The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > गिरिराज सिंह ने संभाली कमान, कपास और एमएमएफ पर बनी नई रणनीति
अन्य

गिरिराज सिंह ने संभाली कमान, कपास और एमएमएफ पर बनी नई रणनीति

Last updated: 28/05/2025 6:37 PM
By
Nisha Mandal
Share
गिरिराज सिंह वस्त्र मंत्रालय की बैठक में कपास और एमएमएफ पर नई रणनीति बनाते हुए
SHARE

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में कपास और मैन-मेड फाइबर को लेकर वस्त्र सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वस्त्र मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की प्रगति की समीक्षा करना था। इस अवसर पर वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और वस्त्र सचिव नीलम शमी राव भी मौजूद थीं। बैठक में बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कपास उत्पादकता मिशन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5F विजन के अनुरूप कपास की उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि नवाचार और सहयोग ही ऐसे दो क्षेत्र हैं जो न केवल कृषि क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं बल्कि पूरी वस्त्र मूल्य श्रृंखला में सभी हितधारकों को लाभ भी पहुंचा सकते हैं। गिरिराज सिंह ने डेटा मैपिंग की उपयोगिता पर भी जोर दिया और कहा कि इससे नीति निर्माण में अधिक सटीक और तथ्य-आधारित निर्णय लिए जा सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों से यह आह्वान किया कि वे मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर का गहन विश्लेषण करें ताकि भविष्य की योजनाओं में संतुलन लाया जा सके।

राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने बैठक में कहा कि साल 2030 तक के विजन को पूरा करने के लिए सभी हितधारकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने खेती में स्थिरता अपनाने किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और बेहतर तकनीक एवं प्रसंस्करण विधियों को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया जिससे उद्योग को उच्च गुणवत्ता वाला कपास उपलब्ध हो सके।

वस्त्र सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि सम्पूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए सभी पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने उद्योग से अपील की। कि वे मूल्य श्रृंखला के एकीकरण, नई तकनीकों के उपयोग और व्यापक रोडमैप तैयार करने की दिशा में ठोस प्रयास करें। बैठक में शामिल उद्योग जगत के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री के दृष्टिकोण का स्वागत किया और सरकार द्वारा प्रौद्योगिकी अपनाने, टिकाऊ फाइबर को बढ़ावा देने और किसान-उद्योग साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस बैठक में वस्त्र मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, वस्त्र आयुक्त कार्यालय, वस्त्र समिति, अनुसंधान संस्थान और उद्योग संघों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह बैठक वस्त्र क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला का प्रतिनिधित्व करती रही और विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

TAGGED:Cotton StrategyGiriraj SinghIndustrial EmpireMMF IndiaTextile GrowthTextile IndiaTextile Policy
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत से बातचीत की मांग करता आर्थिक संकट में घिरा पाकिस्तान। दाना-पानी बंद होते ही पाकिस्तान की हालत हुई खराब, भारत से बातचीत की गुहार
Next Article भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेरिकन एक्सल और डॉवलैस ग्रुप सौदे को मंजूरी दी सीसीआई ने अमेरिकन एक्सल और डॉवलैस ग्रुप सौदे को दी मंजूरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

April 2025 में MG पर मिल रही है भारी छूट, 4 लाख रुपये की बचत

By
Industrial Empire
“RBI रिपोर्ट के अनुसार बैंकों में जमा 62 हजार करोड़ रुपये का अनक्लेम्ड पैसा”
बैंकिंग

RBI का बड़ा खुलासा: बैंकों में लावारिस पड़े हैं 62 हजार करोड़ रुपये, आप भी कर सकते हैं दावा

By
Industrial Empire
Trump signs order to exit 66 international organizations, America First policy impact
ट्रेंडिंग खबरें

Trump का बड़ा फैसला: अमेरिका 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से होगा अलग

By
Industrial Empire
ट्रेंडिंग खबरेंअन्य

अडानी का 100 अरब डॉलर निवेश: 2035 तक AI के लिए तैयार करेंगे डेटा सेंटर

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?