The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 4, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फर्श से अर्श तक > Success Story: परंपराओं की दीवार तोड़कर चमकी दीपिका, बिना जॉब और कॉलेज के बनीं लाखों कमाने वाली मॉडल व एंकर
फर्श से अर्श तक

Success Story: परंपराओं की दीवार तोड़कर चमकी दीपिका, बिना जॉब और कॉलेज के बनीं लाखों कमाने वाली मॉडल व एंकर

Shashank Pathak
Last updated: 27/10/2025 1:35 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
Deepika Jain Success Story — मॉडल और एंकर के रूप में सफलता की प्रेरणादायक कहानी
दीपिका जैन, मॉडल / एंकर (फोटो - साभार सोशल मीडिया)
SHARE

Success Story: तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास बसे छोटे कस्बे मेट्टूपलयम की दीपिका जैन आज लाखों रुपये महीना कमाने वाली सफल मॉडल और एंकर हैं। लेकिन उनका सफर आसान नहीं था। दीपिका एक रूढ़िवादी जैन परिवार से आती हैं, जहां महिलाओं को न कॉलेज जाने की इजाजत थी और न नौकरी करने की। घर की महिलाओं का काम सिर्फ गृहस्थी संभालना माना जाता था।

परिवार की इसी सोच के बीच दीपिका ने कुछ अलग करने की ठानी। उन्होंने ठान लिया कि अगर परिवार में और समाज में महिलाओं के लिए सोच नहीं बदलेगी, तो उन्हें खुद आगे बढ़कर रास्ता बनाना होगा।

कॉलेज जाने के लिए लड़ी लंबी लड़ाई
दीपिका ने मेट्टूपलयम के एक कॉन्वेंट स्कूल से कॉमर्स की पढ़ाई की और अपनी क्लास की टॉपर्स में रहीं। लेकिन 12वीं के बाद जब उन्होंने कॉलेज जाने की बात की, तो परिवार ने सख्त मना कर दिया। वह बताती हैं – “हमारे समाज में लड़कियों को कॉलेज भेजना जरूरी नहीं समझा जाता था। 12वीं के बाद मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं शादी कर लूं, लेकिन मैंने मना कर दिया।”

दीपिका ने अपने माता-पिता को मनाने के लिए एक महीने तक भूख हड़ताल की। आखिरकार उनके शिक्षकों और दोस्तों की मदद से माता-पिता मान गए और उन्होंने दीपिका को कॉलेज जाने की इजाजत दी। यह उनके जीवन का पहला बड़ा मोड़ था।

मॉडलिंग की दुनिया में पहला कदम
कॉलेज के फाइनल ईयर में, साल 2010 में, दीपिका ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर फैशन ब्रांड्स के लिए छोटे-छोटे मॉडलिंग असाइनमेंट करना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें एक ऐसा मौका मिला जिसने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

उन्हें होंडा के लिए कोयंबटूर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार रेसिंग इवेंट में मॉडल के तौर पर काम करने का ऑफर मिला। इस इवेंट में उनकी मुलाकात वोक्सवैगन के एक मैनेजर से हुई, जिन्होंने उनसे पूछा – “क्या आप हमारे कार लॉन्च इवेंट को एंकर कर सकती हैं?” दीपिका ने पहले कभी एंकरिंग नहीं की थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और हाँ कह दिया

पहला शो, पहली कमाई – 8 हजार रुपये
वह बताती हैं “मैं बहुत नर्वस थी, लेकिन मैंने पूरी तैयारी की। इवेंट खत्म होने के बाद सभी ने मेरी तारीफ की और कहा कि मेरे अंदर नेचुरल कॉन्फिडेंस है।” इस इवेंट के लिए उन्हें 8 हजार रुपये मिले। यही उनके करियर की शुरुआत थी। धीरे-धीरे उन्हें और इवेंट्स के ऑफर मिलने लगे।

बनीं मिस कोयंबटूर
साल 2015 तक दीपिका हफ्ते में दो से तीन इवेंट्स होस्ट करने लगीं और एक शो के लिए लगभग 15 हजार रुपये चार्ज करने लगीं। इसी दौरान उन्होंने 2017 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और “मिस कोयंबटूर” का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा दिया।

