The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, May 6, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > Gold and Silver Rate today: सोना-चांदी ने रचा इतिहास, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑल टाइम हाई पर
ट्रेंडिंग खबरें

Gold and Silver Rate today: सोना-चांदी ने रचा इतिहास, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑल टाइम हाई पर

Last updated: 28/01/2026 11:18 AM
By
Industrial Empire
Share
Gold and Silver Rate today at all-time high on MCX and international market
MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर |
SHARE

Gold and Silver Rate today: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक दोनों कीमती धातुओं ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। घरेलू बाजार में जहां सोना 1.62 लाख रुपये के पार निकल गया, वहीं चांदी ने 3.77 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छू लिया।

MCX पर सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई। फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 2,201 रुपये की तेजी के साथ 1,59,900 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,57,699 रुपये था। कारोबार के दौरान सोने में लगातार खरीदारी देखने को मिली और यह 3,001 रुपये की तेजी के साथ 1,60,700 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

दिन के दौरान सोने ने 1,62,429 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छू लिया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, निचले स्तर की बात करें तो सोना 1,59,900 रुपये तक फिसला, लेकिन मजबूत मांग ने इसे फिर से ऊपर की ओर धकेल दिया।

चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज कम नहीं रही। MCX पर चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट ने तेज शुरुआत की और यह 8,542 रुपये की बढ़त के साथ 3,64,821 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछला बंद भाव 3,56,279 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह 19,469 रुपये की उछाल के साथ 3,75,748 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई। दिन के दौरान चांदी ने 3,77,655 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छूकर नया इतिहास रच दिया, जबकि इसका निचला स्तर 3,64,821 रुपये रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की ऐतिहासिक छलांग
घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। कॉमेक्स (Comex) पर सोना पहली बार 5,200 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। बुधवार को सोना 5,179 डॉलर पर खुला था, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,082.60 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान सोने ने 5,242.20 डॉलर प्रति औंस का अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया। खबर लिखे जाने के समय सोना 5,237.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक मंदी की आशंका, डॉलर में कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी ने सोने को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

कॉमेक्स पर चांदी भी जोश में
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी पीछे नहीं रही। कॉमेक्स पर चांदी 112.44 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 105.95 डॉलर था। कारोबार के दौरान चांदी में जोरदार तेजी आई और यह 115.12 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। इस साल अब तक चांदी 117.70 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुकी है। इंडस्ट्रियल डिमांड और सुरक्षित निवेश की बढ़ती रुचि ने चांदी की कीमतों को मजबूत सहारा दिया है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी में आई यह तेजी सट्टेबाज़ी नहीं है, बल्कि वैश्विक आर्थिक हालात का संकेत है। महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी अगर वैश्विक अस्थिरता बनी रहती है, तो कीमती धातुओं में मजबूती का यह रुझान जारी रह सकता है।

TAGGED:FeaturedGold Price TodayGold Silver Rate todayIndustrial EmpireMCX GoldSilver Price Today
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article India–EU FTA के बाद भारतीय ऑटो सेक्टर पर असर, मर्सिडीज और BMW जैसी लग्जरी कारें हो सकती हैं सस्ती India–EU FTA: मर्सिडीज, BMW, ऑडी हो सकती हैं सस्ती, ऑटो सेक्टर पर क्या होगा असर?
Next Article SBI Ecowrap report highlights shift from bond market to bank loans amid RBI liquidity measures बॉन्ड से दूरी, बैंक लोन की ओर लौटती कंपनियां, SBI रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अप्रैल 2025 में भारत में वाहनों की बिक्री में 22.87 लाख यूनिट्स का रिकॉर्ड, ऑटो बाजार में बढ़ोतरी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और SUV की बढ़ती डिमांड।
अन्य

अप्रैल में ऑटो बाजार ने पकड़ी रफ्तार, वाहनों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी

By
Industrial Empire
फूड प्रोसेसिंग

खाने के तेल में मिलावट पर लगेगी लगाम: सरकार का नया नियम कितना असरदार?

By
Industrial Empire
Defense stocks surge in India as Mazagon Dock and GRSE shares jump amid rising geopolitical tensions
बाज़ार

Defense stocks में जोरदार तेजी, मझगांव डॉक 2 दिन में करीब 18% उछला

By
Industrial empire correspondent
RELIEF योजना के तहत भारतीय निर्यातकों को पश्चिम एशिया संकट में राहत, लॉजिस्टिक्स और बीमा लागत में मदद
ट्रेंडिंग खबरें

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय निर्यातकों को राहत, ₹497 करोड़ की ‘RELIEF’ योजना को मंजूरी

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?