The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Nov 15, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > E20 Petrol Controversy: पेट्रोल में ज्यादा इथेनॉल मिलाने के आरोपों पर BPCL की सफाई, वायरल तस्वीर को बताया अधूरा
ट्रेंडिंग खबरेंकेमिकल

E20 Petrol Controversy: पेट्रोल में ज्यादा इथेनॉल मिलाने के आरोपों पर BPCL की सफाई, वायरल तस्वीर को बताया अधूरा

Last updated: 14/11/2026 3:46 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
E20 पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा की जांच करते हुए BPCL अधिकारी और पेट्रोल गुणवत्ता विवाद।
E20 पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलाने के आरोपों पर BPCL ने दी सफाई।
SHARE

देश में 20 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल यानी E20 को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर पेट्रोल में तय सीमा से अधिक इथेनॉल मिलाने का आरोप लगाया है। इस बीच सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर को लेकर सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि वायरल तस्वीर पेट्रोल की जांच पूरी होने से पहले की है। इसलिए इसके आधार पर पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर निकाला जा रहा निष्कर्ष सही नहीं है।

BPCL ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि कर्नाटक में पेट्रोल की गुणवत्ता जांचने के दौरान कंपनी के एक अधिकारी ने अधूरी जांच की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी। गलत जानकारी फैलने की आशंका के चलते बाद में पोस्ट हटा दी गई। कंपनी के मुताबिक, संबंधित पेट्रोल के नमूने की जांच पूरी होने पर उसमें इथेनॉल की मात्रा निर्धारित मानकों के भीतर पाई गई।

पेट्रोल में इथेनॉल की जांच कैसे होती है?

BPCL के अनुसार, E20 पेट्रोल की गुणवत्ता जांचने के लिए 100 मिलीलीटर पेट्रोल में 30 मिलीलीटर पानी मिलाया जाता है। इस प्रक्रिया से पेट्रोल में मौजूद इथेनॉल की मात्रा का पता लगाया जाता है। पानी मिलाने के तुरंत बाद मिश्रण कुछ समय के लिए धुंधला या दूध जैसा दिखाई दे सकता है। यह जांच प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है।

कुछ देर बाद पेट्रोल और पानी की परतें अलग हो जाती हैं। इथेनॉल पानी में मिल जाता है, जिसके आधार पर उसकी मात्रा का आकलन किया जाता है। BPCL का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर इसी प्रक्रिया के बीच की थी, न कि जांच के अंतिम परिणाम की।

कर्नाटक सरकार ने लगाए ज्यादा इथेनॉल मिलाने के आरोप

कर्नाटक सरकार का दावा है कि राज्य के सात जिलों से पेट्रोल के नमूने लेकर जांच की गई थी। इनमें कुछ नमूनों में इथेनॉल की मात्रा 31.2 फीसदी तक पाई गई। जबकि E20 पेट्रोल में इथेनॉल की निर्धारित मात्रा 20 फीसदी होती है और तय मानकों के अनुसार यह 19 से 21 फीसदी के बीच होनी चाहिए।

इन आरोपों के बाद पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, केंद्र सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने कर्नाटक सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नमूने लेने और जांच करने की प्रक्रिया की दोबारा पड़ताल की जानी चाहिए।

893 नमूनों की जांच में सामने आए नतीजे

BPCL के मुताबिक, तेल कंपनियों ने सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी (CHT) के साथ मिलकर देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में E20 पेट्रोल के 893 नमूनों की जांच की। इनमें कर्नाटक के 56 नमूने भी शामिल थे।

कंपनी का दावा है कि सभी 893 नमूनों में इथेनॉल की मात्रा 19 से 21 फीसदी के निर्धारित दायरे में मिली। इनमें से 280 नमूनों की जांच BPCL ने खुद की थी। कंपनी ने बताया कि उसके पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले E20 पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाती है और इसके लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के IS 17021 मानक का पालन किया जाता है।

E20 पेट्रोल से वाहन मालिकों को क्या चिंता?

सरकार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, प्रदूषण घटाना और घरेलू इथेनॉल उद्योग को प्रोत्साहन देना है। हालांकि, E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों के मन में इंजन की सेहत, माइलेज और गाड़ियों की अनुकूलता को लेकर सवाल हैं।

अब तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलाने के आरोपों ने इन चिंताओं को और बढ़ा दिया है। BPCL ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल अधूरी तस्वीरों के बजाय आधिकारिक जांच रिपोर्ट और प्रमाणित जानकारी पर भरोसा करें।

TAGGED:Automobile NewsBharat PetroleumBIS StandardsBPCLCHTE20 PetrolE20 Petrol Controversyethanol blended petrolEthanol BlendingEthanol PercentageFuel Newsindia energy policyIndian Oil IndustryIndustrial EmpireindustrialempireIS 17021Karnataka GovernmentPetrol MileagePetrol QualityPetrol TestingVehicle Engine
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सॉफ्टबैंक ग्रुप द्वारा मीशो के 7.64 करोड़ शेयर बेचने और 1,885 करोड़ रुपये जुटाने से जुड़ी खबर। SoftBank Sells Meesho Stake: सॉफ्टबैंक ने मीशो के 1.65% शेयर बेचे, 1,885 करोड़ रुपये जुटाए
Next Article पतंजलि फूड्स के Q2 वित्तीय नतीजे, जिसमें कंपनी का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 419.76 करोड़ रुपये रहा। Patanjali Foods Q2 Results: पतंजलि फूड्स का मुनाफा 19% गिरा, आय बढ़कर 11,406 करोड़ रुपये पहुंची
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक से बढ़ता उत्पादन और किसानों की आय
एग्रीकल्चर

मत्स्य पालन को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिल रही नई ताकत, बढ़ रही किसानों की आय

By
Manu Tiwari
मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर का नाम दिखाने वाली CNAP सेवा – भारत में दूरसंचार विभाग की नई पहल
टेलिकॉम

अब कॉल करने वाले का नाम भी दिखेगा फोन पर! मार्च 2026 तक देशभर में लागू होगी CNAP सेवा

By
Shashank Pathak
भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS बेतवा की तस्वीर, 498.58 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत भाप इंजन की जगह डीजल इंजन लगाया जाएगा और हथियार प्रणालियों को आधुनिक बनाया जाएगा।
ऑटो/टेक

498 करोड़ रुपये से बदलेगी INS बेतवा की ताकत, भाप इंजन की जगह लगेगा डीजल सिस्टम

By
Manu Tiwari
नेत्रहीन उद्यमी भावेश भाटिया मोमबत्ती बनाते हुए – Sunrise Candles की सफलता की प्रेरक कहानी
फर्श से अर्श तक

अंधेरे को हराने वाला इंसान: कैसे एक नेत्रहीन युवक ने बनाया करोड़ों का कैंडल एम्पायर

By
Industrial empire correspondent
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?