The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Oct 3, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फूड प्रोसेसिंग > यूपी को ‘फूड बास्केट’ बनाने की ओर बढ़ रही योगी सरकार
फूड प्रोसेसिंग

यूपी को ‘फूड बास्केट’ बनाने की ओर बढ़ रही योगी सरकार

Last updated: 10/07/2025 6:49 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ गेहूं और गन्ना नहीं, बल्कि प्रोसेस्ड फूड का भी बड़ा कारोबार खड़ा हो रहा है। ‘Ready to Eat’ यानी तैयार खाने की चीजों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नए अवसर भी सामने आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है, ताकि किसानों को सिर्फ उपज नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग से भी अधिक आमदनी मिल सके।

फलों-सब्जियों के निर्यात में यूपी को बढ़त
केंद्र सरकार ने फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत का कृषि निर्यात वर्ष 2019-20 में 35 अरब डॉलर था, जो 2024-25 में 51 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान फलों और सब्जियों का है। और जब बात फलों और सब्जियों की आती है, तो उत्तर प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है – चाहे वह आम हो, अमरूद, आलू या फिर गन्ना।

कृषि जलवायु और युवा जनसंख्या बना रही हैं स्थिति मजबूत
उत्तर प्रदेश की खासियत यह है कि यहां 9 अलग-अलग एग्रो-क्लाइमेट जोन हैं, यानी हर तरह की फसल उगाई जा सकती है। साथ ही यहां की 56 फीसदी आबादी युवा है, जो नए कृषि मॉडल और टेक्नोलॉजी को अपनाने में सक्षम है। अधिकांश कृषि भूमि सिंचित है, जिससे उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर कहते हैं, “प्रकृति और परमात्मा ने यूपी को विशेष आशीर्वाद दिया है।”

ODOP और CFC से जुड़ रहा है फूड प्रोसेसिंग सेक्टर
योगी सरकार फूड प्रोसेसिंग को सीधे ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना से जोड़ रही है। अब जिलों के अनुसार उत्पादों का चयन कर उनके लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) बनाए जा रहे हैं। जैसे काला नमक चावल, केला, आंवला, गुड़, आम आदि के लिए तकनीकी और भंडारण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। हर जिले में फल और सब्जी उत्पादन को बढ़ाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बनाए जा रहे हैं। इज़रायल और डेनमार्क जैसे देशों की मदद से हाईटेक हॉर्टिकल्चर मॉडल तैयार हो रहे हैं।

हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी से होगी नई शुरुआत
सरकार अब एक विशेष हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की भी स्थापना करने की योजना बना रही है, जहां बागवानी फसलों की पढ़ाई, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। यह यूनिवर्सिटी किसानों को नई किस्मों और प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से जोड़ेगी, जिससे उनका उत्पादन और आमदनी दोनों बढ़ेंगे।

नीति आयोग ने भी यूपी को बताया ग्रोथ इंजन
कुछ समय पहले नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने लखनऊ दौरे में उत्तर प्रदेश की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि अगर बाजार की मांग के अनुसार गुणवत्ता और वैल्यू एडेड उत्पाद तैयार किए जाएं, तो यूपी भारत का विकास इंजन बन सकता है। उन्होंने जिलों को आर्थिक गतिविधियों के हब में बदलने की भी सलाह दी थी, जिस पर योगी सरकार पहले ही काम कर रही है।

खेती से खुशहाली की ओर
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर यूपी के किसानों के लिए सिर्फ नया बाजार नहीं, बल्कि नई खुशहाली का रास्ता बन रहा है। उत्पादन से आगे बढ़कर प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग की दिशा में राज्य तेजी से बढ़ रहा है। अगर यही रफ्तार रही तो वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश भारत का ‘फूड बास्केट’ बन जाएगा – और किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, उद्यमी भी कहलाएंगे।

TAGGED:AgriExportIndiafood processingIndustrial EmpireKisanVikasODOPODOPYojanaUPFoodProcessingYogiSarkar
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत में Starlink को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की मंजूरी, जल्द शुरू होगा संचालन
Next Article बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए खुशखबरी: बढ़ी हुई पेंशन जाएगी खाते में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ट्रेंडिंग खबरें

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला 2025: दिल्ली के भारत मंडपम में 6 से 8 अगस्त तक होगा भव्य आयोजन

By
Industrial Empire
Donald Trump statement on India-Russia oil deal and Russia’s strong response over India partnership
ट्रेंडिंग खबरें

Trump का दावा, रूस का पलटवार: भारत पर अमेरिकी दबाव पर मॉस्को ने दी सख्त प्रतिक्रिया

By
Industrial Empire
गेंदा फूल की खेती करने वाले किसान, बिहार सरकार की सब्सिडी योजना 2025 के तहत मालवाहक वाहन खरीदते हुए
एग्रीकल्चर

गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को तोहफा, अब गाड़ी खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी

By
Industrial Empire
UP में औद्योगिक अपराधों पर जेल की सजा खत्म, अब लगेगा जुर्माना | यूपी में निवेशकों के लिए बड़ी राहत
ट्रेंडिंग खबरें

UP में अब औद्योगिक अपराधों में जेल नहीं, देना होगा जुर्माना, निवेशकों को मिलेगी राहत

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?