The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Oct 10, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > शिमला मिर्च की खेती से पाएं मोटा मुनाफा, साथ में 50% सब्सिडी
अन्य

शिमला मिर्च की खेती से पाएं मोटा मुनाफा, साथ में 50% सब्सिडी

किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर बागवानी फसलों की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं। अगर आप भी खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो रंगबिरंगी शिमला मिर्च की खेती एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, क्योंकि रंगीन शिमला मिर्च की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और इसकी लागत भी कम आती है।
Last updated: 06/04/2025 6:08 AM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
SHARE

किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर बागवानी फसलों की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं। अगर आप भी खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो रंगबिरंगी शिमला मिर्च की खेती एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, क्योंकि रंगीन शिमला मिर्च की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और इसकी लागत भी कम आती है। इसके अलावा, शिमला मिर्च की खेती से आपको ताजगी और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिलते हैं, जो बाजार में ज्यादा बिकते हैं और अच्छे दाम भी मिलते हैं। करनाल उद्यान विभाग की ओर से इंडो-इजरायल परियोजना के तहत बने सब्जी उत्कृष्ट केंद्र से किसान इस खेती से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ पर अनुभवी विशेषज्ञों से किसानों को सही तरीके से खेती करने, पौधों की देखभाल, रोगों से बचाव और उचित उर्वरक के उपयोग के बारे में बताया जाता है।

वेजिटेबल एक्सपर्ट डॉ. लवलेश ने बताया कि रंगीन शिमला मिर्च केवल पॉलीहाउस में उगती है, और वहां से ही अच्छी पैदावार मिलती है। इसके अलावा, किसान पौध पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं, जो उनकी लागत को और भी कम कर देती है। पॉलीहाउस में शिमला मिर्च की बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादकता सुनिश्चित होती है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है। इसके अलावा, इस खेती से पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इसमें कम पानी की आवश्यकता होती है और रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग भी कम होता है।

शिमला मिर्च की खेती का सही समय और तरीका

विशेषज्ञ डॉ. लवलेश ने बताया कि रंगीन शिमला मिर्च की खेती केवल पॉली हाउस और नेट हाउस में की जाती है। सबसे पहले बीज से पौध तैयार की जाती है, और फिर अगस्त महीने में इन पौधों को पॉली हाउस में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। एक एकड़ में लगभग 10 हजार पौधे लगाए जा सकते हैं। इसके आलावा, उन्होंने यह भी बताया कि अगर नेट हाउस में खेती की जा रही हो, तो एक एकड़ में 50 प्रतिशत लाल और 50 प्रतिशत पीली शिमला मिर्च के पौधे लगाए जाने चाहिए, क्योंकि जब यह फसल बाजार में बेची जाती है तो जोड़े में बेचे जाने पर इसके दाम 20 से 30 रुपये ज्यादा मिलते हैं।

इसके आलावा, उन्होंने बताया कि इस खेती में बीमारी की समस्या बहुत कम होती है, लेकिन कीटों की समस्या आ सकती है। हालांकि, इसे साधारण तरीकों से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। एक पौधे से 1.5 से 3 किलो तक शिमला मिर्च की तुड़ाई हो जाती है, जो एक अच्छा मुनाफा देने वाली फसल है। इस खेती को ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए पौधों को नियमित रूप से पानी, खाद और सही देखभाल की जरुरत होती है। साथ ही, कीट नियंत्रण के लिए जैविक तरीके और सुरक्षा उपायों का पालन किया जाना चाहिए।

पौध खरीद पर 50% सब्सिडी

अगर किसान इस तरह की खेती करना चाहते हैं, तो उनके लिए हरियाणा सरकार के उद्यान विभाग की ओर से स्थापित किए गए केंद्रों से पौध खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। इसी के साथ किसान अगर इस प्रकार की खेती करना चाहते हैं। तो सबसे पहले उन्हें सही प्रशिक्षण लेना चाहिए। ताकि वो सही तकनीक का इस्तेमाल करके अचे से खेती कर सकें। किसानों के लिए किसी भी नई उत्पाद की खेती पूरी जानकारी लेकर करने से फायदा होता है। क्योंकि इससे किसान अपनी फसल को सही तरीके से संभाल सकते है। साथ ही अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

शिमला मिर्च का रंग और कीमत

शिमला मिर्च 5 रंगों में मिलती है – लाल, पीली, बैंगनी, नारंगी और हरा। हालांकि, सबसे ज्यादा मांग लाल और पीली शिमला मिर्च की ही होती है। शादियों के सीजन के अलावा दिल्ली की आजाद मंडी में इसकी भारी मांग रहती है। यह एक ऐसी फसल है, जिसे सही तरीके से मार्केटिंग करके किसान बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं। बात करें इसकी कीमत कि तो लोकल मार्किट में रंगबिरंगी शिमला मिर्च का एवरेज रेट 100 से 120 रुपये और बड़े मार्केट में 250 से 300 रुपये प्रति किलो मिल जाता है।

TAGGED:Capsicum color and pricecapsicum cultivationCultivation of colorful capsicumearn big profits
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article किसानों की नई शुरुआत, पुरानी खेती छोड़, अब लाखों की कमाई
Next Article पनवेल में 7 एकड़ में बनेगा सीनियर सिटीजन्स के लिए शानदार आवास प्रोजेक्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

गूगल रोकेगा ऑनलाइन फ्रॉड, लॉन्च हुआ सेफ्टी चार्टर – जानें इसके फायदे

By
Manu Tiwari
barrish se fasal barbaad
अन्य

यूपी में मौसम की मार से फसलें बर्बाद, योगी सरकार ने राहत कार्यों को दी रफ्तार

By
Manu Tiwari
अन्य

भारत की सस्ती दवाओं पर अमेरिका की मेहरबानी, कंपनियों को मिलेगा अरबों का फायदा!

By
Manu Tiwari
Electronic Bus
अन्य

ग्रीन इंडिया की ओर कदम: 14,028 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की तैयारी

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?