The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > यूपी का यह ज़िला बना चिकोरी की राजधानी, किसानों की बढ़ेगी आमदनी
अन्य

यूपी का यह ज़िला बना चिकोरी की राजधानी, किसानों की बढ़ेगी आमदनी

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उगाई जाने वाली खुशबूदार चिकोरी अब देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बनाने जा रही है।
Last updated: 28/04/2025 5:20 AM
By
Industrial Empire
Share
चिकोरी
SHARE

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उगाई जाने वाली खुशबूदार चिकोरी अब देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बनाने जा रही है। बागवानी विभाग ने इसे जीआई टैग दे दिया है, जिससे इसकी गुणवत्ता और विशेषता को आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इसके साथ ही अब इसे उद्योग विभाग की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट‘ (ODOP) योजना में भी शामिल कर लिया गया है। कृषि विभाग के अनुसार, एटा जिले में 30,000 से ज़्यादा किसान करीब 2,814 हेक्टेयर भूमि पर चिकोरी की खेती कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से किसानों को बेहतर बाज़ार, ज़्यादा आमदनी और नई संभावनाएं मिलेंगी।

कम नुकसान, ज़्यादा फसल

चिकोरी की खेती की सबसे खास बात यह है कि इसमें नुकसान की संभावना बेहद कम होती है। जानवर इसे खाना पसंद नहीं करते, जिससे फसल को नुकसान नहीं पहुंचता। इसके अलावा, अगर उत्पादन ज़्यादा भी हो जाए, तब भी कीमत गिरने का खतरा नहीं रहता। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक, कंपनियाँ जब किसानों को बीज देती हैं, उसी समय उपज की कीमत भी तय कर लेती हैं। बाद में किसानों से उसी तय कीमत पर फसल खरीदी जाती है। खरीदी गई चिकोरी से रोस्ट पाउडर तैयार किया जाता है, जिसकी मांग देश और विदेश दोनों जगहों पर लगातार बनी रहती है।

इन देशों में है भारी मांग

चिकोरी पाउडर की मांग अब अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस, बेलारूस, फ्रांस, पुर्तगाल, मलेशिया, सेनेगल और वियतनाम जैसे कई देशों तक पहुंच चुकी है। देश में इसका कारोबार लगातार बढ़ रहा है और एटा इस क्षेत्र में खास पहचान बना रहा है। राज्य सरकार ने साल 2023 में एटा की चिकोरी को जीआई टैग दिया था। अब उद्योग विभाग ने इसे ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना में शामिल कर लिया है। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद राज्य में चिकोरी से जुड़ी नई यूनिट्स लगाई जाएंगी और किसानों को इसकी खेती और प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य न सिर्फ चिकोरी इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है, बल्कि इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

क्या है चिकोरी?

चिकोरी असल में एक पौधे की जड़ होती है, जो देखने में बिल्कुल मूली जैसी लगती है। इसे काटकर मशीन में सुखाया जाता है, फिर भूनकर इसका पाउडर बनाया जाता है। यह पाउडर कॉफी में मिलाया जाता है ताकि उसका स्वाद और खुशबू बेहतर हो सके। कुछ लोग इसे चाय में भी इस्तेमाल करते हैं। चिकोरी का इस्तेमाल कुछ दवाइयों में भी होता है, जो खास बीमारियों की रोकथाम में मददगार मानी जाती हैं।

TAGGED:ChicoryEtah districtglobally demandIndustrial EmpireOne district one productUttar Pradesh
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Reliance Industries Limited रिलायंस का बड़ा प्लान: एनर्जी सेक्टर में ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश
Next Article सैटेलाइट-बस प्लेटफॉर्म Make in India को अंतरिक्ष में उड़ान: निजी कंपनियाँ बनायेंगी सैटेलाइट -बस प्लेटफॉर्म
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Kesari 2
अन्य

‘केसरी 2’ को सम्मान दें: अक्षय कुमार की दर्शकों से खास अपील

By
Industrial Empire
अनिल अग्रवाल और Santlal Industries Limited की आधुनिक राइस मिल, हाई-टेक प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और ग्लोबल सप्लाई चेन के साथ एग्री-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में सफलता की कहानी।
फर्श से अर्श तक

अनिल अग्रवाल और Santlal Industries Limited की राइस मिल कहानी

By
Industrial empire correspondent
भारत में Arattai और WhatsApp के बीच डाउनलोड की जंग, साथ ही एआई सर्च इंजन परप्लेक्सिटी की बढ़ती लोकप्रियता
ऑटो/टेक

गूगल प्ले स्टोर पर स्वदेशी ऐप Arattai पिछड़ा, WhatsApp बना नंबर 1

By
Shashank Pathak
SBI Ecowrap report highlights shift from bond market to bank loans amid RBI liquidity measures
बैंकिंग

बॉन्ड से दूरी, बैंक लोन की ओर लौटती कंपनियां, SBI रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?