The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Jul 9, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का आविष्कार, लाल समुद्री घास से बनाया 2 मिनट में खून रोकने वाला स्वदेशी स्पंज
अन्य

IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का आविष्कार, लाल समुद्री घास से बनाया 2 मिनट में खून रोकने वाला स्वदेशी स्पंज

2 मिनट में खून के बहाव को रोक सकता है, स्वदेशी स्पंज।
Last updated: 25/03/2025 6:41 AM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक ऐसा स्पंज तैयार किया है, जो किसी भी तरह की चोट लगने या दुर्घटना के समय में केवल 2 मिनट में ही खून के बहाव को रोक सकता है। दरअसल, इस स्पंज की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से स्वदेशी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग (MSE) के शोधकर्ताओं ने समुद्री लाल घास और सेल्यूलोज से बने हेमोस्टेटिक स्पंज का विकास किया है, जो आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल में एक बड़ी सफलता है। यह नवाचार खून को 2 मिनट के अंदर रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। जैसा की आप भी जानते है, की आजकल सड़क दुर्घटना, गंभीर चोटें लगना ये सब कितना ज्यादा बढ़ गया है। ऐसी आपातकालीन स्थिति में इस स्वदेशी स्पंज का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होगा।

भारत के तटीय क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में पाई जाने वाली लाल समुद्री घास से तैयार किया गया यह स्पंज कठोर परीक्षणों से गुजर चुका है, जिनके परिणाम इसकी त्वरित थक्का जमाने की क्षमता को प्रमाणित करते हैं। तीन पेटेंटों के तहत, जिसमें एक पेटेंट डीआरडीओ और दो पेटेंट आईआईटी कानपुर के पास हैं, इसके आविष्कारक के रूप में यह स्पंज अपनी दक्षता और प्रभावशीलता के कारण आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एक जरुरी साधन बन चुका है।

आईआईटी कानपुर के मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर विवेक वर्मा ने कहा, यह हेमोस्टेटिक स्पंज भारत के प्राकृतिक संसाधनों को अत्याधुनिक सामग्री विज्ञान के साथ जोड़ने का परिणाम है। समुद्री घास और सेल्यूलोज का इस्तेमाल करके हमने एक बायोडिग्रेडेबल, लागत-प्रभावी समाधान निकला गया है, जो टिकाऊ स्वास्थ्य सेवा प्रथाओं को समर्थन देते हुए जीवन को बचा सकता है। यह आपातकालीन देखभाल में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, विशेष रूप से उन स्थानों या क्षेत्रों में जहां लोगों को चिकित्सा सेवाओं और उपचार तक आसान या पर्याप्त पहुँच नहीं है।

यह नवाचार यानि कि (उत्पाद) आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखता है। यह गंभीर और संकटपूर्ण परिस्थितियों में जीवन को बचाने की संभावना को और भी बेहतर बनाएगा, जिससे ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकेगी। साथ ही, यह उत्पाद देश भर में जीवन रक्षक समाधान (जैसे चिकित्सा उपकरण और उपचार) को अधिक लोगों तक आसानी से पहुँचाने में मदद करेगा, जिससे यह अधिक सुलभ और उपलब्ध हो जाएगा।

TAGGED:Department of Materials Science and EngineeringIIT Kanpurindigenous spongered sea grass
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पल्यावानापल्ली गांव में बोरवेल कनेक्शन से किसानों को खेती में मिल रहा फायदा
Next Article Litchi Shahd किसानों के लिए खुशखबरी, शहद और लीची की फसल से होगा शानदार मुनाफा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

SUV और बाइक की मांग से ऑटो पुर्जा उद्योग में 2026 तक 9% ग्रोथ का अनुमान
अन्य

SUV और दोपहिया वाहनों की मांग से ऑटो पुर्जा उद्योग को मिलेगी रफ्तार

By
Nisha Mandal
October 2025 WPI inflation data chart showing decline in wholesale prices and trends across primary articles, fuel, power and manufactured goods
अन्य

वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किया नया होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) डेटा

By
Industrial empire correspondent
कैलाश मानसरोवर यात्रा
अन्य

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025: जून-अगस्त के बीच होगी यात्रा, जानिए रूट और सुविधाएँ

By
Industrial Empire
Industrial Empire
अन्य

इंडस्ट्रियल एम्पायर मैगज़ीन अगस्त अंक

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?