The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Nov 24, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फार्मा > भारतीय फार्मा इंडस्ट्री का लक्ष्य 2030 तक 130 अरब डॉलर
फार्मा

भारतीय फार्मा इंडस्ट्री का लक्ष्य 2030 तक 130 अरब डॉलर

Last updated: 24/11/2026 4:22 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
CPHI India 2026 में भारतीय फार्मा इंडस्ट्री और दवा निर्माण क्षेत्र की प्रदर्शनी
भारतीय फार्मा इंडस्ट्री वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और 2030 तक 130 अरब डॉलर का कारोबार हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
SHARE

नई दिल्ली। दवा निर्माण के क्षेत्र में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारतीय फार्मा इंडस्ट्री को आज ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि भारत बड़े पैमाने पर किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं का उत्पादन कर दुनिया के कई देशों तक उनकी आपूर्ति कर रहा है। मौजूदा समय में भारत दवा उत्पादन के वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया में तीसरे और वैल्यू के मामले में 11वें स्थान पर है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का फार्मा निर्यात करीब 31 अरब डॉलर रहा, जिसके चालू वर्ष के अंत तक 32 से 33 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी CPHI India 2026 में भारतीय फार्मा सेक्टर की बढ़ती ताकत और भविष्य की संभावनाएं सामने आईं। उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल भारत का फार्मा बाजार 60 से 70 अरब डॉलर के बीच है। अनुमान है कि 2030 तक यह बढ़कर 130 अरब डॉलर हो सकता है। वहीं, 2047 तक इसे 400 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

जेनेरिक दवाओं से आगे बढ़ने की तैयारी

फार्मेक्सिल के महानिदेशक के. राजा भानु के अनुसार, भारतीय फार्मा इंडस्ट्री अब केवल जेनेरिक दवाओं के बड़े पैमाने पर उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनियां जटिल जेनेरिक दवाओं, बायोसिमिलर और आधुनिक उपचारों के विकास एवं निर्माण पर भी ध्यान दे रही हैं। भारत इस समय करीब 200 देशों को दवाओं का निर्यात करता है। 38 देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) होने से फार्मा कारोबार के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

अमेरिका और यूरोप के अलावा नए बाजारों पर नजर

फेडरेशन ऑफ फार्मा एंटरप्रेन्योर्स (FOPE) के अध्यक्ष हरीश के. जैन का कहना है कि भारतीय दवा कंपनियों को अनुसंधान, नई उपचार पद्धतियों और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं पर निवेश बढ़ाना होगा। अमेरिका में भारत से हर साल करीब 9 से 10 अरब डॉलर की दवाओं का निर्यात होता है। अब कंपनियां लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और पूर्वी एशिया जैसे बाजारों में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

मेडिकल डिवाइस निर्माण में भी बढ़ोतरी

इनफॉर्मा मार्केट्स के एमडी योगेश मुद्रास के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का फार्मास्युटिकल कारोबार 5.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र की औसत सालाना वृद्धि करीब 9.2 प्रतिशत रही। चिकित्सा उपकरणों का घरेलू उत्पादन भी वित्त वर्ष 2019-20 के 28,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 41,500 करोड़ रुपये हो गया।

दो हजार से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

CPHI India 2026 का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक यशोभूमि में किया जा रहा है, जबकि PMEC India 24 से 26 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित है। दोनों आयोजनों में 2,000 से अधिक प्रदर्शकों और 120 से ज्यादा देशों के करीब 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है। इन आयोजनों से दवा निर्माण, कच्चे माल, पैकेजिंग, मशीनरी और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नए कारोबारी अवसर पैदा होने की संभावना है।

TAGGED:BiosimilarsCPHI India 2026Generic MedicinesIndia Pharmaceutical MarketIndian Drug ManufacturingIndian Pharma IndustryindustrialempiremagazineMedical Devices ManufacturingPharma BusinessPharma Exports IndiaPharmaceutical Industry Growth
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पांच प्रमुख बैंकों की होम लोन ब्याज दरों की जानकारी होम लोन लेने से पहले जानें 5 बैंकों की ब्याज दरें, कहां मिल रहा सबसे सस्ता कर्ज?
Next Article रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और ग्रीन एनर्जी निवेश योजना बायोगैस कारोबार में ₹15,000 करोड़ लगाएगी रिलायंस, 2030 तक 100 नए प्लांट लगाने की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश में क्लीन मैक्स की 3 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा परियोजना और ग्रीन कंप्यूट फैक्ट्री
नॉन रिन्यूएबल एनर्जीट्रेंडिंग खबरें

आंध्र प्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी क्लीन मैक्स, 3 GW स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं होंगी स्थापित

By
Manu Tiwari
Semaglutide की जेनेरिक दवाएं भारत में सस्ती हुईं, वजन घटाने और डायबिटीज इलाज
फार्मा

वजन घटाना अब हुआ सस्ता: Semaglutide के जेनेरिक आने से बाजार में बड़ा बदलाव

By
Manu Tiwari
भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बीच निफ्टी और बैंक निफ्टी में जोरदार उछाल
बाज़ार

शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी की नजर 26,000 पर

By
Manu Tiwari
उत्तर प्रदेश में गोबर, गोमूत्र और अन्य गो-आधारित संसाधनों से बने पंचगव्य उत्पादों के प्रस्तावित आउटलेट की योजना।
एग्रीकल्चरबिजनेस आईडिया

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य उत्पादों के आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने सामान को मिलेगा बाजार

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?