The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड के साथ FMCG कंपनी ने दिखाई दमदार भरोसेमंदी
अन्य

₹24 प्रति शेयर डिविडेंड के साथ FMCG कंपनी ने दिखाई दमदार भरोसेमंदी

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज 24 अप्रैल को फाइनेंसियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के नतीजे जारी किए।
Last updated: 24/04/2025 6:54 AM
By
Industrial Empire
Share
Dividend Stocks
SHARE

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज 24 अप्रैल को फाइनेंसियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा इस तिमाही में 3.7% घटकर 2,464 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 2,558 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि, मुनाफे में मामूली गिरावट के बावजूद कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए ₹24 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ये डिविडेंड कंपनी के मजबूत वित्तीय आधार और निवेशकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने यह भी बताया कि कुछ कैटेगरी में मांग में सुस्ती रही, खासतौर पर ग्रामीण बाजारों में। हालांकि, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मांग में सुधार देखने को मिलेगा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने हाल ही में शेयर बाजार को दी गई जानकारी (एक्सचेंज फाइलिंग) में बताया कि जनवरी-मार्च 2024 (Q4FY24) तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 17.5% घटकर 2,464 करोड़ रुपये रह गया है। पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में कंपनी को 2,984 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय (रेवेन्यू) में हल्का इजाफा देखने को मिला है। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी की आय 3.5% बढ़कर 15,979 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 15,441 करोड़ रुपये थी। तिमाही दर तिमाही (QoQ) तुलना में रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा है।

कंपनी ने बताया कि कुछ सेगमेंट्स में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मांग में व्यापक स्तर पर तेजी नहीं आई, खासकर ग्रामीण इलाकों में। इसके बावजूद कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में बाजारों में सुधार देखने को मिलेगा। इस तिमाही के नतीजों के साथ HUL ने ₹24 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा भी की है, जो कि निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

HUL Q4 रिजल्ट्स: मुख्य बिंदु

  • कुल आय: जनवरी-मार्च 2024 तिमाही (Q4FY24) में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) की कुल आय ₹15,979 करोड़ रही।
  • नेट प्रॉफिट: इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹2,464 करोड़ रहा।
  • प्रति शेयर आय (EPS): इस तिमाही में EPS ₹10.48 दर्ज किया गया।
  • वित्त वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रदर्शन

HUL ने वित्त वर्ष 2024-25 में स्थिर प्रदर्शन किया। कंपनी की कंसोलिडेटेड कुल वार्षिक आय ₹64,138 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष FY24 में ₹62,707 करोड़ थी। यानी सालाना आधार पर हल्का सुधार देखने को मिला।

प्रबंधन की टिप्पणी और भविष्य की योजना
कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित जावा ने कहा:

“HUL ने प्रतिस्पर्धी माहौल में भी अपनी बाजार हिस्सेदारी को बनाए रखा और मजबूत किया है। हमने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव लाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।”

  • इन बदलावों में शामिल हैं:
  • तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में इनोवेशन
  • भविष्य के चैनलों में निवेश
  • Minimalist ब्रांड का अधिग्रहण
  • Pureit ब्रांड का विनिवेश (divestment)
  • आइसक्रीम बिजनेस को अलग करना

उन्होंने आगे कहा:

“हमें विश्वास है कि आने वाले समय में मांग की स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। हम एक अरब लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं और प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

हिंदुस्तान यूनिलीवर का डिविडेंड एलान


हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹24 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस डिविडेंड के साथ कंपनी पूरे वित्त वर्ष में कुल ₹53 प्रति शेयर डिविडेंड दे चुकी है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। जैसे ही रिकॉर्ड डेट तय होगी, कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी जाएगी।

शेयर बाजार में HUL का प्रदर्शन


Q4 नतीजों के ऐलान के बाद शेयर बाजार में HUL के स्टॉक्स पर दबाव देखा गया। BSE पर कंपनी के शेयरों में 2.65% की गिरावट आई, और ये ₹2,354 प्रति शेयर के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।

गौर करने वाली बात यह है कि HUL का शेयर अभी अपने 52-वीक हाई से करीब 20% नीचे ट्रेड कर रहा है, जो निवेशकों के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकता है।

निवेशकों के लिए संकेत

डिविडेंड का यह एलान दिखाता है कि कंपनी अपने निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में लगातार सक्रिय है, भले ही शॉर्ट टर्म में शेयर की कीमत में गिरावट देखी जा रही हो। कंपनी का मजबूत फंडामेंटल और लगातार डिविडेंड भुगतान इसे लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक स्थिर विकल्प बना सकता है।

TAGGED:exchange filingFMCG companyHindustan UnileverIndustrial Empireshare dividend
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article vodafone idea वोडाफोन आइडिया पर ब्रेक: हिस्सेदारी बढ़ाने से सरकार ने किया इनकार
Next Article Uri Director Aditya Dhar On Pahalgam Terror Attack पहलगाम को लेकर आदित्य धर का बयान बना मुसीबत, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ली क्लास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Noida International Airport terminal building under construction in Jewar, Uttar Pradesh
ट्रेंडिंग खबरें

Noida airport पर इस साल नहीं होंगी विदेशी उड़ानें, 2026 में होगा अंतरराष्ट्रीय सफर का आगाज़

By
Industrial empire correspondent
Gautam Adani data center expansion India AI cloud infrastructure hyperscale data centers
आईटी

Adani Data Centers: भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की रेस तेज, बिग टेक कंपनियों से साझेदारी की तैयारी

By
Industrial Empire
भारत का पहला सॉवरिन AI पार्क तमिलनाडु में, ₹10,000 करोड़ निवेश के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब
ट्रेंडिंग खबरें

तमिलनाडु में बनेगा भारत का पहला सॉवरिन AI पार्क, ₹10,000 करोड़ के निवेश से बदलेगी टेक्नोलॉजी की दिशा

By
Industrial Empire
एनवीडिया Earth-2 AI से मौसम की भविष्यवाणी और तूफान अलर्ट की नई तकनीक
ऑटो/टेक

500 गुना तेज तूफान अलर्ट! एनवीडिया के Earth-2 AI से बदलेगी मौसम की भविष्यवाणी

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?