इसके बाद दीपिका ने कुछ समय के लिए एक लोकल टीवी चैनल में वीडियो जॉकी (VJ) के रूप में भी काम किया। इस अनुभव ने उनके बोलने के अंदाज़ और मंच पर प्रेज़ेंस को और निखार दिया।

अब एंकरिंग से होती है लाखों की कमाई
दीपिका के पास अब करीब 14 साल का अनुभव है। वह भारत और विदेशों में बड़े कॉर्पोरेट इवेंट्स, अवॉर्ड शो, शादी समारोह और फैशन शोज होस्ट करती हैं। वह अब तक बाली, मालदीव, फिलीपींस और थाईलैंड जैसे देशों में शो कर चुकी हैं। हर शो के लिए वह 30 हजार से 80 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं।दीपिका बताती हैं “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा पैशन मुझे इतनी दूर तक ले जाएगा। जब आप खुद पर भरोसा करते हैं, तो दुनिया भी आपको पहचानने लगती है।” आज उनकी सालाना कमाई करीब 40 लाख रुपये है यानी हर महीने लगभग साढ़े तीन लाख रुपये।

शादी और परिवार
साल 2018 में दीपिका की जिंदगी में एक नया मोड़ आया, जब उनकी मुलाकात चेतन बोथरा से हुई। चेतन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और चेन्नई में काम करते हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और जल्द ही रिश्ता शादी में बदल गया। आज दोनों का एक बेटा है और परिवार चेन्नई में ही रहता है। दीपिका बताती हैं “मेरे पति हमेशा मेरा समर्थन करते हैं। वह चाहते हैं कि मैं अपने सपनों को और आगे बढ़ाऊं। अब मेरे परिवार का नजरिया भी बदल गया है।”

प्रेरणा का संदेश
दीपिका जैन की कहानी सफलता और सामाजिक बंधनों को तोड़ने की कहानी है। एक ऐसी युवती जिसने परंपराओं को चुनौती देकर अपने सपनों को हकीकत में बदला। वह कहती हैं “अगर आपके अंदर जुनून है, तो कोई भी दीवार आपको रोक नहीं सकती। समाज की सोच तभी बदलेगी, जब महिलाएं खुद आगे बढ़कर अपने रास्ते बनाएंगी।”

आज दीपिका एक सफल मॉडल और एंकर तो हैं ही साथ में नई पीढ़ी की उन लड़कियों के लिए मिसाल हैं जो अपनी पहचान खुद बनाना चाहती हैं। उनकी कहानी बताती है “कभी-कभी सबसे बड़ी डिग्री होती है हिम्मत की।”

ये भी पढ़े :-

अंधेरे को हराने वाला इंसान: कैसे एक नेत्रहीन युवक ने बनाया करोड़ों का कैंडल एम्पायर
TAGGED:Career JourneyDeepika JainFarshSeArshTakIndustrial EmpireInspirational Storysuccess storyWomen EmpowermentWomen Success
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत का Cement Sector 2025 में धीमी मांग के बावजूद मजबूत होता हुआ, UltraTech और Dalmia Bharat जैसी कंपनियों का प्रदर्शन Cement Sector Outlook 2025: सीमेंट के दाम गिरे, आने वाले सालों में दिखेगी मजबूती
Next Article HYDGEN Deeptech Startup Funding — ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स के लिए ₹42 करोड़ जुटाने वाली भारतीय-सिंगापुर कंपनी डीपटेक स्टार्टअप HYDGEN ने जुटाई ₹42 करोड़ की फंडिंग, अब ग्रीन हाइड्रोजन में बड़ा विस्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

MGNREGA में बड़ा बदलाव: नाम, काम के दिन और फंडिंग पैटर्न पर केंद्र का नया प्रस्ताव

By
Industrial Empire
भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड
अन्य

भूषण पावर एंड स्टील की आर्थिक जांच, बैंकिंग जगत में हलचल

By
Industrial Empire
Russian Oil Impact in India | रूस का बढ़ता प्रभाव भारत की रसोई तक | Sunflower Oil Trade 2025
ट्रेंडिंग खबरें

Russian Oil Impact: सूरजमुखी तेल में भी रूस की भारत में एंट्री

By
Industrial empire correspondent
Sleepwell ब्रांड की संस्थापक शीला गौतम और स्लीपवेल साम्राज्य की सफलता की कहानी
फर्श से अर्श तक

शीला गौतम और sleepwell का साम्राज्य

By
Industrial empire correspondent
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?