The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > भारत में मोबाइल कॉल के 30 साल, बेमिसाल: तकनीक की क्रांति का उत्सव मनाएंगे कारोबारी
टेलिकॉम

भारत में मोबाइल कॉल के 30 साल, बेमिसाल: तकनीक की क्रांति का उत्सव मनाएंगे कारोबारी

Shashank Pathak
Last updated: 19/07/2025 1:37 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
SHARE

आज से ठीक 30 साल पहले, 31 जुलाई 1995 को भारत में पहली बार मोबाइल फोन से कॉल की गई थी। यह ऐतिहासिक कॉल कोलकाता में की गई थी, जब तत्कालीन दूरसंचार मंत्री सुखराम ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु से बात की थी। उस समय यह कॉल मोदी टेल्स्ट्रा नेटवर्क (भारत के मोदी ग्रुप और ऑस्ट्रेलिया की टेल्स्ट्रा का संयुक्त उद्यम) और नोकिया हैंडसेट के जरिए संभव हुई थी। यह सिर्फ एक कॉल नहीं थी, बल्कि भारत में मोबाइल युग की शुरुआत थी।

तीन दशक की मोबाइल क्रांति
साल 1995 से 2025 तक का यह सफर किसी चमत्कार से कम नहीं। शुरू में जहां लोग सिर्फ कॉल और मैसेज कर सकते थे, वहीं अब स्मार्टफोन न सिर्फ बातचीत का माध्यम है, बल्कि हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर शॉपिंग, पढ़ाई से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक, मोबाइल ने भारत को डिजिटल पावर बना दिया है।

भारत बना उपभोक्ता से निर्माता
एक समय था जब भारत सिर्फ मोबाइल फोन का उपभोक्ता था, लेकिन अब वह दुनिया के अग्रणी मोबाइल फोन निर्माता और निर्यातक देशों में शामिल हो गया है। देश में हर साल लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बनाए जाते हैं और 2 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के मोबाइल निर्यात किए जाते हैं। यह उपलब्धि टेक्नोलॉजी के साथ आत्मनिर्भर भारत की भी मिसाल है।

31 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा “मोबाइल महोत्सव”
मोबाइल कॉल की 30वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स), एमरा (ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन) और ओरा (ऑर्गनाइज़्ड रिटेलर्स एसोसिएशन) के संयुक्त प्रयास से दिल्ली और कोलकाता में एक भव्य आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में एक विशेष “मोबाइल इतिहास प्रदर्शनी” लगाई जाएगी जिसमें 1995 से 2025 तक के मोबाइल फोन प्रदर्शित किए जाएंगे – पुराने फीचर फोन से लेकर आज के एआई-सक्षम स्मार्टफोन तक।

तकनीक की शक्ति और रोजगार का सशक्त मंच
प्रदर्शनी में सिर्फ फोन नहीं, बल्कि मोबाइल से जुड़े तकनीकी विकास जैसे – 2G से 5G, डिजिटल पेमेंट, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन एजुकेशन, ई-कॉमर्स और एंटरटेनमेंट की क्रांति को भी दिखाया जाएगा। एक लाइव प्रेजेंटेशन में मोबाइल टेक्नोलॉजी के सामाजिक और आर्थिक योगदान को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर देश के टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुख विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

कोलकाता में फिर जलेगा इतिहास का दीप
एमरा के राष्ट्रीय चेयरमैन कैलाश लख्यानी ने बताया कि 1995 की ऐतिहासिक कॉल को कोलकाता में प्रतीकात्मक रूप से दोहराया जाएगा। यह आयोजन न केवल तकनीक की शक्ति का सम्मान है, बल्कि देश के लाखों मोबाइल रिटेलर्स को एक श्रद्धांजलि भी है, जिन्होंने 100 वर्ग फुट की दुकानों से शुरुआत कर आज राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है।

TAGGED:Digital IndiaindiaIndustrial Empiremobile callmobile technologytechnology
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी का पूर्वी भारत पर फोकस: एक दिन में बिहार-बंगाल को ₹12,600 करोड़ की विकास सौगात
Next Article उत्तराखंड की वादियों से निकली लाल क्रांति: अब बदलेगी किसानों की तकदीर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिजनेस आईडिया

झाड़ू बनाने का बिज़नेस छोटे शहरों में कैसे शुरू करें?

By
Industrial Empire
CSIR–IITR Lucknow में अर्थ 2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह
अन्य

विज्ञान और सतत विकास का संगम: CSIR-IITR में ‘अर्थ 2025’ का भव्य उद्घाटन

By
Industrial empire correspondent
Olectra electric buses deployed for Hyderabad public transport modernization under PM e-Drive initiative
ऑटो/टेक

olectra को 1,085 इलेक्ट्रिक बसों का बड़ा ऑर्डर, हैदराबाद की पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया रूप

By
Industrial Empire
Brahmi की खेती करते किसान, औषधीय पौध की फसल और खेत का दृश्य
एग्रीकल्चर

Brahmi farming: ब्राह्मी की खेती से किसानों की बढ़ी आय, 21 हजार लागत में 1.20 लाख तक मुनाफा

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?