The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Nov 24, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > आईटी > जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’! यूपी में निवेश के लिए आगे आईं सिंगापुर की कंपनियां
आईटीऑटो/टेकट्रेंडिंग खबरें

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’! यूपी में निवेश के लिए आगे आईं सिंगापुर की कंपनियां

Last updated: 03/11/2026 4:49 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
जेवर एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित सिंगापुर सिटी और उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश की योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने सिंगापुर के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के सामने जेवर एयरपोर्ट के पास सिंगापुर सिटी विकसित करने का प्रस्ताव रखा।
SHARE

उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार ने विदेशी कंपनियों के साथ कारोबारी साझेदारी बढ़ाने की पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने सिंगापुर की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। मंगलवार को लखनऊ के ताज पैलेस होटल में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

इस बैठक में लॉजिस्टिक्स, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, स्वच्छ ऊर्जा, शहरी नियोजन और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के पास समर्पित ‘सिंगापुर सिटी’ और हाईटेक औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने का रहा। इसके जरिए सिंगापुर की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में कारोबार और निवेश के लिए आकर्षित करने की योजना है।

निवेशकों को आकर्षित कर रहीं यूपी की औद्योगिक नीतियां

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश से जुड़े वादों को जमीन पर उतारने में विश्वास रखता है। प्रदेश में 36 से अधिक क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां और एफडीआई नीति लागू हैं, जो विदेशी निवेशकों को अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने बताया कि उद्यमियों को अब तक करीब 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है।

बैठक में प्रदेश के औद्योगिक बुनियादी ढांचे की जानकारी भी साझा की गई। उत्तर प्रदेश में 75 हजार एकड़ से अधिक का औद्योगिक लैंड बैंक उपलब्ध है। इसके अलावा 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे नेटवर्क और ईस्टर्न एवं वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से प्रदेश को माल परिवहन और विनिर्माण के क्षेत्र में अतिरिक्त अवसर मिल रहे हैं।

जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित होगी सिंगापुर सिटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फरवरी 2026 में हुई सिंगापुर यात्रा के बाद यह प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पहुंचा है। उस यात्रा के दौरान करीब 60,000 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। अब जेवर एयरपोर्ट के आसपास ‘सिंगापुर सिटी’ और हाईटेक औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर को देखते हुए यह परियोजना विनिर्माण, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और आधुनिक शहरी विकास के लिए नए अवसर उपलब्ध करा सकती है।

ग्रीन एनर्जी और डिजिटल सेक्टर में भी निवेश की संभावना

सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड सेवाओं, डेटा सेंटर, सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और वाटर रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर विचार किया गया। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की कंपनी एग्रीकॉर्प इंटरनेशनल और अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र की कंपनी ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस के साथ एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ।

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन मार्क ली ने उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक पार्कों और वेयरहाउसिंग सुविधाओं की सराहना की। बैठक में एसबीएफ के सीईओ कोक पिंग सून, आईएचसीएल के एमडी एवं सीईओ पुनीत छतवाल, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार और इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस पहल से उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच औद्योगिक एवं कारोबारी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाएं हैं। खासतौर पर जेवर एयरपोर्ट के आसपास प्रस्तावित सिंगापुर सिटी पर निवेशकों की नजर रहेगी।

TAGGED:Data CentreForeign Direct InvestmentHigh Tech ManufacturingindustrialempireJewar AirportLogistics Hubnoida international airportSingapore Business FederationSingapore CitySingapore Investment in IndiaUP Industrial DevelopmentUttar Pradesh InvestmentYogi Government
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गांव में किसान और ग्रामीण परिवार के सदस्य बैंक लोन, ब्याज और मासिक किस्त की जानकारी लेते हुए। गांवों में कर्ज लेने से पहले समझें ब्याज और EMI का गणित
Next Article महंगे जेट ईंधन के बीच इंडिगो एयरलाइन की फ्यूल हेजिंग नीति की समीक्षा और अंतरराष्ट्रीय विस्तार की तैयारी महंगे जेट फ्यूल से बढ़ी इंडिगो की चिंता, बंद फ्यूल हेजिंग पॉलिसी की समीक्षा करेगा बोर्ड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

DPDP Act new rules, consent managers compliance, data protection guidelines in India
आईटी

DPDP ऐक्ट के नए नियम लागू: कंसेंट मैनेजर्स की भूमिका होगी और भी बड़ी, कंपनियों पर बढ़ेगा अनुपालन का दबाव

By
Manu Tiwari
एशिया-पैसिफिक में Airbus की भविष्य की विमान डिमांड रिपोर्ट, भारत में नवी मुंबई और नोएडा एयरपोर्ट विकास के साथ बढ़ता एविएशन मार्केट
ट्रेंडिंग खबरें

एशिया-पैसिफिक को अगले 20 साल में 19,560 नए विमान चाहिए होंगे: Airbus

By
Manu Tiwari
ऑटो/टेक

टाटा और स्कोडा का बड़ा कदम: रेलवे और मेट्रो सेक्टर में एंट्री, बनाएंगे कलपुर्जे

By
Shashank Pathak
हरियाणा का महंगा VIP नंबर प्लेट HR88B8888 जिसकी कीमत 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंची
ऑटो/टेक

Number plate: 1 करोड़ में नीलाम होने वाली नंबर प्लेट HR88B8888 अब फिर होगी नीलाम

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?