The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Oct 3, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > टाटा टेक्नोलॉजी यूपी के 121 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को बनाएगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
ऑटो/टेक

टाटा टेक्नोलॉजी यूपी के 121 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को बनाएगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Last updated: 23/07/2025 1:38 PM
By
Industrial empire correspondent
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने की बड़ी पहल की गई है। अब राज्य के 121 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” में बदला जाएगा। इसके लिए राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह काम टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (TTL) के सहयोग से किया जाएगा।

पहले चरण में 45 कॉलेजों का होगा कायाकल्प
इस महत्वाकांक्षी योजना का पहला चरण 45 पॉलिटेक्निक कॉलेजों के अपग्रेडेशन से शुरू होगा। खास बात यह है कि यह कदम ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। उन्हें न केवल आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा, बल्कि रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते भी खुलेंगे।

स्मार्ट क्लासरूम और हाईटेक लैब्स की सुविधा
टाटा टेक्नोलॉजी इन कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक तकनीकी लैब्स और उन्नत मशीनों की व्यवस्था करेगी। इससे छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलेगी। वे स्मार्ट ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस डिजाइनिंग जैसी नई तकनीकों में दक्ष बनेंगे।

स्टार्टअप और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
यह पहल सिर्फ नौकरियों तक सीमित नहीं होगी। इन अपग्रेडेड संस्थानों में छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए तकनीकी और व्यवसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इससे प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को नई उड़ान मिलेगी।

टाटा और सरकार मिलकर करेंगे निवेश
हर पॉलिटेक्निक संस्थान को औसतन 57.32 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिनका उपयोग मशीनों और तकनीकी संसाधनों की स्थापना में किया जाएगा। कुल अनुमानित खर्च 6935.86 करोड़ रुपये है, जिसमें से 87% (6034.20 करोड़ रुपये) टाटा टेक्नोलॉजी खर्च करेगी। बाकी 13% (1063.96 करोड़ रुपये) प्राविधिक शिक्षा विभाग उठाएगा। इसके अलावा, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए हर कॉलेज को 7.09 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

एक साल में पूरा होगा काम
कार्यादेश जारी होने के बाद एक वर्ष के भीतर ये सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार हो जाएंगे। यह योजना न सिर्फ शिक्षा का स्तर ऊंचा करेगी, बल्कि यूपी को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

TAGGED:Centre of ExcellenceEducationFeaturedGovernment Polytechnic CollegesIndustrial EmpireLucknowSTARTUPTata TechnologyUP News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 2025 Maruti Ertiga हुई लांच: ज्यादा सेफ, ज्यादा स्पेस, अब 7 सीटर कार लवर्स की पहली पसंद
Next Article चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे कैबिनेट ने दी मंजूरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UIDAI आधार से जुड़े स्टार्टअप्स के लिए सीड फंड और सैंडबॉक्स शुरू करने की तैयारी
ऑटो/टेक

UIDAI की बड़ी पहल: आधार से जुड़े स्टार्टअप्स को मिलेगा सीड फंड, बनेगा नया इकोसिस्टम

By
Industrial Empire
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, कर्मचारियों से सैलरी और पेंशन पर सुझाव मांगे गए
बैंकिंग

8th Pay Commission: वेबसाइट लॉन्च, कर्मचारियों से मांगी गई राय—क्या बदलेगी सैलरी और पेंशन?

By
Industrial empire correspondent
UP का उभरता औद्योगिक और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) हब
ट्रेंडिंग खबरें

UP: उभरता हुआ ग्लोबल इंडस्ट्रियल और GCC हब

By
Industrial Empire
Airbus A320 aircraft recall news, global flight disruption, aviation safety update
अन्य

Airbus ने 6,000 विमान वापस बुलाए: दुनिया भर में उड़ानों पर संकट, सरकारें अलर्ट मोड पर

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?