The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > सरकारी कंपनी का प्रॉफिट धमाका, शेयरों ने एक दिन में छुआ आसमान!
अन्य

सरकारी कंपनी का प्रॉफिट धमाका, शेयरों ने एक दिन में छुआ आसमान!

Last updated: 16/04/2025 10:16 AM
By
Industrial Empire
Share
IREDA
SHARE

शेयर मार्केट में आज मिला-जुला सा माहौल रहा था। सुबह मार्केट खुलने से लेकर दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। हालांकि, इस दौरान कई कंपनियों के शेयरों ने बाजार की गिरावट के बावजूद शानदार उछाल दर्ज किया। इनमें सरकारी कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का शेयर भी शामिल है। कंपनी ने मंगलवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे, जिसमें उसे जबरदस्त मुनाफा हुआ था। इसी के साथ आज IREDA के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है।

बुधवार को IREDA के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की शानदार तेजी देखी गई। मंगलवार को यह शेयर 167.10 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को मार्केट खुलते ही शेयर ने 5 फीसदी की उछाल के साथ 175.75 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद शेयर ने तेजी से बढ़त बनाई और कुछ ही देर में 7 फीसदी से अधिक चढ़कर 179.50 रुपये तक पहुंच गया। दोपहर करीब 12 बजे यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त के साथ 177.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी का रिजल्ट कैसा रहा

मंगलवार को कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 49% बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 337 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी की कुल आय में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई। इस तिमाही में कंपनी ने 1,905 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,391 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी की आय में 37% का इजाफा हुआ।

कंपनी ने दिया लोन

इस सरकारी कंपनी ने चौथी तिमाही में 47,453 करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए, जो पिछले साल की तुलना में 27% अधिक है। इस दौरान लोन वितरण में भी 20% की बढ़ोतरी हुई और यह 30,168 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। नतीजतन, IREDA का कुल लोन पोर्टफोलियो इस तिमाही में बढ़कर 76,250 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 59,698 करोड़ रुपये से 28% ज्यादा है।

NPA में हुई बढ़ोतरी

कंपनी का परिचालन मुनाफा चौथी तिमाही में 770 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 498 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के परिचालन मुनाफे में 55% की शानदार बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर, कंपनी के कुल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) इस तिमाही में 1,866 करोड़ रुपये रहीं। पिछली तिमाही में यह 1,845 करोड़ रुपये और पिछले साल की समान तिमाही में 1,411 करोड़ रुपये थीं। NPA का मतलब है कि कंपनी के कुछ लोन की रकम वापस नहीं मिल रही है, और यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

IREDA कंपनी क्या करती है?

IREDA देश की सबसे बड़ी ग्रीन फाइनेंसिंग NBFC है, जो सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को लोन देती है। इसका मकसद देश में स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना है। इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 47,627.19 करोड़ रुपये है।

TAGGED:Industrial EmpireIRDEANPAshare market
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Kesari 2 ‘केसरी 2’ को सम्मान दें: अक्षय कुमार की दर्शकों से खास अपील
Next Article Portabal Solar Pump Set किसान अब आसानी से कर सकेंगे सिंचाई, मार्केट में आया पोर्टेबल सोलर पंप सेट!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

TV Price Hike 2026 due to weak rupee and memory chip crisis in India
ट्रेंडिंग खबरें

नया TV लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, जनवरी से बढ़ सकती हैं कीमतें

By
Industrial Empire
National Electricity Policy 2026 draft highlights power sector investment roadmap till 2047
ट्रेंडिंग खबरें

New National Electricity Policy: 2047 तक पावर सेक्टर में ₹200 लाख करोड़ निवेश का रोडमैप

By
Industrial Empire
Sleepwell ब्रांड की संस्थापक शीला गौतम और स्लीपवेल साम्राज्य की सफलता की कहानी
फर्श से अर्श तक

शीला गौतम और sleepwell का साम्राज्य

By
Industrial empire correspondent
Apple Watch WhatsApp Update | अब Apple Watch पर चलेगा WhatsApp | Smartwatch Messaging Feature
ऑटो/टेक

Apple Watch पर अब चल सकेगा WhatsApp, बिना iPhone उठाए कर सकेंगे चैट

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?