The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Sep 23, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > Mercedes-benz और BMW की नजरें प्रीमियम हाउसिंग पर, 2026 में दिख सकती है बड़ी हलचल
ट्रेंडिंग खबरें

Mercedes-benz और BMW की नजरें प्रीमियम हाउसिंग पर, 2026 में दिख सकती है बड़ी हलचल

Last updated: 31/12/2025 12:05 PM
By
Industrial Empire
Share
भारत के लक्ज़री रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश के अवसर तलाशती Mercedes-Benz और BMW
भारत में ब्रांडेड रेजिडेंसी प्रोजेक्ट्स को लेकर Mercedes-Benz और BMW की बढ़ती दिलचस्पी
SHARE

नई दिल्ली। भारत का रियल एस्टेट सेक्टर अब सिर्फ घरेलू निवेशकों तक सीमित नहीं रहा। दुनिया की दिग्गज लक्ज़री वाहन कंपनियां भी अब भारतीय प्रॉपर्टी बाजार की ओर गंभीरता से देख रही हैं। Mercedes-benz और BMW जैसी प्रीमियम ऑटोमोबाइल ब्रांड्स की नजरें भारत की ब्रांडेड रेजिडेंशियल परियोजनाओं पर टिकी हुई हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ये कंपनियां देश के प्रमुख शहरों में कई रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ शुरुआती बातचीत कर रही हैं और 2026 में इस दिशा में बड़े सौदे देखने को मिल सकते हैं।

गुरुग्राम बना Mercedes-benz की पहली पसंद
मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि Mercedes-benz गुरुग्राम में एक लक्ज़री ब्रांडेड रिहायशी परियोजना को लेकर कई डेवलपर्स से बातचीत कर रही है। यह वही मॉडल है, जिसे कंपनी दुबई और अमेरिका के मियामी जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले ही आजमा चुकी है। मर्सिडीज-बेंज की ये परियोजनाएं घर के साथ एक लाइफस्टाइल अनुभव देने के लिए जानी जाती हैं, जिसमें डिजाइन, सुविधाएं और ब्रांड वैल्यू तीनों का खास मेल होता है।

BMW भी तलाश रही है मौके
वहीं BMW की भी भारतीय रियल एस्टेट बाजार में सक्रियता बढ़ती दिख रही है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कंपनी सीधे किसी ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही है या फिर अपनी डिजाइन कंसल्टेंसी शाखा Designworks के जरिए। Designworks पहले से ही रियल एस्टेट सेक्टर को क्रिएटिव और डिजाइन से जुड़ी सेवाएं देती है, ऐसे में BMW का यह कदम भारत में उसकी मौजूदगी को नए स्तर पर ले जा सकता है।

लैम्बोर्गिनी परिवार के कदम से बढ़ी हलचल
इस पूरे ट्रेंड को रफ्तार देने का काम टोनिनो लैम्बोर्गिनी परिवार की भारत में बढ़ती दिलचस्पी ने किया है। पिछले महीने खबर आई थी कि Tonino Lamborghini Spa मुंबई और चेन्नई में दो प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है। इस ब्रांड की स्थापना मशहूर कार निर्माता फेरुसियो लैम्बोर्गिनी के बेटे टोनिनो लैम्बोर्गिनी ने की थी। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि लैम्बोर्गिनी परिवार की एंट्री ने अन्य लक्ज़री ब्रांड्स का भरोसा भी भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ाया है।

क्यों बढ़ रही है ब्रांडेड रेजिडेंसी की मांग?
नोएसिस कैपिटल एडवाइजर्स के सीईओ नंदीवर्धन जैन के मुताबिक, भारत में हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और अल्ट्रा-रिच क्लास तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ग्राहक अब एक घर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड से जुड़ा अनुभव चाहते हैं। ब्रांडेड रेजिडेंस उन्हें बेहतर डिजाइन, प्रीमियम सर्विस और अंतरराष्ट्रीय मानकों की लाइफस्टाइल का भरोसा देती हैं। यही वजह है कि डेवलपर्स अब बड़े ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाने को उत्सुक हैं।

