The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > Vande Bharat Express: 6 वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंट्री का ठेका टर्मिनेट, यात्रियों को परोसा जा रहा था खराब खाना! जानिए किस कंपनी पर गिरी गाज
ट्रेंडिंग खबरें

Vande Bharat Express: 6 वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंट्री का ठेका टर्मिनेट, यात्रियों को परोसा जा रहा था खराब खाना! जानिए किस कंपनी पर गिरी गाज

Last updated: 15/10/2025 4:20 PM
By
Industrial Empire
Share
Vande Bharat Express pantry terminated due to poor food quality, South Railway action on Brandavan Food Products
यात्रियों की शिकायतों के बाद दक्षिण रेलवे ने छह वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंट्री सेवा का ठेका रद्द किया। ( प्रतीकात्मक इमेज )
SHARE

भारतीय रेल में यात्रियों की सुविधा और गुणवत्ता सुधार के लाख दावों के बावजूद, ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल लगातार उठते रहे हैं। अब यह विवाद रेलवे की सबसे प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) तक पहुंच गया है। दक्षिण रेलवे ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है एक साथ छह वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंट्री का ठेका टर्मिनेट कर दिया गया है।

यात्रियों की शिकायतों ने बढ़ाई रेलवे की चिंता
सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण भारत में चल रही छह वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की ओर से लगातार खराब भोजन और सेवा की शिकायतें मिल रही थीं। कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले को उठाया, जिसके बाद दक्षिण रेलवे ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि यात्रियों को परोसा जा रहा खाना न केवल निम्न गुणवत्ता का था, बल्कि स्वच्छता के मानकों पर भी खरा नहीं उतर रहा था। इसके बाद रेलवे ने ठेका रद्द करने का निर्णय लिया।

दिल्ली की कंपनी पर गिरी गाज
इन ट्रेनों की पेंट्री का संचालन दिल्ली की कंपनी वृंदावन फूड्स प्रोडक्ट्स (Brandavan Food Products) कर रही थी। यह कंपनी दरअसल M/s R.K Associates and Hoteliers Pvt. Ltd. की सिस्टर कंसर्न बताई जा रही है, जो रेलवे के कई अन्य प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही है। दक्षिण रेलवे ने यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी का ठेका कुछ महीने पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया, हालांकि इस पर तुरंत अमल नहीं हो सका क्योंकि मामला अदालत तक पहुंच गया।

कोर्ट ने दी रेलवे को हरी झंडी
वृंदावन फूड्स ने रेलवे के फैसले को चुनौती देते हुए मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने पहले रेलवे के फैसले पर अस्थायी रोक (स्टे) लगा दी थी, लेकिन बाद में जांच रिपोर्ट और तर्कों को देखने के बाद पाया कि रेलवे ने संगत आधार पर कार्रवाई की है। 8 अक्टूबर को कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में फैसला सुनाया और ठेका रद्द करने की अनुमति दे दी। इसके बाद दक्षिण रेलवे ने तत्काल प्रभाव से कंपनी के सभी ठेके समाप्त कर दिए।

किसको मिली जिम्मेदारी?
कोर्ट के फैसले के बाद दक्षिण रेलवे ने इन ट्रेनों की पेंट्री सेवा की जिम्मेदारी तत्काल IRCTC को सौंप दी। अस्थायी रूप से यात्रियों को निर्बाध कैटरिंग सेवा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कुछ निजी कंपनियों को भी शामिल किया है। इनमें फूड वर्ल्ड, एक्सप्रेस फूड्स, संकल्प कैटरर्स, और ए.एस. सेल्स कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। इन फर्मों को अस्थाई आधार पर सेवा देने की अनुमति दी गई है जब तक नया ठेका तय नहीं हो जाता।

किन ट्रेनों में हुआ बदलाव
दक्षिण रेलवे के अनुसार, जिन छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठेका टर्मिनेट किया गया है, उनमें शामिल हैं –

  1. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–मैसुरु (20607/08)
  2. तिरुवनंतपुरम–कासरगोड़ (20633/34)
  3. तिरुवनंतपुरम–मेंगलुरु सेंट्रल (20631/32)
  4. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–कोयम्बटूर (20643/44)
  5. चेन्नई इगमोर–तिरुनेलवेली (20665/66)
  6. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–विजयवाड़ा (20677/78)
    इन सभी ट्रेनों में अब नए कैटरिंग प्रदाताओं द्वारा अस्थायी रूप से भोजन सेवा दी जा रही है।

क्या ब्लैकलिस्ट होगी कंपनी?
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या रेलवे दोषी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करेगा? रेलवे की नीति के अनुसार, कोई भी कंपनी यदि बार-बार असंतोषजनक सेवा देती है तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। जिससे वह भविष्य में किसी भी रेलवे ठेके के लिए अयोग्य हो जाती है। फिलहाल, वृंदावन फूड्स को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन रेलवे सूत्रों का कहना है कि भविष्य में यह कदम उठाया जा सकता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे आधुनिक और प्रतिष्ठित ट्रेनों में से एक है। ऐसे में उसमें परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठना निश्चित रूप से चिंता का विषय है। यात्रियों की शिकायतों के बाद दक्षिण रेलवे की यह कार्रवाई न केवल जवाबदेही तय करने का कदम है बल्कि अन्य कैटरिंग कंपनियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

TAGGED:FeaturedIndia Newsindian railwaysIndustrial EmpireIRCTCRailway ActionRailway Foodrailway newsSouth RailwayVande Bharat Express
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 2025 में गिरती Crude Oil की कीमतें और वैश्विक तेल बाजार की स्थिति 2025 के अंत तक और सस्ता होगा Crude Oil, जानिए क्यों गिर रही हैं कीमतें
Next Article किसान खेत में जैव उर्वरक का छिड़काव करते हुए — पर्यावरण अनुकूल खेती का प्रतीक खेतों में यूरिया नहीं, Bio-fertilizer अपनाएं, फसल को जलहरीली होने से बचाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

FMBA कोलन कैंसर वैक्सीन breakthrough, mRNA based vaccine for colorectal cancer treatment, new hope against cancer
फार्मा

कोलन कैंसर के खिलाफ बड़ी सफलता: FMBA की वैक्सीन पर दुनिया की नज़र

By
Industrial Empire
मुंबई के बांद्रा स्थित सुबको कैफ़े में स्टार्टअप संस्थापक यश गावड़े ने ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को अपना स्टार्टअप आइडिया बताते हुए एक हस्तलिखित नोट दिया।
ट्रेंडिंग खबरें

मुंबई के कैफ़े में ज़ेरोधा के निखिल कामथ को मिला एक हाथ से लिखा नोट, अरबपति की प्रतिक्रिया ने कर दिया युवा उद्यमी को वायरल

By
Industrial Empire
RBI रेपो रेट कट के बाद SBI और IOB ने होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें घटाईं
बैंकिंग

होम बायर्स को बड़ी राहत: SBI और IOB ने लोन ब्याज दरों में की 0.25% की कटौती

By
Industrial Empire
India Germany strategic partnership meeting focused on defence technology and transit visa agreement
ट्रेंडिंग खबरें

Transit visa, डिफेंस, टेक्नोलॉजी कुल 19 समझौते पर भारत-जर्मनी ने किए हस्ताक्षर

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?