The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Aug 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > अफ्रीकी देशों में भारतीय रेल का दबदबा, विदेश भेजेगा 150 रेल इंजन
अन्य

अफ्रीकी देशों में भारतीय रेल का दबदबा, विदेश भेजेगा 150 रेल इंजन

Last updated: 17/06/2025 6:15 PM
By
Industrial Empire
Share
भारत अफ़्रीकी देश गिनी को भेजेगा रेल इंजन : फोटो (प्रतीकात्मक)
SHARE

भारत एक विकासशील देश है, जो लगातार प्रगति कर रहा है। अपने विकास, इंफ्रास्टक्चर, वैज्ञानिक शोधों से हर क्षेत्र में भारत दुनिया में अपना लोहा मनवा चुका है। वहीं अब भारत अफ़्रीकी देश गिनी को 150 रेल इंजन भेजने जा रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से यह जानकारी सामने आई है कि, बिहार के मरहौरा में “मेक इन इंडिया” योजना के तहत बनाए गए रेलवे लोकोमोटिव कारखाने से अफ्रीकी देश गिनी को 3 साल के भीतर 3000 करोड़ रुपये से भी अधिक मूल्य के 150 इंजनों की आपूर्ति करेगा।

भारत से इंजन कैसे होगा निर्यात
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 37 इंजनों का निर्यात किया जाएगा। वहीं अगले वित्तीय वर्ष में 82 और तीसरे वर्ष 31 इंजन गिनी को निर्यात किए जाएंगे। ये सभी इंजन मरहौरा स्थित कारखाने में ही तैयार किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के मानकों पर तैयार हो रहा भारत का आधुनिक रेल कारखाना
ये रेल कारखाना अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर को पूरा करने के लिए कारखाने में ब्रॉड गेज, स्टैंडर्ड गेज और केप गेज – तीनों प्रकार की पटरियों को लगाया गया है। जिसका उद्देश्य दुनिया के अलग-अलग देशों की ज़रूरतों के अनुसार रेल इंजन बनाए जा सकें। इससे भारत का यह कारखाना न सिर्फ घरेलू ज़रूरतें पूरी करेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी एक मज़बूत प्रतियोगी बनकर उभरेगा।

क्या है इंजन की उपयोगिता
रेल मंत्रालय के अनुसार, भारत को ये बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के अंतर्गत हासिल हुआ है, जिसमें पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा गया। भारतीय इंजनों का इस्तेमाल अब पश्चिमी अफ्रीका के देश गिनी की एक प्रमुख लौह अयस्क (आयरन ओर) परियोजना में होगा। इससे अफ्रीका के इस क्षेत्र में ढुलाई व्यवस्था बेहतर होगी और भारत-अफ्रीका के बीच आर्थिक संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे।

इंजन में क्या है खास
इन इंजनों की एक खास बात यह है कि इन्हें अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। इनमें वातानुकूलित (AC) केबिन होंगे, जिससे ऑपरेटर को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही दो इंजन मिलकर लगभग 100 बोगियों को खींचने की ताकत रखते हैं, जिससे माल ढुलाई तेज़, कुशल और समय की बचत करने वाली होगी।

इंटरनेशनल लेवल पर मरहौरा की बढ़ेगी पहचान
इस ऑर्डर को पूरा करने से मरहौरा कारखाने की इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बढ़ जायेगी साथ ही इसे एक वैश्विक लोकोमोटिव निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। जिसकी वजह से लोकल स्तर पर रोजगार, उद्योग विकास और तकनीकी कौशल को भी बढ़ावा मिलेगा।

TAGGED:indian railwaysIndustrial EmpireMake in Indiaअंतरराष्ट्रीय बाजारइंजन में क्या है खासगिनीबिहार के मरहौरा में रेल कारखानारेलवे बोर्डविदेश भेजेगा भारत 150 रेल इंजन
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 1914 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से संवरेगा राजस्थान
Next Article G7 शिखर सम्मलेन : पीएम मोदी ने कहा, ” अब आतंकियों की खैर नहीं”
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Summer crop sowing 2026 India with farmers in field and pulse crops cultivation
एग्रीकल्चर

Summer crop sowing 2026: ग्रीष्मकालीन खेती में सुस्ती, लेकिन दलहन ने दिखाई ताकत, क्या कह रहे हैं ताज़ा आंकड़े?

By
Industrial empire correspondent
India New Zealand FTA agreement opens new trade and job opportunities
अन्य

भारत–न्यूज़ीलैंड FTA पर ऐतिहासिक मुहर, व्यापार और नौकरियों के नए रास्ते खुले

By
Industrial Empire
Nano fertilizer के परीक्षण और रिसर्च के बाद खेत में उर्वरक का उपयोग करते किसान
एग्रीकल्चर

Nano fertilizer पर सख्त हुआ सरकार का रुख, अब बिना टेस्ट और रिसर्च के बाजार में नहीं आएंगे नए प्रोडक्ट

By
Shashank Pathak
volvo car
ऑटो/टेक

Volvo Car India ने बढ़ाए कार के दाम: 1 मई से ₹1 लाख तक महंगी होंगी लग्ज़री कारें

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?