The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Jun 8, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > भारत में काम कर रहे चीनियों को फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजीज ग्रुप ने लौटाया, iPhone 17 पर संकट
टेलिकॉम

भारत में काम कर रहे चीनियों को फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजीज ग्रुप ने लौटाया, iPhone 17 पर संकट

Last updated: 04/07/2025 5:16 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

भारत में कारोबार विस्तार के अपने सपने को साकार करने की कोशिश कर रही Apple को एक बड़ा झटका लगा है। iPhone के सबसे बड़े विनिर्माता फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने भारत में कार्यरत अपने चीनी इंजीनियरों को अचानक स्वदेश लौटने का निर्देश दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब Apple आगामी iPhone 17 सीरीज को सितंबर के मध्य में बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस फैसले से न सिर्फ Apple की प्रोडक्शन टाइमलाइन पर असर पड़ सकता है बल्कि भारत में तकनीक ट्रांसफर की प्रक्रिया भी बाधित हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, यह कदम संभवतः चीन सरकार के दबाव में उठाया गया है। चीन पहले से ही भारत में iPhone निर्माण के लिए आवश्यक उन्नत मशीनों के निर्यात को मंजूरी देने में हिचकिचा रहा था। अब चीनी इंजीनियरों की वापसी से भारत में चल रही प्रशिक्षण प्रक्रिया और उत्पादन तैयारी पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस फैसले से न सिर्फ iPhone 17 की असेंबली प्रक्रिया में देरी हो सकती है बल्कि Apple के भारत में निर्माण लागत भी बढ़ सकती है।

फॉक्सकॉन की योजना 15 जुलाई तक भारत में करीब एक हजार नए कर्मचारियों की भर्ती की थी, जिससे कंपनी की कुल कर्मचारी संख्या 40 हजार के पार पहुंचने की उम्मीद थी। मगर अब सूत्रों का कहना है कि चीन से तकनीकी सहयोग में आई इस रुकावट के कारण फॉक्सकॉन वियतनाम से इंजीनियर बुलाने पर विचार कर रही है। इससे एक ओर जहां चीन की तकनीकी निर्भरता घटेगी, वहीं भारत को स्थानीय प्रशिक्षण और तकनीक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी लानी होगी।

चीन सरकार की इस ‘संरक्षणवादी सोच’ के पीछे भारत में तकनीक हस्तांतरण को रोकने की रणनीति देखी जा रही है। वहां की सरकार चाहती है कि Apple जैसी बड़ी कंपनियां तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले संसाधनों के लिए अब भी चीन पर निर्भर रहें। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार इस बदलाव को उतनी बड़ी समस्या नहीं मान रही। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत के पास पहले से ही प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की पर्याप्त संख्या है। उन्होंने कहा, “फॉक्सकॉन अक्सर चीन और ताइवान से इंजीनियर बुलाती है, यह नई बात नहीं है। ज्यादा से ज्यादा एक महीने का असर पड़ सकता है। लेकिन दीर्घकालिक योजना पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ने भी इस खबर की पुष्टि की है कि फॉक्सकॉन भारत में सैकड़ों चीनी इंजीनियरों को वापस भेज रही है। दिलचस्प रूप से, Apple के सीईओ टिम कुक खुद चीन के इंजीनियरों की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि चीन की सस्ती श्रम शक्ति के साथ-साथ वहां के तकनीकी कुशलता की वजह से Apple ने अपने अधिकांश संयंत्र वहीं स्थापित किए थे।

Apple की योजना 2025 में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air जैसे चार नए मॉडल लॉन्च करने की है। कंपनी चाहती है कि 2026 तक भारत से लगभग 40 अरब डॉलर मूल्य के iPhones का निर्माण और निर्यात हो। अब देखना होगा कि Apple और फॉक्सकॉन इस चुनौती से कैसे निपटते हैं और भारत में निर्माण को स्थिरता कैसे प्रदान करते हैं।

TAGGED:AppleFoxconn Technology GroupIndustrial EmpireiPhonePhone 17
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लापरवाही से गाड़ी चलाना पड़ा महंगा: सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला – नहीं मिलेगा इंश्योरेंस मुआवजा!
Next Article GST में बदलाव की तैयारी: आम लोगों को मिल सकती है महंगाई से राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

NBRI
अन्य

NBRI लखनऊ में हिंदी पखवाड़ा समारोह का भव्य उद्घाटन

By
Industrial empire correspondent
Donald Trump announces new oil refinery project in Texas Brownsville with Reliance Industries investment support
ट्रेंडिंग खबरें

टेक्सास में बनेगी नई तेल रिफाइनरी, Trump ने किया ऐलान, reliance को दिया धन्यवाद

By
Industrial empire correspondent
Business Ideas: ₹1 लाख से कम निवेश में शुरू होने वाले छोटे बिज़नेस आइडिया
बिजनेस आईडिया

Business idea: कम निवेश, ज्यादा मुनाफ़े वाले 15 बेहतरीन बिज़नेस आइडिया

By
Industrial Empire
केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, SIDBI को ₹5,000 करोड़ की इक्विटी सहायता, MSME सेक्टर को सस्ता कर्ज
ट्रेंडिंग खबरें

Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ की पूंजी, MSME सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?