भारत बना दुनिया का बड़ा ब्रांडेड हाउसिंग मार्केट
आंकड़े बताते हैं कि ब्रांडेड रेजिडेंशियल परियोजनाओं की संख्या के मामले में भारत इस समय दुनिया में छठे स्थान पर है। वैश्विक आपूर्ति में भारत की हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी है। देश में पहले से ही फोर सीजन्स, रिट्ज कार्लटन, मैरियट, अरमानी कासा, वर्साचे होम, ट्रंप ब्रांड, हयात, पुलमैन, आईटीसी और हिल्टन जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। हाल ही में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने चेन्नई में ताज ब्रांडेड रेजिडेंसी की घोषणा भी की है।

मेट्रो से टियर-2 शहरों तक विस्तार
विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे महानगर इस सेगमेंट के केंद्र बने हुए हैं। लेकिन अब भुवनेश्वर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गोवा और सूरत जैसे शहर, साथ ही बड़े महानगरों से दो घंटे की ड्राइव दूरी वाले इलाके भी ब्रांडेड रेजिडेंसी के नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।

2030 तक दोगुना होगा बाजार
नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 में जहां ब्रांडेड रेजिडेंसी प्रोजेक्ट्स की संख्या 169 थी, वहीं 2025 तक यह बढ़कर 611 हो चुकी है। अनुमान है कि 2030 तक यह आंकड़ा 1,000 के पार पहुंच जाएगा। सैविल्स की रिपोर्ट भी बताती है कि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में इस सेगमेंट की सप्लाई पिछले पांच वर्षों में 55 फीसदी बढ़ी है, जिसमें भारत की भूमिका अहम रही है।

भारतीय रियल एस्टेट नए दौर में
कुल मिलाकर, मर्सिडीज-बेंज, BMW और लैम्बोर्गिनी जैसे ग्लोबल ब्रांड्स की बढ़ती दिलचस्पी यह संकेत देती है कि भारतीय रियल एस्टेट अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। आने वाले वर्षों में भारत सिर्फ घरों का नहीं, बल्कि ग्लोबल लक्ज़री लाइफस्टाइल का भी बड़ा केंद्र बन सकता है।

TAGGED:BMWFeaturedMercedes-Benzग्लोबल ऑटो ब्रांड्सप्रीमियम हाउसिंगब्रांडेड रेजिडेंसीभारतीय प्रॉपर्टी बाजाररियल एस्टेट निवेशलक्ज़री रियल एस्टेटलग्ज़री हाउसिंग इंडिया
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Kawasaki Z650RS MY26 launched in India with new Metallic Ocean Blue colour Kawasaki Z650RS MY26 भारत में लॉन्च: नई कीमत, नया रंग और E20-रेडी इंजन
Next Article TRAI के फैसले से स्टार्टअप्स को विदेशी सिम इस्तेमाल में राहत, IoT और M2M डिवाइस एक्सपोर्ट को बढ़ावा Startups को बड़ी राहत: विदेशी सिम पर TRAI का फैसला बदलेगा एक्सपोर्ट गेम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

LPG supply crisis vs PNG gas pipeline India due to Hormuz Strait tension energy crisis impact
ट्रेंडिंग खबरें

होर्मुज संकट का असर: LPG सप्लाई पर दबाव, PNG की ओर बढ़ रहा भारत

By
Shashank Pathak
Russia-Ukraine War peace talks: Putin invites Zelenskyy to Moscow for negotiations
ट्रेंडिंग खबरें

Russia-Ukraine War: क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन ने शांति वार्ता के लिए जेलेंस्की को मॉस्को बुलाया

By
Industrial Empire
India export decline due to US tariffs, trade deficit rises, import surge news analysis
ट्रेंडिंग खबरें

Export news: अमेरिकी टैरिफ शॉक से हिला भारत, निर्यात गिरा-व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

By
Industrial Empire
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और CII प्रतिनिधि
ट्रेंडिंग खबरें

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025: मिलकर बनाएं स्वस्थ और समर्थ भारत

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?