The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > खराब मौसम से फसलों को नुकसान, सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश
अन्य

खराब मौसम से फसलों को नुकसान, सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में देर रात आए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताई है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित इलाकों का तुरंत दौरा करें और मौके पर जाकर नुकसान का सर्वे कराएं।
Last updated: 11/04/2025 6:14 AM
By
Industrial Empire
Share
Pareshaan Kisaan
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में देर रात आए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताई है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित इलाकों का तुरंत दौरा करें और मौके पर जाकर नुकसान का सर्वे कराएं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सर्वे की रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाए, ताकि 24 घंटे के अंदर प्रभावित किसानों के बैंक खातों में क्षतिपूर्ति की राशि भेजी जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि मुआवजा वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार अन्नदाताओं के साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता देने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके।

सीएम योगी ने कहा है कि अगर किसी भी अधिकारी की तरफ से राहत कार्यों में लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर मदद मिलनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि 9 अप्रैल की आधी रात को अचानक मौसम बिगड़ गया था। तेज आंधी, ओलावृष्टि और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में तो, किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। ऐसे हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद किसानों को मुआवजा बीमा कंपनियों के साथ-साथ राजस्व विभाग के माध्यम से भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके। दुस्तरी तरफ राहत विभाग ने भी खराब मौसम को देखते हुए प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम से जुड़ी सरकारी चेतावनियों का पालन करें।सीएम ने ये भी कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अन्नदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिल सके।

जिलाधिकारी को मिला निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे ओलावृष्टि और खराब मौसम से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत मौके पर जाकर फसलों के नुकसान का सर्वे करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि सर्वे रिपोर्ट जल्द से जल्द राहत विभाग के पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि मुआवजे की प्रक्रिया में देरी न हो।

सरकारी नियमों के अनुसार, बाढ़, ओलावृष्टि या बेमौसम बारिश के कारण अगर किसी किसान की फसल का 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान होता है, तो उसे ही मुआवजे के दायरे में शामिल किया जाता है। ऐसे मामलों में राजस्व विभाग और बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रभावित किसानों को त्वरित राहत पहुंचाई जाए और उन्हें दोबारा खड़ा होने में हर संभव मदद दी जाए। क्यूंकि किसानों की भलाई और सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

किसानों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी की गोला तहसील के ग्राम खजुहा में हुए भीषण अग्निकांड में प्रभावित किसानों को फसलों के रकबे के आधार पर मुआवजा दिया गया है। कुलवीर कौर, ओपेंद्र सिंह, जशमेल सिंह को 50,000-50,000 रुपये सतवंत सिंह, संदीप सिंह और जसबीर कौर को 40,000-40,000 रुपये, बलजीत कौर को 12,150 रुपये और हरजीत सिंह को 14,550 रुपये का मुआवजा मिला हैं।

इसके अलावा, मितौली तहसील के ग्राम अलियापुर और महुआढाब में बुधवार रात आए आंधी-तूफान के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ। इस घटनाक्रम के बाद भी प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राहत विभाग ने इस नुकसान का सर्वे करना शुरू कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके। राज्य सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

‘मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाड दुर्घटना सहायता योजना’

प्रशासन ने मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की है। उप जिलाधिकारी रेनू मिश्रा और तहसीलदार भीमसेन ने किसानों को मुआवजा चेक सौंपा। ग्राम सुधा देवी को 0.390 हेक्टेयर फसल क्षति के बदले 11,700 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं, ब्रजराज सिंह को 0.150 हेक्टेयर फसल नुकसान के बदले 4,500 रुपये का चेक दिया गया।

यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं या अग्निकांड से होने वाले नुकसान के बाद त्वरित आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। प्रशासन द्वारा यह कदम किसानों को राहत देने और उनकी परेशानियों को कम करने के लिए उठाया गया है। सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई में पूरी तत्परता से काम कर रही है, ताकि वे फिर से अपनी फसलों को उगाने में सक्षम हो सकें।

TAGGED:Chief Minister's Farm Barn Fire Accident Assistance Schemecm yogiadityanathCompensation within 24 hoursdamage to crops
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जैविक खाद केमिकल नहीं, जैविक खाद अपनाएं, फसल में पाएं बंपर मुनाफा
Next Article UKSSSC Vacancy 2025 UKSSSC Vacancy 2025 : उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की बहार: पटवारी, लेखपाल सहित कई पदों पर भर्ती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

शिमला-मनाली की भीड़ से बचकर, अप्रैल में इन 7 जगहों पर करें जन्नत की सैर

By
Industrial Empire
JSW Steel केस में कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाते वकील और न्याय का प्रतीक तराजू, न्यायालय का दृश्य पृष्ठभूमि में
अन्य

JSW Steel केस में अदालत की गलती? जानिए फैसले की बड़ी खामियां

By
Industrial Empire
अन्य

ट्रैक्टर पर सब्सिडी पाने के लिए जरूरी हैं ये कृषि यंत्र

By
Industrial Empire
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेरिकन एक्सल और डॉवलैस ग्रुप सौदे को मंजूरी दी
अन्य

सीसीआई ने अमेरिकन एक्सल और डॉवलैस ग्रुप सौदे को दी मंजूरी

By
Nisha Mandal
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?