The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, May 15, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > बैंकिंग > खून-पसीने की कमाई होगी बेकार, बैंकों ने घटाई सेविंग अकाउंट की ब्याज दर
बैंकिंग

खून-पसीने की कमाई होगी बेकार, बैंकों ने घटाई सेविंग अकाउंट की ब्याज दर

Last updated: 04/07/2025 5:18 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

आपका सेविंग अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC) या आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) जैसे बड़े बैंकों में है, तो ये जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। हाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट (RBI Repo Rate Cut) में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। जिसके बाद कई प्रमुख बैंकों ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों (Savings Account Interest Rate Cut) को घटा दिया है। इसका सीधा असर अब आम आदमी की जमा पूंजी और उस पर मिलने वाले रिटर्न पर पड़ेगा।

पहले तक आपके खाते में कितना पैसा है, इस हिसाब से ब्याज मिलता था। लेकिन अब ज्यादातर बड़े बैंकों ने सबके लिए एक समान ब्याज दर लागू कर दी है। इसका मतलब ये हुआ कि अब चाहे आपके अकाउंट में 10 हजार रुपये हों या 10 करोड़, ब्याज दर सबके लिए एक जैसी रहेगी।

SBI की नई ब्याज दरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 15 जून 2025 से सेविंग अकाउंट पर नई ब्याज दर लागू की है। पहले SBI उन ग्राहकों को ज्यादा ब्याज देता था जिनके खातों में 10 करोड़ से ज्यादा बैलेंस होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब सभी ग्राहकों को सिर्फ 2.5% सालाना ब्याज मिलेगा, चाहे बैलेंस जितना भी हो।

ICICI बैंक की नई नीति
ICICI बैंक ने 12 जून से ब्याज दरों में बदलाव किया है। पहले 50 लाख रुपये से ज्यादा रखने पर 3.25% तक ब्याज मिलता था। लेकिन अब सभी ग्राहकों को 2.75% ही मिलेगा, चाहे उनके अकाउंट में कितनी भी रकम क्यों न जमा हो।

HDFC बैंक ने भी घटाया रेट
HDFC बैंक ने भी ब्याज दर घटाकर 2.75% कर दी है। पहले बड़े अमाउंट वालों को 3.25% तक ब्याज मिलता था लेकिन अब सबको एक समान 2.75% ही ब्याज मिलेगा। यह बदलाव 10 जून से लागू हो चुका है।

इन बैंकों से मिल सकता है थोड़ा ज्यादा रिटर्न

ऐसे में जब SBI, ICICI और HDFC बैंकों ने सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज दर को घटा दिया है तो कुछ अन्य बैंक अभी भी थोड़ा बेहतर ब्याज दे रहे हैं।

इंडसइंड बैंक – इंडसइंड बैंक अपने कस्टमर्स को अभी 3% से 5% तक ब्याज दे रहा है जो आपके अकाउंट बैलेंस पर निर्भर करता है। ये नई दरें 16 जून 2025 से लागू हो गई थीं।

बैंक ऑफ बड़ौदा – BOB भी अपने कस्टमर्स को उनके सेविंग अकाउंट पर 2.7% से 4.25% तक ब्याज दे रहा है, जो अलग-अलग स्लैब में बंटा हुआ है। ये दरें 12 जून 2025 से लागू हो गयी थीं।

क्या असर होगा आपकी बचत पर?
इस कटौती का सीधा असर आपकी जमा पूंजी और उस पर मिलने वाले ब्याज से होने वाली कमाई पर पड़ेगा। अब जो पैसा सेविंग अकाउंट में पड़ा है उस पर मिलने वाला रिटर्न पहले से कम होगा। इससे भविष्य की प्लानिंग जैसे बच्चों की पढ़ाई, घर की EMI या रिटायरमेंट सेविंग, सब पर असर पड़ सकता है।

अब क्या करें?
अगर आप सिर्फ सेविंग अकाउंट पर भरोसा कर रहे थे तो अब वक्त है विकल्पों के बारे में सोचने का। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), म्यूचुअल फंड, पोस्ट ऑफिस स्कीम्स या अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ ध्यान देना जरूरी हो गया है ताकि आपकी बचत पर बेहतर रिटर्न मिल सके।

TAGGED:Bank current and savings accountsBOBEMIHDFCICICIIndustrial Empirenew policy of bankRBI repo rate cutSBIseving accuntsevings account intrest rate cutThe bank also reduced the rate
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका का कमजोर होना, दुनिया के लिए खतरे की घंटी
Next Article प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे क्रोएशिया : हुआ भव्य स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

HDFC बैंक विवाद में संपथ कुमार और AT-1 बॉन्ड केस से जुड़ी खबर
बैंकिंग

HDFC बैंक विवाद: संपथ कुमार की अपील की तैयारी, AT-1 बॉन्ड केस ने बढ़ाई मुश्किलें

By
Industrial Empire
Donald Trump decision on rare earth minerals tariff and US supply chain security
ट्रेंडिंग खबरें

रेयर अर्थ पर trump नरम, बदल दिया टैरिफ का प्लान, पहले सप्लाई चेन को सुरक्षित करेगा अमेरिका

By
Industrial Empire
SEBI की नई पहल – गूगल प्ले स्टोर पर रजिस्टर्ड ब्रोकिंग ऐप्स को वेरिफिकेशन टिक मार्क
बैंकिंग

SEBI की नई पहल: अब ब्रोकिंग ऐप्स को मिलेगा वेरिफिकेशन टिक, फर्जी ऐप्स पर लगेगी लगाम

By
Industrial empire correspondent
PM Kisan Yojana के तहत यूनिक किसान ID और 22वीं किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी
एग्रीकल्चर

PM Kisan Yojana Alert: यूनिक किसान ID नहीं बनी तो अटक सकती है अगली किस्त

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?