The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Mar 21, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > वैश्विक संकट के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, CareEdge ने 7% ग्रोथ का जताया भरोसा
ट्रेंडिंग खबरें

वैश्विक संकट के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, CareEdge ने 7% ग्रोथ का जताया भरोसा

Last updated: 18/01/2026 3:28 PM
By
Industrial Empire
Share
भारत की आर्थिक ग्रोथ और CareEdge रिपोर्ट 2026-27: मजबूत घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र
CareEdge Ratings की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की GDP ग्रोथ 7% रहने की संभावना।
SHARE

दुनिया भर में आर्थिक अस्थिरता, भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। CareEdge रेटिंग्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर करीब 7 प्रतिशत रह सकती है। एजेंसी का मानना है कि मजबूत घरेलू मांग, नियंत्रित महंगाई और सरकार की नीतिगत स्थिरता भारत की ग्रोथ को सहारा देती रहेंगी।

घरेलू आधार बना भारत की ताकत
CareEdge के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा सहारा उसका घरेलू बाजार है। फिलहाल महंगाई काबू में है, ब्याज दरों में नरमी देखने को मिल रही है और टैक्स से जुड़ी राहतों ने आम लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाया है। इन सभी कारकों का सीधा असर खपत और निवेश पर पड़ता है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता मांग में मजबूती और सरकारी खर्च की निरंतरता से विकास की रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है।

निर्यात में संतुलन, सेवाएं बनीं मजबूत स्तंभ
हालांकि वैश्विक व्यापार माहौल आसान नहीं है। टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं के कारण भारत के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट पर दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद सेवा क्षेत्र का निर्यात लगातार मजबूत बना हुआ है। आईटी, बिजनेस सर्विसेज और प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे सेक्टर भारत की बाहरी आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। केयरएज का मानना है कि सेवा निर्यात आने वाले समय में भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता रहेगा।

जीडीपी ग्रोथ को लेकर अलग-अलग अनुमान
सरकार के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की GDP ग्रोथ 7.4 प्रतिशत रह सकती है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे 7.3 प्रतिशत आंका है। CareEdge का कहना है कि इनकम टैक्स में राहत, जीएसटी दरों के युक्तिकरण, महंगाई में कमी और RBI की ओर से ब्याज दरों में कटौती जैसे कदमों ने आर्थिक विकास को मजबूत आधार दिया है।

बैंकिंग सेक्टर और सरकारी सुधारों से भरोसा
CareEdge के चीफ रेटिंग ऑफिसर सचिन गुप्ता के अनुसार, भारत की मौजूदा मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिति उत्साहजनक है। बैंकिंग सेक्टर पिछले एक दशक में सबसे मजबूत दौर में है। एनपीए में भारी कमी आई है और कॉरपोरेट सेक्टर की क्रेडिट क्वालिटी में सुधार हुआ है। इसके साथ ही सरकार राजकोषीय घाटा घटाने और संरचनात्मक सुधारों पर लगातार काम कर रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

रुपये की कमजोरी और निवेश में गिरावट चिंता का कारण
रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि चुनौतियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रुपये की कमजोरी एक बड़ा जोखिम बनी हुई है। पिछले एक साल में पाउंड और यूरो के मुकाबले रुपये में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा विदेशी निवेश में भी सुस्ती देखने को मिली है। वर्ष 2025 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने करीब 18 अरब डॉलर की निकासी की, जबकि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में भी बीते कुछ वर्षों से गिरावट का रुख बना हुआ है।

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए आगे की राह
CareEdge का मानना है कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करना है, तो सिर्फ घरेलू आर्थिक मजबूती ही पर्याप्त नहीं होगी। इसके लिए विदेशी निवेश को आकर्षक बनाना, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) को और ज्यादा बढ़ावा देना, नवाचार को प्रोत्साहित करना, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करना और कृषि क्षेत्र को और मजबूत करना बेहद जरूरी होगा। एजेंसी के मुताबिक, इन क्षेत्रों पर सही और ठोस रणनीति के साथ निरंतर काम किया गया, तो भारत न केवल वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर पाएगा, बल्कि आने वाले वर्षों में तेज, टिकाऊ और संतुलित विकास की राह पर भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।

TAGGED:AgricultureCareEdgeFeaturedGDPIndian EconomyIndustrial Empire
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Republic Day Parade 2026 में भैरव कमांडो, स्वदेशी हथियार और वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन Republic Day Parade: भैरव कमांडो से लेकर स्वदेशी हथियारों तक, दिखेगी भारत की सैन्य ताकत
Next Article "FY26 में भारत का चीनी उत्पादन 159.09 लाख टन तक पहुंचा, प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक" Sugar Production: चीनी उत्पादन में बढ़ोतरी, FY26 में अब तक 22% का उछाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारत में नई EV मोटर तकनीक – फेराइट और रिलक्टेंस मोटर विकास परियोजना
ट्रेंडिंग खबरें

भारत में EV मोटर तकनीक पर शोध, रेयर अर्थ मैग्नेट पर निर्भरता घटाने की तैयारी

By
Industrial Empire
SUV year end discount 2025 on popular models in India
ऑटो/टेक

SUV खरीदने वालों की मौज, इन 10 पॉपुलर मॉडल्स पर मिल रही है लाखों की छूट

By
Shashank Pathak
पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम: बच्चों के भविष्य के लिए 15 लाख रुपये तक का सुरक्षित निवेश, टैक्स फ्री रिटर्न और सरकारी गारंटी के साथ
बैंकिंग

पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम: बच्चों के भविष्य के लिए 15 लाख रुपये का सुरक्षित फंड

By
Shashank Pathak
एग्रीकल्चर

लेमनग्रास की खेती के लिए इंजीनियर दंपत्ति ने एलएंडटी इन्फोटेक से छोड़ी नौकरी, खड़ा किया 30 लाख का ऑर्गेनिक कारोबार

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?