The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Nov 8, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में ढील, सरकार ने दी बड़ी राहत
ट्रेंडिंग खबरें

विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में ढील, सरकार ने दी बड़ी राहत

Last updated: 06/11/2026 5:58 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
भारत सरकार के नए पासपोर्ट और वीजा नियमों में बदलाव को दर्शाती पासपोर्ट और इमिग्रेशन की तस्वीर।
केंद्र सरकार ने कुछ विदेशी नागरिकों और शरणार्थियों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में दी ढील।
SHARE

केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे कुछ विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट और वीजा से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए संशोधित प्रावधानों के तहत कुछ पाकिस्तानी नागरिकों, अल्पसंख्यक शरणार्थियों, श्रीलंकाई तमिलों और तिब्बतियों को राहत दी गई है। इसके अलावा भारत, नेपाल और भूटान के नागरिकों के बीच यात्रा के दौरान पहचान से जुड़े नियमों को भी आसान बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स (एग्जेंप्शन) (अमेंडमेंट) ऑर्डर, 2026’ के जरिए ये बदलाव किए हैं।

कुछ पाकिस्तानी नागरिकों को पासपोर्ट नवीनीकरण से छूट

नए नियमों के मुताबिक, वे पाकिस्तानी नागरिक जो 31 दिसंबर 2009 या उससे पहले भारत आकर स्थायी रूप से बस गए थे, उन्हें पासपोर्ट नवीनीकरण की सामान्य शर्तों से छूट दी गई है। यह राहत खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो पाकिस्तान का कंप्यूटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (CNIC) नहीं होने के कारण अपना पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज रिन्यू नहीं करा पा रहे हैं।

हालांकि, इस छूट का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। संबंधित व्यक्ति ने पाकिस्तान में रहते हुए शादी नहीं की हो और न ही वहां कोई अचल संपत्ति खरीदी हो। साथ ही पाकिस्तान में पीछे छूटे उसके परिवार के सदस्य भारतीय नागरिक होने चाहिए। आवेदक को यह वचन भी देना होगा कि वह दोबारा पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसके अलावा उसके खिलाफ किसी पुलिस या सुरक्षा एजेंसी की प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं होनी चाहिए।

भारतीय मूल के लोगों को भी राहत

सरकार ने मलेशिया और सिंगापुर की नागरिकता ले चुके कुछ भारतीय मूल के लोगों को भी इस छूट के दायरे में रखा है। इसमें वे लोग शामिल हैं, जो इन देशों के पासपोर्ट पर 31 दिसंबर 2009 या उससे पहले भारत लौटे थे और अब उनका पासपोर्ट समाप्त हो चुका है। संबंधित देशों के नियमों के कारण जिनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो पा रहा है, उन्हें भी राहत मिल सकती है।

नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए आसान यात्रा

संशोधित आदेश में भारत, नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए भी पहचान संबंधी नियम सरल किए गए हैं। इन देशों के नागरिक अगर सड़क या हवाई मार्ग से सीधे एक-दूसरे के देश की यात्रा करते हैं, तो निर्धारित परिस्थितियों में सामान्य पासपोर्ट की जगह सरकार के वीजा मैनुअल में मान्य पहचान दस्तावेज दिखा सकते हैं।

हालांकि, चीन, मकाऊ, हांगकांग या पाकिस्तान के रास्ते आने-जाने वाले नेपाली और भूटानी नागरिकों को वैध पासपोर्ट और वीजा रखना होगा। इसी तरह तीसरे देशों से यात्रा करने पर सामान्य नियम लागू रहेंगे।

छह अल्पसंख्यक समुदायों को भी राहत

सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के उन लोगों को भी राहत दी है, जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हैं। इसमें 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले बिना वैध पासपोर्ट अथवा यात्रा दस्तावेजों के भारत पहुंचे लोग भी शामिल हैं। एक्सपायर हो चुके दस्तावेजों वाले लोगों को भी छूट दी गई है।

हालांकि, इन सभी श्रेणियों के पात्र लोगों को भारत में अपना प्रवास जारी रखने के लिए संबंधित नियमों के अनुसार उचित वीजा लेना होगा। सरकार के इस फैसले से पात्र विदेशी नागरिकों और शरणार्थियों के लिए दस्तावेजों से जुड़ी कई मुश्किलें आसान होने की उम्मीद है।

TAGGED:Immigration AmendmentImmigration Rulesindian governmentIndian VisaindustrialempireMinistry of Home AffairsMinority RefugeesNepal Bhutan Travel RulesPakistani CitizensPassport Rules 2026Sri Lankan TamilsTibetan RefugeesVisa Rules India
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ICICI Prudential Corporate Bond Fund में निवेश और SIP रिटर्न को दर्शाती तस्वीर बाजार के उतार-चढ़ाव में ICICI Prudential Corporate Bond Fund ने किया बेहतर प्रदर्शन, जानिए निवेश का पूरा गणित
Next Article शिव सागर रेस्टोरेंट ब्रांड के संस्थापक नारायण टी. पुजारी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी 35 रुपये से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार, ऐसे बना शिव सागर ब्रांड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UP Budget 2026 पेश करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
ट्रेंडिंग खबरें

UP Budget 2026: 9.12 लाख करोड़ का बजट, उद्योग से लेकर ऊर्जा तक बड़े निवेश का रोडमैप

By
Manu Tiwari
मुंबई के बांद्रा स्थित सुबको कैफ़े में स्टार्टअप संस्थापक यश गावड़े ने ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को अपना स्टार्टअप आइडिया बताते हुए एक हस्तलिखित नोट दिया।
ट्रेंडिंग खबरें

मुंबई के कैफ़े में ज़ेरोधा के निखिल कामथ को मिला एक हाथ से लिखा नोट, अरबपति की प्रतिक्रिया ने कर दिया युवा उद्यमी को वायरल

By
Manu Tiwari
Republic Day Parade 2026 में भैरव कमांडो, स्वदेशी हथियार और वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन
ट्रेंडिंग खबरें

Republic Day Parade: भैरव कमांडो से लेकर स्वदेशी हथियारों तक, दिखेगी भारत की सैन्य ताकत

By
Industrial empire correspondent
Wooden bowls filled with turmeric powder and fresh turmeric roots
ट्रेंडिंग खबरें

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, मांग बढ़ने और सप्लाई घटने से कीमतों में और तेजी के आसार

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?