The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, May 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फूड प्रोसेसिंग > Snack market: तेजी से बदल रहा है भारत का नमकीन मार्केट, विदेशी कंपनियों की भी बढ़ी दिलचस्पी
फूड प्रोसेसिंग

Snack market: तेजी से बदल रहा है भारत का नमकीन मार्केट, विदेशी कंपनियों की भी बढ़ी दिलचस्पी

Shashank Pathak
Last updated: 19/09/2025 6:14 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
भारत का तेजी से बढ़ता नमकीन और Snack Market, देसी और विदेशी कंपनियों की दिलचस्पी
नमकीन मार्केट में देसी और विदेशी कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी – Snack Market का बदलता चेहरा
SHARE

Snack market: भारत का नमकीन और स्नैक्स बाजार अब सिर्फ खाने-पीने का हिस्सा नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस अवसर बन चुका है। जिस मार्केट पर कभी केवल देसी और लोकल ब्रांड का दबदबा था, वहां अब विदेशी कंपनियां भी अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में बालाजी वेफर्स जैसे क्षेत्रीय ब्रांडों में निवेश की खबरों ने इस मार्केट को और भी सुर्खियों में ला दिया है।

विदेशी कंपनियों की एंट्री से बदला खेल
पहले जहां हल्दीराम, बालाजी वेफर्स और छोटे क्षेत्रीय ब्रांड ही नमकीन बाजार की पहचान थे, वहीं अब अमेरिका की जनरल मिल्स जैसी कंपनियां इन ब्रांडों में निवेश करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा पेप्सिको और ITC जैसी बड़ी दिग्गज कंपनियां भी नमकीन और स्नैक्स सेगमेंट में आक्रामक रणनीति अपना रही हैं। इससे साफ है कि भारत का नमकीन मार्केट अब लोकल से ग्लोबल स्तर तक चर्चा का विषय बन चुका है।

शहरों ने बदली खाने की आदतें
तेजी से बढ़ते शहरीकरण और भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों की खाने की आदतों को बदल दिया है। लोग अब लंबे समय तक खाना बनाने से बचते हैं। झटपट खाए जाने वाले फूड की मांग बढ़ी है। दोहरी कमाई वाले परिवार और अकेले रहने वाले युवा हल्के-फुल्के स्नैक्स पर ज्यादा निर्भर हैं। इसी वजह से रेडी-टू-ईट स्नैक्स की मांग में जबरदस्त उछाल आया है।

सिर्फ़ चिप्स नहीं, हेल्दी स्नैक्स का दौर
आज का उपभोक्ता सिर्फ मसालेदार नमकीन या तैलीय चिप्स तक सीमित नहीं है। अब लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं। इसी वजह से क्विनोआ और बाजरे से बने स्नैक्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। लोग इन्हें हल्के-फुल्के नाश्ते के रूप में पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर हैं। इसके अलावा भुने हुए बीज और सूखे मेवे अब स्नैकिंग के नए ट्रेंड बन गए हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ ही दिनभर एनर्जी भी प्रदान करते हैं। वहीं, कम तेल वाले और बेक किए हुए विकल्प भी तेजी से लोगों की पसंद में शामिल हो रहे हैं। यह बदलाव इस बात को दर्शाता है कि उपभोक्ता अब स्वाद के साथ सेहत से भी कोई समझौता नहीं करना चाहते। यानी अब उपभोक्ता चाहते हैं कि स्नैक्स स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हों।

गांवों में भी बढ़ रही मांग
ग्रामीण भारत अब सिर्फ खेती या बुनियादी जरूरतों तक सीमित नहीं है। यहां की आय बढ़ी है और लोग अब ब्रांडेड स्नैक्स खरीदने के लिए तैयार हैं। कंपनियां गांवों के लिए सस्ते पैकेट लॉन्च कर रही हैं – ₹1 के पैक, ₹5 के पैक और ₹10 के पैक। ये छोटे पैक ग्रामीण उपभोक्ताओं की जेब और जरूरत दोनों को पूरा कर रहे हैं।

छोटे ब्रांड, बड़े मौके
हल्दीराम और बालाजी वेफर्स जैसे क्षेत्रीय ब्रांडों की सफलता ने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से निकले ब्रांड भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात इन ब्रांड्स का लोकल कनेक्शन मजबूत होता है। ये कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाते हैं साथ ही निवेशकों और विदेशी कंपनियों के लिए ये सबसे आकर्षक विकल्प बनते जा रहे हैं।

चुनौतियां भी कम नहीं
भले ही नमकीन बाजार तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं। सबसे समस्या कच्चे माल की बढ़ती कीमतें है। पैकिंग साइज (ग्रामेज) घटाने पर उपभोक्ताओं की नाराजगी, असंगठित लोकल ब्रांड्स से मुकाबला, सरकार के सख्त नियम और गुणवत्ता मानक ये समस्याएं खासकर छोटे ब्रांड्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

बड़ा है पोटेंशियल, पर चाहिए रणनीति
भारत का नमकीन और स्नैक्स बाजार आने वाले वर्षों में और भी तेजी से बढ़ने वाला है। विदेशी निवेश, बदलती उपभोक्ता आदतें और हेल्दी स्नैक्स की बढ़ती मांग इस सेक्टर को नया आयाम दे रही है। हालांकि चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन सही रणनीति और ग्राहक-केंद्रित उत्पादों के जरिए कंपनियां इस अरबों के बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना सकती हैं।

TAGGED:Balaji WafersForeign InvestmentHaldiramHealthy SnacksIndia's Snack MarketIndustrial EmpireITCMillet SnacksNamkeenPepsiCoQuinoa SnacksSnack Market
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Sleepwell ब्रांड की संस्थापक शीला गौतम और स्लीपवेल साम्राज्य की सफलता की कहानी शीला गौतम और sleepwell का साम्राज्य
Next Article Donald trump ने एच-1बी वीज़ा फीस 88 लाख रुपये की, भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स पर असर Trump का बड़ा फैसला: H-1 बी वीज़ा की फीस 88 लाख रुपये, भारतीयों पर भारी असर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

एग्रीकल्चर

सरकारी नौकरी छोड़ साइंटिस्ट कामिनी बनीं किसानों की मसीहा: 1.75 करोड़ का बनाया स्टार्टअप

By
Industrial Empire
भारत में नई EV मोटर तकनीक – फेराइट और रिलक्टेंस मोटर विकास परियोजना
ट्रेंडिंग खबरें

भारत में EV मोटर तकनीक पर शोध, रेयर अर्थ मैग्नेट पर निर्भरता घटाने की तैयारी

By
Industrial Empire
केले के तने से फाइबर और उत्पाद बनाते काशीनाथ जेना और अनुसूया जेना, ओडिशा का वेस्ट-टू-वेल्थ स्टार्टअप
फर्श से अर्श तक

Success Story: जिसे किसान समझते थे सिरदर्द, उसी से इस कपल ने खड़ा किया 1 करोड़ का बिजनेस

By
Shashank Pathak
Skoda Kushaq 2026 facelift SUV with new LED headlights and modern design in India
ऑटो/टेक

Skoda Kushaq 2026 भारत में लॉन्च, नए अवतार में मिड-साइज SUV की मजबूत वापसी

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?