The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > रियल एस्टेट सेक्टर में AIF का बढ़ता प्रभाव, वित्त वर्ष 2025 में 15% हिस्सेदारी की उम्मीद
अन्य

रियल एस्टेट सेक्टर में AIF का बढ़ता प्रभाव, वित्त वर्ष 2025 में 15% हिस्सेदारी की उम्मीद

Last updated: 22/04/2025 5:39 AM
By
Industrial Empire
Share
Real estate
SHARE

वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) में रियल एस्टेट का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनों में एआईएफ में रियल एस्टेट का सबसे बड़ा हिस्सा था। संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनों में कुल 5,06,196 करोड़ रुपये का एआईएफ निवेश हुआ। इसमें से सबसे बड़ी हिस्सेदारी रियल एस्टेट की रही, जिसमें 15 फीसदी के साथ 73,903 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

इस निवेश प्रवृत्ति से यह साफ है कि रियल एस्टेट को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां स्थिर और उच्च रिटर्न की संभावना होती है। इसके अलावा, रियल एस्टेट क्षेत्र में एआईएफ का निवेश बढ़ने से नए परियोजनाओं के विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है, जिससे इस क्षेत्र में और ज्यादा रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।

इसके बाद, एआईएफ ने अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण निवेश किया है। आईटी/आईटीईएस में 30,279 करोड़ रुपये, वित्तीय सेवाओं में 26,807 करोड़ रुपये, एनबीएफसी में 21,929 करोड़ रुपये, बैंकों में 21,273 करोड़ रुपये, फार्मा में 18,309 करोड़ रुपये, एफएमसीजी में 12,743 करोड़ रुपये, रिटेल में 11,550 करोड़ रुपये और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 11,433 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

हाल के वर्षों में एआईएफ निवेश में तेजी देखी जा रही है। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2019 में एआईएफ में कुल 2,82,148 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनों तक कुल एआईएफ निवेश 13,05,179 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि पिछले 6 वर्षों में एआईएफ निवेश में चार गुना से भी ज्यादा वृद्धि दर्शाता है। यह निवेश प्रवृत्ति दिखाती है कि भारतीय निवेशक अब विविध क्षेत्रों में, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां उच्च विकास की संभावना है, वहां ज्यादा निवेश कर रहे हैं। इस बढ़ते निवेश से आर्थिक विकास और नए अवसरों का सृजन ज्यादा मात्रा में हो रहा है।

पिछले एक दशक में सक्रिय एआईएफ (वैकल्पिक निवेश कोष) की संख्या में 36 गुना बढ़ौतरी हुई है। 31 मार्च 2013 तक केवल 42 सक्रिय एआईएफ थे, जबकि 5 मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़कर 1,524 हो गई है। 2019 के बाद से एआईएफ की संख्या में चार गुना से भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। फाइनेंस साल 2013 और फाइनेंसियल ईयर 2025 के बीच एआईएफ में जुटाई गई निवेश संबंधित प्रतिबद्धताओं में 83.4 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र में निवेशकों के बढ़ते विश्वास और निवेश की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

एनारॉक समूह के चेयरमैन, अनुज पुरी ने कहा कि भारत के प्रमुख एआईएफ ने अब तक 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी डालकर कई रुकी हुई परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस निवेश ने न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र को पुनः संजीवनी दी है, बल्कि इससे नई परियोजनाओं के निर्माण को भी गति मिली है, जो देश की आर्थिक वृद्धि और विकास में योगदान कर रहे हैं। इस वृद्धि से यह स्पष्ट है कि भारतीय बाजार में एआईएफ का प्रभाव बढ़ रहा है और यह विभिन्न उद्योगों में निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर प्रदान कर रहा है।

TAGGED:15% share expectedGrowing influence of AIFs in real estateIndustrial Empirereal estate
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बाराबंकी में एग्री उद्योग को मिलेगा बढ़ावा यूपी के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बाराबंकी में एग्री उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
Next Article अप्रैल में कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, 4 साल का उच्चतम रिकॉर्ड टूटा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

टमाटर की गिरती कीमतों से परेशान किसान ने सड़क पर फेंके 5 क्विंटल टमाटर

By
Industrial Empire
Chhath Puja 2025 पर सोने और चांदी के ताज़ा दाम — दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे शहरों में गिरावट
ट्रेंडिंग खबरें

Chhath puja पर सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी सस्ती, जानें आपके शहर का ताज़ा रेट

By
Industrial Empire
Supernova Stent Retriever device developed by Indian scientists to remove brain blood clots
फार्मा

स्ट्रोक मरीजों के दिमाग से ब्लड क्लॉट हटाएगा अब ‘Supernova’ डिवाइस, इलाज होगा सस्ता और आसान

By
Industrial empire correspondent
फार्मा

मोटापे और डायबिटीज की जेनेरिक वर्जन लाएंगी DRL, सिप्ला, सन फार्मा जैसी दिग्गज कंपनियां

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?