The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Apr 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > NCTE की ओर से 3000 टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के खिलाफ सख्त कदम
अन्य

NCTE की ओर से 3000 टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के खिलाफ सख्त कदम

देश के करीब 3000 टीचिंग इंस्टिट्यूशंस संदेह के घेरे में हैं। वर्तमान में देश में कुल 15,500 टीचिंग इंस्टिट्यूशंस को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त है, जिनमें यह 3000 संस्थान भी शामिल हैं।
Last updated: 15/04/2025 7:47 AM
By
Industrial Empire
Share
Students
SHARE

देश के करीब 3000 टीचिंग इंस्टिट्यूशंस संदेह के घेरे में हैं। वर्तमान में देश में कुल 15,500 टीचिंग इंस्टिट्यूशंस को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त है, जिनमें यह 3000 संस्थान भी शामिल हैं। NCTE ने इन संस्थानों से 2021-22 और 2022-23 के प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (PARs) फाइल करने को कहा है, इसके लिए संस्थानों को चार महीने का समय दिया गया है। इस कदम के पीछे जरूरी फीडबैक और शिकायतों का विश्लेषण किया गया है।

करीब तीन हजार संस्थानों के बार-बार कहने पर भी रिपोर्ट दाखिल नहीं कीगई, और अब NCTE ने इन संस्थानों को रिपोर्ट न जमा करने पर कारण बताओ का नोटिस जारी कर रहा है। क्यंकि कुछ संस्थानों के बारे में शिकायतें मिली थीं कि वहां केवल छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाता है, लेकिन न तो कोई उचित इंफ्रास्ट्रक्चर होता है और न ही वहां कोई शिक्षक मौजूद होते हैं।

NCTE के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा ने बताया कि जिन टीचिंग इंस्टिट्यूशंस को कारण बताओ का नोटिस भेजे जा रहे हैं, उन्हें 15 दिनों के अंदर अपना जवाब देना होगा। अगले हफ्ते तक सभी संबंधित संस्थानों को नोटिस भेज दिए जाएंगे। ये नोटिस NCTE एक्ट 1993 के सेक्शन 17(1) के तहत जारी किए जा रहे हैं। इनका मकसद साफ है – मान्यता प्राप्त संस्थानों में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) और शैक्षणिक गतिविधियों की पूरी जांच करना।

अगर कारण बताओ नोटिस के बाद भी किसी संस्था की ओर से जवाब नहीं मिलता है, तो उस पर अंतिम फैसला NCTE की गवर्निंग बॉडी लेगी। ऐसे मामलों में संबंधित संस्थानों की मान्यता रद्द भी की जा सकती है। मान्यता रद्द होने के बाद आम लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, ताकि छात्रों और अभिभावकों को पता चल सके कि किन-किन संस्थानों की मान्यता खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही जिन संस्थानों ने परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (PAR) जमा की है, उनकी भी समीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट में जो कमियां पाई जाएंगी, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।

टीचिंग एजुकेशन में कुछ बड़े बदलाव

देश में अब टीचर एजुकेशन को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के आधार पर टीचर एजुकेशन सिस्टम की कमियों को दूर किया जा रहा है। NCTE की ओर से संस्थानों का ऑनलाइन निरीक्षण (इंस्पेक्शन) किया जा रहा है। जिन संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की है, उनके बारे में यह देखा जा रहा है कि क्या वे नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। कई संस्थानों ने कागज़ों पर अलग-अलग कोर्स चलाने की जानकारी दी है, लेकिन अब यह जांच की जा रही है कि कहीं ये संस्थान केवल कागज़ों में ही तो नहीं चल रहे और असल में ज़रूरी मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं।

TAGGED:changes in teaching educationIndustrial EmpireNCTEstrict action againstTeacher Institute Training
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Jio Financial Services फायदा या नुक्सान? 17 अप्रैल को तय होगा मुकेश अंबानी की कंपनी का भविष्य
Next Article Maruti Suzuki Dzire Maruti Suzuki Dzire में Hybrid फीचर, लेकिन आप नहीं खरीद सकते
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pharma Industry
अन्य

डोनाल्ड ट्रंप के एक कदम से फार्मा स्टॉक्स में 10% की उछाल

By
Industrial Empire
7th Pay Commission Salary Hike for Government Employees 2025
ट्रेंडिंग खबरें

7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी सैलरी बढ़ोतरी की तैयारी, 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

By
Industrial empire correspondent
अन्य

2025 में कम बजट में चारधाम यात्रा करना चाहते हैं।

By
Industrial Empire
Maruti Suzuki Grand Vitara Recall 2025 Fuel Gauge Issue
ट्रेंडिंग खबरें

Maruti Suzuki ने किया ग्रैंड विटारा का बड़ा रिकॉल, 39,000 से अधिक यूनिट्स में सामने आई तकनीकी खामी

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?