The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Mar 27, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > मोबाइल ऐप से होगी मिट्टी की जांच, किसानों को मिलेगा फ्री हेल्थ कार्ड
अन्य

मोबाइल ऐप से होगी मिट्टी की जांच, किसानों को मिलेगा फ्री हेल्थ कार्ड

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत "राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता परियोजना" लागू किया जा रहा है।
Last updated: 21/04/2025 5:10 AM
By
Industrial Empire
Share
मृदा परीक्षण
SHARE

सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है, ताकि खेती को ज्यादा लाभदायक और आधुनिक बनाया जा सके। अब किसानों को खेती में उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PMRKVY) के अंतर्गत “राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता परियोजना” (National Project on Soil Health and Fertility) को लागू किया जा रहा है।

साल 2025-26 के तहत इस कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ मंडल की चयनित ग्राम पंचायतों में खरीफ सीजन 2025 के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से मिट्टी के नमूने की जांच कराई जाएगी। इस ऐप की मदद से किसान अपनी खेत की मिट्टी की गुणवत्ता की जांच कर सकेंगे और उन्हें मुफ्त में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्ड में मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान यह जान पाएंगे कि उनके खेत की मिट्टी को कौन-से खाद और उर्वरक की आवश्यकता है। इससे ना सिर्फ फसल की पैदावार बढ़ेगी, बल्कि खाद की बचत भी होगी और मिट्टी की सेहत भी बेहतर बनी रहेगी।

मिट्टी की जांच के फायदे

मिट्टी की जांच किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस प्रक्रिया के जरिए किसान यह जान सकते हैं कि उनकी जमीन में कौन-कौन से पोषक तत्व कम हैं और कौन-से संतुलित मात्रा में मौजूद हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि उनकी भूमि की वर्तमान स्थिति कैसी है और उसे बेहतर बनाने के लिए कौन-से उर्वरक, जैविक खाद या सुधारक उपाय अपनाने की जरूरत है।

फसलों के लिए सही उर्वरक का चयन कर पाते हैं,

  • खर्च में बचत कर सकते हैं,
  • उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ा सकते हैं,
  • और मिट्टी की लंबे समय तक उर्वरक क्षमता बनाए रख सकते हैं।
  • इस तरह, मृदा परीक्षण आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में एक अहम कदम है।

कृषि विभाग ने दी किसानों को मृदा परीक्षण की सलाह

सहायक निदेशक डॉ. मनमोहन लाल ने मृदा परीक्षण लखनऊ मंडल की चयनित ग्राम पंचायतों के किसानों से अपील की है कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने गांव में आयोजित नि:शुल्क मृदा नमूना एकत्रीकरण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। यह कार्य कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि मित्र और कृषि सखियों की निगरानी में किया जा रहा है। किसानों से अनुरोध है कि वे सरकार द्वारा विकसित मोबाइल ऐप के माध्यम से मिट्टी के नमूने जमा कराएं, ताकि उनकी भूमि की उर्वराशक्ति की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके।

डॉ. लाल ने यह भी कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसानों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके खेत में किस प्रकार के पोषक तत्वों की कमी है और कौन-से उर्वरक या जैविक उपाय अपनाने चाहिए। इससे वे सही तरीके से खेती कर पाएंगे, लागत में कमी आएगी, और फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि फसल का अच्छा उत्पादन तभी संभव है जब मिट्टी की गुणवत्ता और स्वास्थ्य को बनाए रखा जाए, और इसके लिए मृदा परीक्षण एक जरूरी और प्रभावशाली कदम है।

मृदा परीक्षण से बढ़ेगी भूमि की उपज क्षमता और फसल की गुणवत्ता

उप निदेशक कृषि, डॉ. मनमोहन लाल ने बताया कि मृदा परीक्षण तकनीक और अम्लीय मृदा सुधार के उपाय खेती की पैदावार बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसान वैज्ञानिक तरीकों से मिट्टी की जांच कराकर, उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी के अनुसार संतुलित उर्वरकों और सुधारक उपायों का इस्तेमाल करें, तो न सिर्फ उनकी भूमि की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

डॉ. लाल ने यह भी बताया कि सही तकनीकों का प्रयोग कर किसान पर्यावरण की भी रक्षा कर सकते हैं। अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से जहां भूमि की सेहत बिगड़ती है, वहीं मृदा परीक्षण के आधार पर किए गए खेती के फैसले मिट्टी को लंबे समय तक उपजाऊ बनाए रखते हैं। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराएं, और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मिली जानकारी का उपयोग करते हुए सुधारात्मक कदम उठाएं। इससे न केवल फसल की मात्रा बढ़ेगी, बल्कि गुणवत्ता भी बेहतर होगी, जिससे उन्हें बाजार में अच्छी कीमत मिलेगी और आमदनी में इज़ाफा होगा।

TAGGED:benefits of soil testingFarmers get free health cardIndustrial EmpireNational Soil Health and Fertility Project
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Multilayer Farming खेती का नया फॉर्मूला: कम खर्च, दोगुनी कमाई
Next Article जयप्रकाश एसोसिएट्स रियल एस्टेट के बाजार में बड़ा धमाका: अडानी, रामदेव, अग्रवाल सबको चाहिए यही कंपनी!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Indian pharma companies expanding exports to Brazil healthcare market partnership
फार्मा

ब्राजील बना indian pharma का नया ग्रोथ इंजन, रणनीतिक साझेदारी से MSME कंपनियों के लिए अवसर

By
Industrial Empire
मुकेश अंबानी की एंटरटेनमेंट योजना
अन्य

भारत बनेगा मनोरंजन की ताकत, अंबानी की बड़ी योजना

By
Industrial Empire
Jaypee Infratech MD Manoj Gaur arrested by ED in 12000 crore money laundering case
ट्रेंडिंग खबरें

Jaypee Infratech के एमडी मनोज गौड़ गिरफ्तार: 12,000 करोड़ के फंड घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई

By
Industrial Empire
अन्य

गर्मियों में ऐसे करें फसलों की रक्षा, नुक्सान होने पर मिलेगा मुआवजा

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?