधाएं, सिंचाई सुविधाएं और लोन तक आसान पहुंच को बढ़ावा दिया गया है। इन उपायों से किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित रखने और मुनाफे को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके आलावा, वाटर पंप और मिस्टब्लोअर जैसी सुविधाएं किसानों को बेहतर फसल प्रबंधन में सहायता मिलेगी, जिससे उनकी उपज को स्वस्थ बनाए रखा जा सकेगा। यह कदम किसानों को अपनी फसल के बाद की प्रक्रिया को ज्यादा कुशल और लाभकारी बनाने में मदद करेगा, जैसे कि सही भंडारण, सही जल प्रबंधन और फसल की गुणवत्ता बनाए रखना। इस तरह से, किसानों को न केवल अधिक मुनाफा होगा, बल्कि वे अपने कृषि कार्य में भी अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।