The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, May 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > लाखों की नौकरी छोड़, शुरू कर दी मशरूम की खेती, अब कमा रहे मोटा पैसा
अन्य

लाखों की नौकरी छोड़, शुरू कर दी मशरूम की खेती, अब कमा रहे मोटा पैसा

प्रवीन सांगवान ने करनाल के अनुसंधान केंद्र में मशरूम उगाने की ट्रेनिंग ली। फिर जाकर उन्होंने मशरूम की खेती की शुरुआत करी।
Last updated: 26/03/2025 10:48 AM
By
Industrial Empire
Share
Close up of hands cupped holding white mushrooms. Radish growths garden as background.
SHARE

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव मिर्च निवासी प्रवीण सांगवान ने कुछ ऐसा कर दिखाया हैं, जो अनेकों किसानों के लिए प्रेरणादायक हैं। वो कहते हैं न कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता हैं। अगर किसी काम को पूरी शिद्दत से किया जाए, तो उसमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता हैं। इसी बात का एक उदाहरण हैं प्रवीण सांगवान। दरअसल, ये एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के पद पर नौकरी करते थे, लेकिन इन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए लाखों रूपए की नौकरी छोड़ दी और मशरूम की खेती करना शुरू कर दी। लेकिन,प्रवीण सिर्फ मशरूम की खेती और इसकी कमाई से खुश नहीं थे। अब उनका अगला टारगेट मशरूम पैदा कर उससे प्रोडक्ट बनाना और एक्सपोर्ट करना है। इसी के साथ प्रवीण दूसरे किसानों को सब्सिडी का फायदा उठाकर ऑर्गेनिक खेती करने के लिए भी प्रेरित भी कर रहे हैं। ताकि किसान भी इसकी खेती कर फायदा उठा सके।

मशरूम की खेती की शुरुआत

प्रवीन सांगवान ने बताया की उन्होंने जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाया हैं। उन्होंने सबसे पहले मशरूम की खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने करनाल के अनुसंधान केंद्र में मशरूम उगाने की ट्रेनिंग ली। फिर जाकर उन्होंने मशरूम की खेती की शुरुआत करी। अब भला इतनी तैयारी के बाद खेती करने से नुकसान की गुंजाइश तो नहीं ही रहेगी। प्रवीन को मशरूम की खेती शुरू करने से अच्छा-खासा मुनाफा होने लगा। फिलहाल प्रवीन मशरूम की खेती से सालाना लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कई युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार भी दिया है।

प्रवीण सांगवान ने कहा कि अगर किसान परंपरागत खेती छोड़कर ऑर्गेनिक खेती करेंगे तो उम्मीद हैं की वो लाखों रूपए कमा सकते हैं। इसी के साथ प्रवीन ने किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि मशरूम की खेती के साथ-साथ मशरूम का अचार और सूप बनाकर भी बेचा जा सकता हैं। इससे कमाई में बढ़ौतरी होगी। इसी के आगे प्रवीण बताते हैं कि अभी उन्होंने 30 बाय 60 के शेड में शुरुआत की है, जिससे उनको लाखों का मुनाफा हो रहा है। अब वो शेड की संख्या बढाकर बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक खेती करना चाहते हैं और अपने माल को विदेशों में एक्सपोर्ट करके करोड़ों का टर्नओवर जनरेट करना चाहते हैं। इसी के साथ प्रवीण आसपास के दूसरे किसानों को सरकार की सब्सिडी और दूसरी योजनाओं के बारे बताकर ऑर्गेनिक खेती कर मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

TAGGED:Haryanamushroom cultivationOrganic Farming
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अप्रैल में इस सब्जी की खेती के लिए ‘माया’ किस्म सबसे बेस्ट है
Next Article हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, मूंग बीज पर मिलेगी 75% सब्सिडी मिलेगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

लोन से MSME में उछाल, लेकिन जोखिम बरकरार

By
Industrial Empire
महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्टार्टअप्स के लिए 300 एकड़ में इनोवेशन सिटी की योजना
अन्य

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा दांव, स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान

By
Nisha Mandal
Rice Cultivation
अन्य

भारत में चावल की खेती पर किसानों को मिलेगा कार्बन क्रेडिट, जानें इसके फायदे

By
Industrial Empire
10G Network
अन्य

डिजिटल दुनिया में चीन का बड़ा कदम, 10G नेटवर्क से बदलेगा इंटरनेट का चेहरा

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?