The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Apr 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > GST में बदलाव की तैयारी: आम लोगों को मिल सकती है महंगाई से राहत
अन्य

GST में बदलाव की तैयारी: आम लोगों को मिल सकती है महंगाई से राहत

Last updated: 03/07/2025 5:56 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

नई दिल्ली: केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) के ढांचे में अहम बदलाव की तैयारी कर रही है। खासतौर पर 12 प्रतिशत वाले टैक्स स्लैब को पूरी तरह खत्म करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सरकार कुछ जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी वाले स्लैब में ला सकती है, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सीधा फायदा मिल सकता है।

जीएसटी व्यवस्था को भारत में 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था। तबसे इसे समय-समय पर सुधारने की कोशिशें होती रही हैं। अब 12 प्रतिशत स्लैब को हटाने का विचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इसमें शामिल अधिकतर वस्तुएं आम जनता की जरूरतों से जुड़ी हैं। अगर यह फैसला लागू होता है तो रोजमर्रा के खर्चों में लोगों को राहत मिल सकती है, जिससे महंगाई का बोझ थोड़ा हल्का होगा।

इस संभावित बदलाव पर अंतिम निर्णय जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिया जा सकता है, जो इसी महीने होने की संभावना है। जीएसटी काउंसिल की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं और इसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होते हैं। काउंसिल को टैक्स दरों में बदलाव का अधिकार प्राप्त है।

चुनावी दृष्टिकोण से भी यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले महीनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में सरकार इस बदलाव के जरिए आम जनता को सीधा फायदा पहुंचाकर महंगाई के मुद्दे को संभालना चाह रही है। अगर 12 फीसदी स्लैब हटता है और जरूरी चीजें सस्ते टैक्स स्लैब में आती हैं तो यह उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

TAGGED:12% slab may endChanges in GSTGSTGST CouncilIndustrial Empire
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत में काम कर रहे चीनियों को फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजीज ग्रुप ने लौटाया, iPhone 17 पर संकट
Next Article अमेरिका-वियतनाम डील का भारत पर असर: फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर मंडराया खतरा!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

GST बचत उत्सव में ग्राहकों की शिकायतें, कार और टीवी की बढ़ती बिक्री, सरकार की सख्ती
ट्रेंडिंग खबरें

GST बचत उत्सव का असर: एक हफ्ते में सरकार को मिलीं 3 हजार शिकायतें?

By
Industrial Empire
indian stock market
अन्य

भारत की ऐतिहासिक जीत: चीन को हराकर सुपरपावर बनने की ओर

By
Industrial Empire
बाज़ार

CLSA का बड़ा संकेत: टारगेट घटे, लेकिन IT सेक्टर पर भरोसा कायम

By
Industrial Empire
Groww IPO listing on BSE and NSE with 14 percent premium, investors celebrate strong debut
ट्रेंडिंग खबरें

Groww IPO: ₹114 से आगे निकला शेयर, अब मुनाफा बुक करें या लंबी दौड़ में बनाए रखें भरोसा?

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?