The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > ड्रोन के माध्यम से महिलाएं खेतों में कर रहीं कीटनाशक का छिड़काव।
अन्य

ड्रोन के माध्यम से महिलाएं खेतों में कर रहीं कीटनाशक का छिड़काव।

गोरखपुर जिले के आबू बाजार में रहने वाली एक महिला अपने कठिन परिश्रम और मजबूत इरादों के साथ आत्मनिर्भर बनने की एक नई प्रेरणादायक कहानी बना रही हैं।
Last updated: 29/03/2025 6:01 AM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

गोरखपुर जिले के आबू बाजार में रहने वाली एक महिला अपने कठिन परिश्रम और मजबूत इरादों के साथ आत्मनिर्भर बनने की एक नई प्रेरणादायक कहानी बना रही हैं। आज हम आपको उन्हीं सफल महिला किसान तलत अजीज के बारे में बताने वाले है। दरअसल, बचपन से ही इनकी रूचि सामाजिक कार्यों में थी, और साथ ही खेती-किसानी का भी शौक था। इन्होंने करीब 40 साल पहले गोरखपुर से 30 किलोमीटर दूर महराजगंज जिले के पनियरा गांव स्थित रजौरा में 15-16 एकड़ के फार्म हाउस पर खेती शुरू किया। हालांकि, शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें सफलता दिलाई।

महिला किसान तलत ने बताया की उनके पास कुल 15-16 एकड़ खेती की ज़मीन है। जहाँ उन्होंने पिछले 40 सालों से विभिन्न फसलों की खेती कर रही हैं। इस साल उन्होंने पहली बार ताइवान पिंक अमरूद लगाया है। इसके अलावा, 4 एकड़ में आम की बागवानी की गई है। आम की किस्मों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दशहरी, लंगड़ा, कर्पूरी और आम्रपाली किस्में लगाई हैं।

किसान महिला तलत, जो 73 साल की उम्र पार कर चुकी हैं, ने बताया कि आम की बागवानी में खेतों में छिड़काव करना एक बड़ी समस्या बन गई थी। बगैर उचित छिड़काव के फसलों पर कीटों और रोगों का असर बढ़ने लगा था, जिससे पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इस चुनौती का समाधान निकालने के लिए उन्होंने अपना खुद का ड्रोन यूनिट खरीदने का निर्णय लिया। इस ड्रोन की कीमत 9.5 लाख रुपये थी, लेकिन सरकार से 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलने के बाद उन्हें यह ड्रोन मात्र 4.88 लाख रुपये का पड़ा।

तलत अजीज ने कहा, अब हमें खेतों में कीटनाशकों, रसायनों और उर्वरकों का छिड़काव सही और समान रूप से करने में मदद मिल रही है। यह ड्रोन न केवल समय की बचत करता है, बल्कि फसलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। अब खेती में तकनीकी मदद से न केवल काम आसान हुआ है, बल्कि लागत भी कम हुई है और उत्पादन में सुधार हुआ है।

किसान तलत ने बताया कि आईपीएम (IPM) तकनीक खेती के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है. हमारे खेतों में चिपचिपी झंडियां, सोलर लाइट ट्रैप और अन्य यांत्रिक उपायों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कीट इन उपकरणों में फंसकर मर जाते हैं. इसके अलावा, अगर जरूरत होती है तो नीम के तेल का छिड़काव भी किया जाता है. यह विधि केवल आर्थिक दृष्टि से ही लाभकारी नहीं, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

TAGGED:dronegorakhpurpesticide spraying
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मध्य प्रदेश के मटर और सिंघाड़े को GI टैग, कृषि उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
Next Article तुअर दाल की गिरती कीमतों के बीच MSP खरीद ने किसानों को दी राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

एथर एनर्जी की नई इलेक्ट्रिक बाइक, स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ
अन्य

ई-बाइक मार्केट में हलचल! एथर एनर्जी ला रही है नई क्रांति

By
Industrial Empire
ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से पाकिस्तान का शेयर बाजार धड़ाम
अन्य

ऑपरेशन सिंदूर का का वार, हिला पाकिस्तान का शेयर बाजार

By
Industrial Empire
मेट गाला 2025 में पारंपरिक पंजाबी लुक में दिलजीत दोसांझ मूंछों पर ताव देते हुए, शहनाज गिल के वायरल रिएक्शन के साथ
अन्य

मूंछों पर ताव देते दिलजीत को देख शहनाज ने जताया गर्व, मेट गाला में छाए पंजाबी स्टार

By
Industrial Empire
अन्य

महाराष्ट्र में बेमौसमी बारिश से किसान संकट में, पपीता, हल्दी और प्याज की फसलें बर्बाद

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?