The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Apr 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > बैंकिंग > बैंकों में पड़े ₹85,000 करोड़ बिना दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ लौटाए गए, ऐसे पाएं अपना फंसा पैसा
बैंकिंग

बैंकों में पड़े ₹85,000 करोड़ बिना दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ लौटाए गए, ऐसे पाएं अपना फंसा पैसा

Last updated: 07/02/2026 4:48 PM
By
Industrial Empire
Share
बैंकों में बिना दावे की रकम वापस करने का अभियान, RBI की पहल
SHARE

देश के बैंकों में हजारों करोड़ रुपये ऐसे पड़े हैं, जिन पर अब तक किसी ने दावा नहीं किया है। यह रकम उन खातों की है, जो लंबे समय से निष्क्रिय हैं या जिनके मालिकों को पता ही नहीं है कि उनके नाम पर कहीं पैसा जमा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, ब्याज सहित बैंकों में पड़ी बिना दावे वाली कुल जमा राशि करीब ₹85,000 करोड़ तक पहुंच चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि सरकार और नियामकों की ओर से चलाए गए विशेष अभियानों के बाद अब लोग तेजी से अपना पैसा वापस पा रहे हैं। दिसंबर महीने में अकेले ₹1,043 करोड़ रुपये सही दावेदारों को लौटाए गए हैं, जो पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा है।

दावे की रकम में आई जबरदस्त तेजी
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एस सी मुर्मु के अनुसार, बिना दावे वाली जमा राशि लौटाने की रफ्तार में बीते कुछ महीनों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। जहां पहले हर महीने औसतन 100 से 200 करोड़ रुपये ही लौटाए जा रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा कई गुना बढ़ चुका है। उन्होंने बताया कि नवंबर में करीब ₹802 करोड़ और अक्टूबर में ₹759 करोड़ रुपये लोगों को लौटाए गए थे, जबकि दिसंबर में यह रकम ₹1,043 करोड़ तक पहुंच गई। आरबीआई को उम्मीद है कि जनवरी के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग अपना फंसा पैसा वापस पा सकेंगे।

“आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान से बदली तस्वीर
बिना दावे वाली रकम को सही मालिकों तक पहुंचाने के लिए दिसंबर में केंद्र सरकार ने “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इस अभियान का मकसद लोगों को यह बताना है कि अगर उनके नाम पर बैंक जमा, बीमा क्लेम, शेयर, म्यूचुअल फंड या पेंशन की रकम फंसी है, तो वे उसे आसानी से कैसे निकाल सकते हैं।

इस पहल के तहत अलग-अलग वित्तीय नियामकों ने मिलकर लोगों को जागरूक करने और दावा प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। इसका असर यह हुआ कि महज दो महीनों में करीब ₹2,000 करोड़ की बिना दावे वाली रकम सही लोगों तक पहुंच पाई।

RBI, SEBI और IRDAI की संयुक्त पहल
इस अभियान में आरबीआई के साथ-साथ सेबी, आईआरडीएआई, पीएफआरडीए और आईईपीएफए जैसे प्रमुख नियामक शामिल हैं। इन संस्थाओं ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बिना दावे वाली परिसंपत्तियों का पता लगाने और उन्हें क्लेम करने की सुविधा दी है। आरबीआई का “उद्गम” पोर्टल बैंकों में पड़ी बिना दावे वाली जमा राशि खोजने में मदद करता है। वहीं, आईआरडीएआई का “बीमा भरोसा” प्लेटफॉर्म बीमा से जुड़ी बिना दावे वाली रकम के लिए है और सेबी का “मित्र” पोर्टल म्यूचुअल फंड व अन्य निवेश से जुड़े दावों में मदद करता है। इन सभी मंचों ने मिलकर आम नागरिकों के लिए प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है।

ऐसे चेक करें आपका पैसा कहीं फंसा तो नहीं
अगर आपको लगता है कि आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई पुराना बैंक खाता या जमा राशि हो सकती है, तो आप आरबीआई के “उद्गम” पोर्टल पर जाकर अपना नाम या जरूरी जानकारी डालकर सर्च कर सकते हैं। यहां आपको यह पता चल जाएगा कि आपके नाम पर किसी बैंक में कोई बिना दावे वाली राशि तो नहीं पड़ी है। अगर जानकारी मिल जाती है, तो संबंधित बैंक से संपर्क करके जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। इसके बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

अब तक कितनी रकम लौटाई गई?
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अभियान और प्रोत्साहनों के चलते आरबीआई समेत सभी नियामकों ने मिलकर अब तक करीब ₹5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिना दावे वाली रकम सही दावेदारों को लौटाई है। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री ने भी बताया कि वित्त वर्ष 2025 तक बैंकों में बिना दावे वाली कुल जमा राशि करीब ₹74,580 करोड़ थी। वहीं, इसी वित्त वर्ष में बैंकों ने करीब ₹1,818 करोड़ रुपये लोगों को लौटाए।

कई बार लोगों को अपने पुराने खातों, निवेश या बीमा पॉलिसी के बारे में याद ही नहीं रहता। कुछ मामलों में खाताधारक की मृत्यु के बाद परिवार को इन जमाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में पैसा सालों तक बैंक या अन्य संस्थानों में बिना दावे के पड़ा रहता है। सरकार और नियामकों का मकसद यही है कि लोगों तक उनकी मेहनत की कमाई पहुंचे। अगर आम लोग जागरूक होकर अपने पुराने खातों और निवेश की समय-समय पर जांच करें, तो इस तरह की फंसी हुई रकम को आसानी से वापस पाया जा सकता है।

TAGGED:Industrial EmpireRBIUnclaimed Depositsबैंक
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article PM Kisan Yojana: यूपी के 19 लाख किसानों की किस्त रुकी, ऑनलाइन स्टेटस चेक करते किसान PM Kisan: यूपी के 19 लाख किसानों की किस्त पर ब्रेक, कहीं आपका नाम तो लिस्ट में नहीं?
Next Article India-US trade deal के बाद Harley-Davidson जैसी प्रीमियम बाइक्स पर जीरो इंपोर्ट ड्यूटी, भारतीय बाइक बाजार में बदलाव महंगी बाइक्स होंगी सस्ती! India-US trade deal से बाइक लवर्स को बड़ी राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Budget 2026 में हर जिले में गर्ल हॉस्टल योजना का ऐलान करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
ट्रेंडिंग खबरें

Budget 2026: लड़कियों को बजट में मिला बड़ा तोहफा, हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल

By
Industrial empire correspondent
"UPI New Rules 2025, NPCI ने बढ़ाई UPI ट्रांजेक्शन लिमिट, अब एक ट्रांजेक्शन में ₹5 लाख तक पेमेंट संभव, Paytm, PhonePe, Google Pay और Amazon Pay यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव"
बैंकिंग

UPI New Rules: 15 सितंबर 2025 से यूपीआई में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

By
Shashank Pathak
उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया नया ईवी चार्जिंग ऐप, इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को चार्जिंग स्टेशन की जानकारी और सुविधाएं प्रदान करेगा
रिन्यूएबल एनर्जी

उद्योग मंत्रालय ने शुरू किया नया ईवी चार्जिंग ऐप

By
Industrial Empire
PhysicsWallah IPO 2025 – अलख पांडे की एड-टेक कंपनी ₹3,480 करोड़ जुटाने की तैयारी में
अन्य

PhysicsWallah ला रहा IPO: 3,480 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानिए पूरी डिटेल

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?