The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Apr 4, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > विवादों में घिरी ज़मीन की बिक्री: नंदन नीलेकणि का विचार और वेम्बु की प्रतिक्रिया।
अन्य

विवादों में घिरी ज़मीन की बिक्री: नंदन नीलेकणि का विचार और वेम्बु की प्रतिक्रिया।

इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार के जनक, नंदन नीलेकणि ने एक अनोखा आइडिया पेश किया है, जो भारत के लाखों भूस्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव हो सकता है। क्यूंकि भारत में ऐसे कई लोग हैं, जो अपनी जमीन को न तो बेच सकते हैं और न ही उसे गिरवी रख सकते हैं।
Last updated: 03/04/2025 10:59 AM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार के जनक, नंदन नीलेकणि ने एक अनोखा आइडिया पेश किया है, जो भारत के लाखों भूस्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव हो सकता है। क्यूंकि भारत में ऐसे कई लोग हैं, जो अपनी जमीन को न तो बेच सकते हैं और न ही उसे गिरवी रख सकते हैं। नीलेकणि के अनुसार, भारतीयों की कुल संपत्ति का 50% हिस्सा जमीन के रूप में है, लेकिन इसमें से ज्यादातर जमीनों का सही तरीके से उपयोग नहीं हो पाता है। कुछ जमीनें ऐसी होती हैं, जिसे न तो बेचा जा सकता है, न ही लोन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे यह सारी जमीनें मालिकों के लिए एक बेकार संपत्ति बनकर धरी की धरी रह जाती है।

इस स्थिति को देखते हुए नीलेकणि का मानना है कि अगर इस जमीन को टोकन में बदला जाए, तो उसकी उपयोगिता बढ़ाई जा सकती है। टोकन बनाने से जमीन के कागजात डिजिटल हो जाएंगे, और फिर उन्हें शेयर या बॉन्ड की तरह बेचा जा सकता है। नीलेकणि के इस सुझाव पर जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि जमीन को एक ऐसी संपत्ति में बदलने से आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है। जिससे, कुछ संभावित खतरे भी पैदा हो सकते हैं।

नीलेकणि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, जमीन को टोकन में बदलने का सही समय आ गया है।इसके जवाब में, वेम्बु ने कहा कि जमीन को लिक्विड एसेट की तरह इस्तेमाल करने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर संपत्ति को आसानी से बदलने और व्यापार योग्य बनाने से हमेशा फायदे नहीं होता, कभी-कभी भरी नुक्सान बह हो जाता है। वेम्बु ने इसे ‘वित्तीयकरण का मूल सिद्धांत’ करार दिया और कहा कि अगर हर संपत्ति को पैसे की तरह बदला जा सकता है, तो आखिर में सारा धन सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही जमा हो पायेगा।

नीलेकणि का यह बयान इस विचार को व्यक्त करता है कि अगर जमीन को टोकन में बदला जाए, तो यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिसे वह ‘अनलॉक’ कह रहे हैं। इसका मतलब है कि जमीन की जो मौजूदा आर्थिक क्षमता है, वह अब पूरी तरह से उपयोग में लाई जा सकेगी। इससे लाखों भूस्वामियों को अपनी जमीन को एक सक्रिय और मूल्यवान संसाधन में बदलने का मौका मिलेगा, यानी वे अपनी ज़मीन को आर्थिक रूप से लाभकारी बना सकेंगे।

उनका मानना है कि इस प्रक्रिया से ग्रामीण इलाकों में लोगों को वित्तीय सहायता मिलेगी, क्योंकि वहां के लोगों के पास जमीन तो है, लेकिन वे उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते। टोकनाइजेशन के जरिए वे अपनी ज़मीन को आर्थिक रूप से उपयोगी बना सकते हैं और इससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है।

वेम्बु ने उदाहरण से किया खतरे को उजागर

उदाहरण के तौर पर, वेम्बु ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को जुए या शराब की लत है, तो वह अपनी ज़मीन का कुछ हिस्सा बेचकर अपनी आदत को पूरा कर सकता है। वेम्बु ने यह भी कहा कि वित्तीय लेन-देन अक्सर लालच का रूप ले लेता है, और कंपनियां किसानों या मकान मालिकों को तुरंत पैसे देने के लिए जमीन के टोकन खरीदने लगेंगी। वेम्बु को चिंता है कि यह रास्ता गलत दिशा में जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने अनुभवों से यह साफ है कि वित्तीय व्यवस्था को नियंत्रण में रखना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो यह नुकसान और बर्बादी का कारण बन सकता है।

TAGGED:liquid assetNandan Nilekanisale of land
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत की सस्ती दवाओं पर अमेरिका की मेहरबानी, कंपनियों को मिलेगा अरबों का फायदा!
Next Article Kia Syros डीजल वेरिएंट के फीचर्स क्या है? जाने
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेरिकन एक्सल और डॉवलैस ग्रुप सौदे को मंजूरी दी
अन्य

सीसीआई ने अमेरिकन एक्सल और डॉवलैस ग्रुप सौदे को दी मंजूरी

By
Nisha Mandal
अन्य

अप्रैल में यूपी ने गेहूं की खरीद में बनाया नया रिकॉर्ड, 1 लाख मीट्रिक टन पार

By
Industrial Empire
TVS Jupiter 125 का नया डुअल टोन मॉडल, जो धांसू फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ।
अन्य

धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 125 का नया डुअल टोन मॉडल, जानें कीमत

By
Nisha Mandal
भारत में तेजी से बढ़ता डेटा सेंटर मार्केट, 2030 तक 25 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद
अन्य

डेटा की ताकत: 2030 तक भारत बनेगा 25 अरब डॉलर का डेटा सेंटर हब!

By
Nisha Mandal
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?