The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Oct 10, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > भारत में तेजी से बढ़ेगा मैकडॉनल्ड्स नेटवर्क, CPRL ने किया बड़ा एलान
अन्य

भारत में तेजी से बढ़ेगा मैकडॉनल्ड्स नेटवर्क, CPRL ने किया बड़ा एलान

Last updated: 05/05/2025 1:15 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
मैकडॉनल्ड्स
SHARE

भारत में उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां चलाने वाली कंपनी कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (CPRL) अगले 3 से 4 सालों में अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करीब 1,280.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। MMG ग्रुप और CPRL के वाइस चेयरमैन अनंत अग्रवाल ने बताया कि कंपनी की योजना इस साल के अंत तक स्टोर की संख्या 245 से बढ़ाकर 300 करने की है। इसके बाद अगले 3-4 सालों में इसे दोगुना कर लगभग 600 स्टोर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही CPRL मैकडॉनल्ड्स के कैफे ब्रांड ‘मैककैफे’ का भी विस्तार कर रही है। फिलहाल इसके पास 125 मैककैफे आउटलेट हैं, जिन्हें इस साल के अंत तक बढ़ाकर 200 किया जाएगा।

कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड

कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचना और बेहतर अनुभव देना है। इसके लिए नए स्टोर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और ग्राहक सेवा को और भी बेहतर बनाया जाएगा। CPRL का यह विस्तार न केवल फास्ट फूड सेक्टर में इसकी पकड़ मजबूत करेगा, बल्कि हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। नए स्टोर मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी खोले जाएंगे, ताकि छोटे शहरों के लोग भी मैकडॉनल्ड्स का स्वाद आसानी से ले सकें।

मैकडॉनल्ड्स पहुंचेगा छोटे कस्बों तक

अग्रवाल ने बताया कि कंपनी की योजना छोटे आकार के स्टोर खोलकर टियर-3 शहरों और छोटे कस्बों में भी विस्तार करने की है। उन्होंने कहा, हमारे पास विकास के लिए बहुत आक्रामक योजनाएँ हैं। मुझे लगता है कि देश में संभावनाएं और मौके बहुत बड़े हैं। उन्होंने आगे कहा, इस साल के अंत तक हमारे स्टोरों की संख्या 300 से ज्यादा हो जाएगी और हम अगले 3 से 4 सालों में इसे दोगुना से भी ज्यादा करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके आलावा, 2030 तक हमारा लक्ष्य 500 से 600 स्टोर तक पहुंचने का है।

अग्रवाल की योजना

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी न केवल स्टोर की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दे रही है, बल्कि ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने, नई तकनीक अपनाने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार उत्पादों को ढालने पर भी काम कर रही है। डिजिटल ऑर्डरिंग, फास्ट सर्विस और सुविधाजनक लोकेशन पर फोकस करते हुए CPRL का उद्देश्य है कि हर ग्राहक को एक बेहतरीन और सुलभ अनुभव मिले। इस विस्तार के चलते स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर भी पैदा होंगे, जिससे छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

TAGGED:Anant AgarwalConnaught Plaza Restaurants Private LimitedIndustrial EmpireMaccafeMcDonald'sOutletVice Chairman
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जीरो टिलेज तकनीक तेल-पानी की बचत, मक्के की खेती में बढ़त, अपनाएं ज़ीरो टिलेज तकनीक
Next Article BPCL BPCL को Q4 में जबरदस्त मुनाफा, ₹3,214 करोड़ कमाए; ₹5 डिविडेंड का ऐलान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक के लिए भारत सरकार की ग्लोबल पासपोर्ट हेल्पलाइन सेवा
ट्रेंडिंग खबरें

विदेश में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत: सरकार ला रही है ग्लोबल passport हेल्पलाइन

By
Manu Tiwari
ASEAN देशों के साथ पीएम मोदी की बैठक, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोर
ट्रेंडिंग खबरें

मलेशिया में पीएम मोदी का संदेश: ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा साझेदारी को नई रफ्तार

By
Manu Tiwari
Red Magic 11 Pro Smartphone with 24GB RAM, 7500mAh Battery, and Snapdragon Elite Gen 5
ऑटो/टेक

24GB रैम और 7500mAh बैटरी वाला धाकड़ फोन लॉन्च, Red Magic 11 Pro बना गेमर्स का नया सपना

By
Shashank Pathak
सैटेलाइट डिश और अंतरिक्ष में घूमते सैटेलाइट की तस्वीर, पृष्ठभूमि में भारतीय ध्वज और डिजिटल ग्राफ दर्शाते सरकारी राजस्व वृद्धि और TRAI की सिफारिश
टेलिकॉम

सैटेलाइट ऑपरेटरों पर ट्राई की नजर, 4% शुल्क से बदलेगा राजस्व मॉडल

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?