The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > गोरखपुर-लिंक-एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, विकास की रफ़्तार होगी तेज
अन्य

गोरखपुर-लिंक-एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, विकास की रफ़्तार होगी तेज

Last updated: 20/06/2025 1:58 PM
By
Industrial Empire
Share
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
SHARE

गोरखपुर से आजमगढ़ को जोड़ने वाले 91.35 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 जून को इस लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करके प्रदेश को समर्पित किया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अब केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला माध्यम बन चुका है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में कुल 1148.77 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया। जिसमें चार जिलों गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ से 172 गांवों के 22 हजार 209 किसानों ने अपनी जमीन दी। इसके बदले में उन्हें 2030.29 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। वहीं इस परियोजना पर कुल 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आई है।

यह मुआवजा सीधे किसानों के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए भेजा गया जिससे बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं रही और किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। योगी सरकार की यह पहल न केवल पारदर्शिता का उदाहरण बनी बल्कि इससे गांवों में आय के नए साधन भी पैदा हुए। इस योजना के प्रथम चरण के दौरान साल 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 500 किसानों को सम्मानित भी किया था। साथ ही किसानों के योगदान की सराहना की थी जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सरकार किसानों को केवल भूमि दाता नहीं बल्कि विकास का भागीदार मानती है।

भूमि अधिग्रहण का आर्थिक असर

  1. स्थानीय आर्थिक विकास – करीब 2000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों तक पहुंचने से गांवों में आर्थिक गतिविधियां तेज हुईं। कई किसानों ने इस पैसे का उपयोग खेती में सुधार, व्यवसाय शुरू करने या घर बनाने में किया।
  2. औद्योगिक निवेश को बढ़ावा – गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, गीडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों तक सीधी पहुंच प्रदान करता है। इससे औद्योगिक इकाइयों की स्थापना आसान होगी और नए निवेश आएंगे। यह रोजगार निर्माण को बढ़ावा देगा।
  3. लॉजिस्टिक्स हब की संभावना – एक्सप्रेसवे से अब पूर्वांचल का यह हिस्सा मुख्य राष्ट्रीय मार्गों से जुड़ गया है। कृषि उपज और औद्योगिक वस्तुएं अब तेजी से मंडियों और कारखानों तक पहुँचेंगी जिससे लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेक्टर को नई जान मिलेगी।
  4. भूमि की कीमतों में इज़ाफ़ा – एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित गांवों की जमीनों की कीमतें बढ़ गई हैं जिससे ग्रामीणों की परिसंपत्तियाँ (assets) मजबूत हुई हैं।
  5. पर्यटन और कनेक्टिविटी – गोरखपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। एक्सप्रेसवे से यहां तक पहुंचना आसान होगा जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से इससे लगे क्षेत्रों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसान कल्याण और औद्योगिक प्रगति होने की संभावना भी बढ़ गई है। किसानों का सहयोग और सरकार की पारदर्शिता ने यह सुनिश्चित किया कि विकास केवल शहरों तक सीमित न रह जाए बल्कि गांवों तक भी उसकी रोशनी पहुंचे। ऐसी कई परियोजनाएं और विकास मॉडल हैं, जो आगे चलकर यूपी की आर्थिक रीढ़ को और भी मजबूत करेगा।

TAGGED:cm yogiadityanathgorakhpurgorakhpur industrialGorakhpur Link ExpresswayGorakhpur Link Expressway inauguratedGorakhpur NewsHow much did the Gorakhpur Link Expressway cost to build?How much land was lost in Gorakhpur Link ExpresswayIndustrial EmpireLUCKNOW NEWSUP News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना भारत
Next Article सोना और शेयर बाजार को पछाड़ क्रिप्टो बना बादशाह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

PM Kisan Yojana: यूपी के 19 लाख किसानों की किस्त रुकी, ऑनलाइन स्टेटस चेक करते किसान
एग्रीकल्चर

PM Kisan: यूपी के 19 लाख किसानों की किस्त पर ब्रेक, कहीं आपका नाम तो लिस्ट में नहीं?

By
Industrial empire correspondent
RBI credit card new rules for overlimit charges and customer consent in India
बैंकिंग

RBI Credit Card New Rules: अब नहीं लगेगा अचानक ओवरलिमिट चार्ज, ग्राहकों को बड़ी राहत

By
Industrial Empire
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI Impact Summit 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेशी उपयोग पर बोलते हुए
ट्रेंडिंग खबरें

AI Impact Summit 2026: AI का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे – पीएम मोदी

By
Industrial empire correspondent
March 2026 bank holidays in India during Holi Eid Ram Navami Mahavir Jayanti
बैंकिंग

Bank holiday: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, होली-ईद से लेकर राम नवमी तक लंबी छुट्टियां, निपटा लें काम

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?