The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > BSNL ने लांच की नई 4G “यात्रा सिम”: कीमत 200 रुपये से भी कम, जानिए किन यूजर्स को मिलेगा फायदा
टेलिकॉम

BSNL ने लांच की नई 4G “यात्रा सिम”: कीमत 200 रुपये से भी कम, जानिए किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Last updated: 05/07/2025 5:37 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने एक बार फिर अपने यूज़र्स के लिए खास सुविधा पेश की है। इस बार कंपनी ने एक ऐसा सिम कार्ड लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका नाम ‘यात्रा सिम’ रखा गया है। इस सिम की कीमत बहुत ही किफायती है। आइए जानते हैं कि ये सिम कैसे काम करेगा, इसमें क्या फायदे मिलेंगे और इसे कैसे खरीदा जा सकता है।

क्या है BSNL का ‘यात्रा सिम’?
‘यात्रा सिम’ BSNL द्वारा लॉन्च किया गया एक विशेष सिम कार्ड है, जिसे अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ की कठिन यात्रा पर निकलते हैं। वहां नेटवर्क कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती रहती है। इसी को देखते हुए BSNL ने ये सिम पेश की है ताकि यात्री अपने परिवार और प्रियजनों से संपर्क में बने रह सकें। इस सिम की वैलिडिटी 15 दिन की होगी जो पूरी यात्रा अवधि के लिए पर्याप्त है। कंपनी का दावा है कि इस सिम के जरिए अमरनाथ यात्रा के रूट पर यात्रियों को मजबूत 4G नेटवर्क मिलेगा।

कितनी है कीमत और क्या हैं फायदे?
कीमत: 196 रुपये
वैलिडिटी: 15 दिन
नेटवर्क: 4G कनेक्टिविटी

BSNL का यह दावा है कि यात्रा के रूट पर यह सिम सबसे अच्छा सिग्नल देगी। खास बात ये है कि यात्रा सिम स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो कंपनी के 4G अपग्रेडेशन प्रोग्राम का हिस्सा है।

कहां से मिलेगा ‘यात्रा सिम’?
इस सिम को BSNL के विशेष कैंपों से खरीदा जा सकता है। ये कैंप यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर लगाए गए हैं, जैसे – लक्ष्मणपुर, भगवती नगर, चंदरकोट, पहलगाम, बालटाल आदि। इन स्थानों पर यात्री अपनी ID के साथ जाकर यात्रा सिम ले सकते हैं।

क्या पहले भी आया था ऐसा प्लान?
साल 2021 में BSNL ने एक 197 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था, जिसमें 15 दिन की वैलिडिटी दी गई थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार ‘यात्रा सिम’ उससे थोड़ा अलग है और इसे खासतौर पर अमरनाथ यात्रा के लिए ही तैयार किया गया है।

क्यों है यह सिम खास?
जहां एयरटेल, जियो और Vi जैसी निजी कंपनियां भी अमरनाथ यात्रा के दौरान नेटवर्क देने की कोशिश करती हैं, वहीं BSNL ने एक स्पेशल सिम लॉन्च करके बाज़ी मार ली है। चूंकि यह सिम को खास इसी रूट के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए इससे बेहतर नेटवर्क कवरेज मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 38 दिनों की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। देशभर से लाखों शिवभक्त इस पवित्र यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में यात्रा सिम उनकी सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिहाज से एक बेहतरीन पहल है। BSNL की ये पहल न सिर्फ यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा बल्कि उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक भी बनाएगा।

TAGGED:Amarnath special SIMAMARNATH YATRABSNLBSNL 2025 New PlanBSNL 4GIndustrial Empire
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पच्चीस सालों बाद पाकिस्तान से माइक्रोसॉफ्ट की विदाई, समेटा अपना कामकाज
Next Article आज से लागू हो गए पैन-आधार नियम और नए बैंक शुल्क: जानें कौन-सा नियम आपके लिए है जरूरी?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

India's journey towards 6G technology
आईटी

तार से रफ्तार तक: भारत का सफर 6G की ओर

By
Shashank Pathak
diabetes treatment medicines becoming cheaper in India 2026
फार्मा

अगले साल सस्ती हो सकती हैं diabetes और मोटापा कम करने वाली दवाएं

By
Industrial Empire
Republic Day celebration by Indian diaspora across the world with tricolour and cultural programs
ट्रेंडिंग खबरें

Republic Day: दुनिया भर में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, प्रवासी भारतीयों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

By
Industrial Empire
भारत 2030 तक क्विक कॉमर्स का तीसरा सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार बनता हुआ
ट्रेंडिंग खबरें

भारत बना quick commerce का तीसरा सबसे बड़ा बाजार, 2030 तक दोगुना होगा राजस्व

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?