The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Oct 27, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > एग्रीकल्चर > UP Weather Alert: चक्रवात अर्नब से बदलेगा मौसम, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
एग्रीकल्चरट्रेंडिंग खबरें

UP Weather Alert: चक्रवात अर्नब से बदलेगा मौसम, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Last updated: 27/10/2026 10:43 AM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक बेमौसम बारिश और तेज हवाओं की आशंका, प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह।
SHARE

उत्तर प्रदेश में मौसम अपडेट: चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसे देखते हुए योगी सरकार अलर्ट हो गई है। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय ने आम लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। [1]

28 अक्टूबर को इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

29 और 30 अक्टूबर को बारिश से बढ़ सकती है परेशानी

चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई इलाकों के साथ बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

आंधी और बिजली चमकने पर क्या करें?

राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों से दूर रहें। खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, खेत और जलाशयों के आसपास न रहें।

किसानों को फसल और पशुधन की सुरक्षा की सलाह

बेमौसम बारिश से कृषि उपज को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए किसानों को फसलों और कटाई के बाद खुले में रखी उपज की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक बुलेटिन और सचेत ऐप पर जारी अलर्ट देखते रहने की अपील की है। मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करके संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है।

TAGGED:Cyclone ArnabFarmers AlertHeavy Rain AlertIMD Weather ForecastIndustrialemepireOctober Weather 2026UP Rain AlertUP Weather AlertUP Weather NewsUttar Pradesh NewsUttar Pradesh WeatherWeather Update TodayYogi Government
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ब्रिटानिया होल व्हीट ब्रेड के विज्ञापन पर सीसीपीए की कार्रवाई और एक लाख रुपये के जुर्माने से जुड़ी खबर। ब्रिटानिया पर ₹1 लाख का जुर्माना, ब्रेड के विज्ञापन में 100% गेहूं के दावे पर कार्रवाई
Next Article दिवाली और छठ पूजा से पहले दिल्ली से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव दिवाली-छठ से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाली इन ट्रेनों का बदला समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मक्का से बनने वाले उत्पाद – बायो प्लास्टिक, दवाइयां, कॉस्मेटिक्स और ईंधन
एग्रीकल्चर

भुट्टे से आगे की कहानी: मक्का अब सिर्फ खाना नहीं, industry का कच्चा माल

By
Manu Tiwari
West Asia War के कारण तेल कीमतों में बढ़ोतरी और भारत की अर्थव्यवस्था पर संभावित असर का प्रतीकात्मक चित्र
ट्रेंडिंग खबरें

West Asia War: क्या पश्चिम एशिया का युद्ध भारत की अर्थव्यवस्था पर डालेगा असर?

By
Manu Tiwari
India EU FTA agreement Prime Minister Narendra Modi European Union trade deal
ट्रेंडिंग खबरें

India–EU FTA Final: भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील, पीएम मोदी ने बताया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’

By
Industrial empire correspondent
एग्रीकल्चर

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, 14.43 लाख किसानों का माफ होगा फसली कर्ज

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?