The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > मुंह से बोलकर हो जाएगा रेलवे का टिकट बुक, जानें सारा प्रोसेस
अन्य

मुंह से बोलकर हो जाएगा रेलवे का टिकट बुक, जानें सारा प्रोसेस

Last updated: 25/06/2025 4:22 PM
By
Industrial Empire
Share
IRCTC में वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट AskDisha 2.0 हुआ शामिल
SHARE

भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में आम आदमी का सबसे किफायती और सुविधाजनक यातायात का साधन भारतीय रेलवे है। जिन्हें कहीं जाना होता है वे रेलवे की टिकट को टिकट काउंटर या फिर डिज़िटल ही बुक कर लेते हैं। बात डिज़िटल की करें तो अधिकतर रेलवे यात्रा के लिए टिकट बुकिंग IRCTC प्लेटफॉर्म से होती है। अब IRCTC से टिकट बुक करने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे एआई (AI) का इस्तेमाल करने जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC में वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट AskDisha 2.0 को शामिल किया है। इसकी मदद से यात्री अपना टिकट वॉइस कमांड देकर ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो अब यात्री IRCTC प्लेटफॉर्म पर सिर्फ मुंह से बोलकर ही अपना टिकट बुक कर सकेंगे। यहां हम आपको आईआरसीटीसी की इस नए फीचर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

बोलिए और टिकट बुक हो जाएगा
अब ट्रेन टिकट बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इंडियन रेलवे ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर एक नया एआई वॉइस असिस्टेंट AskDisha 2.0 लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप बिना कुछ टाइप किए सिर्फ बोलकर टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो टेक्स्ट टाइप करने में असुविधा महसूस करते हैं या तेजी से टिकट बुक करना चाहते हैं।

टिकट बुक करने का प्रोसेस
टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में IRCTC की वेबसाइट या ऐप खोलें। होमपेज पर आपको AskDISHA नाम का एक विकल्प दिखाई देगा। उस पर टैप या क्लिक करें। अब बस आपको बोलना है – “Ticket Book” और यह वॉइस असिस्टेंट आपके सफर की जानकारी पूछना शुरू कर देगा। आपसे स्टेशन कहां से कहां तक है, यात्रा की तारीख और किस क्लास में यात्रा करना है – जैसे स्लीपर, एसी चेयर कार, सेकेंड एसी आदि – ये जानकारी मांगी जाएगी। जैसे ही आप अपनी जरूरत बताते हैं, यह एआई चैटबॉट आपको सभी उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट, उनका समय और सीट की जानकारी दिखा देगा।

इसके बाद आप अपनी पसंद की ट्रेन, क्लास और सीट चुन सकते हैं। एक बार सारी जानकारी कन्फर्म करने पर यह चैटबॉट आपको पेमेंट पेज पर ले जाएगा। पेमेंट पूरा होते ही आपका टिकट बुक हो जाएगा और आपको PNR नंबर भी मिल जाएगा।

आपका टिकट आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजा जाएगा, जिसे आप यात्रा के समय दिखा सकते हैं। इस तरह अब IRCTC के AskDisha 2.0 के साथ टिकट बुकिंग का अनुभव और भी स्मार्ट, तेज़ और आसान हो गया है। साथ ही इससे वे लोग भी आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे जिन्हें अपनी जानकारी भरने में दिक्कत होती थी।

TAGGED:AskDisha 2.0Booking tickets on IRCTCIndian RailwayIndustrial EmpireIRCTCIRCTC launches virtual voice assistant AskDisha 2.0Ticket BookTickets will be booked through voice command
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले हो जाए सावधान! सरकार ला रही नया कानून “बुला”
Next Article संघर्ष विराम का असर: रुपये ने दर्ज की एक महीने की सबसे बड़ी छलांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

2028 तक जेनएआई से बनेगा 1 अरब ऐप्स का नया रिकॉर्ड
अन्य

2028 तक 1 अरब से ज्यादा ऐप बनाएगी जेनएआई, टेक्नोलॉजी में मचाएगी धमाका

By
Industrial Empire
Amitabh Bachchan Campa Sure water brand ambassador with Reliance FMCG launch
ट्रेंडिंग खबरें

Amitabh Bachchan के साथ रिलायंस का बड़ा दांव, अब सस्ते दाम में मिलेगा ‘कैंपा श्योर’ पानी

By
Industrial Empire
अन्य

इंडस्ट्रियल एम्पायर मैगज़ीन जुलाई अंक

By
Industrial Empire
Google Pixel 10a स्मार्टफोन का लीक डिजाइन और फीचर्स की झलक
ऑटो/टेक

लॉन्च से पहले Google Pixel 10a के फीचर्स लीक, कीमत और स्पेसिफिकेशन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?