The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 22, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > ‘ग्लैमस्ट्रीम’ के जरिए फैशन, कंटेंट और इन्फ्लुएंस का कॉम्बिनेशन: Myntra करेगी ताबड़तोड़ बिक्री
ट्रेंडिंग खबरें

‘ग्लैमस्ट्रीम’ के जरिए फैशन, कंटेंट और इन्फ्लुएंस का कॉम्बिनेशन: Myntra करेगी ताबड़तोड़ बिक्री

Last updated: 05/07/2025 1:50 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

भारत का ई-कॉमर्स फैशन बाजार अब सिर्फ प्रोडक्ट की बिक्री तक सीमित नहीं रहा। अब यह एक ऐसा इकोसिस्टम बन चुका है, जहां क्रिएटिविटी, वीडियो कंटेंट और डिजिटल इन्फ्लुएंसर अहम भूमिका निभा रहे हैं। Walmart द्वारा संचालित ऑनलाइन फैशन प्लेटफॉर्म Myntra ने इसी ट्रेंड को पकड़ते हुए एक अनोखी पहल की है – ग्लैमस्ट्रीम।

मिंत्रा का नया वीडियो प्लेटफॉर्म ‘ग्लैमस्ट्रीम’ भारत में तेजी से उभरती इन्फ्लुएंसर इकॉनमी को कैश करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कंपनी को उम्मीद है कि इस नए इंटरैक्टिव वीडियो शॉपिंग एक्सपीरियंस से वह ना सिर्फ अपनी यूजर इंगेजमेंट बढ़ा पाएगी बल्कि दो साल में अपनी कमाई भी दोगुनी कर सकेगी।

भारत में इन्फ्लुएंसरों का असर और मिंत्रा की प्लानिंग
एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इन्फ्लुएंसर या क्रिएटर इकॉनमी हर साल करीब 300 अरब डॉलर की खपत को प्रभावित करती है और आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा 1 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 83 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इस इकोनॉमी का बड़ा हिस्सा मिंत्रा अपने प्लेटफॉर्म के जरिए कैप्चर करना चाहता है।

ग्लैमस्ट्रीम इसी दिशा में उठाया गया कदम है जहां यूजर्स को फैशन और जीवनशैली से जुड़े शॉर्ट वीडियो देखने को मिलेंगे और वे वीडियो से ही सीधे प्रोडक्ट खरीद भी सकेंगे। मिंत्रा ने इस प्रक्रिया को ‘टू-स्टेप चेकआउट’ नाम दिया है, जिसमें पहले प्रोडक्ट को स्टाइलिश तरीके से पेश किया जाएगा और फिर वहीं से उसे खरीदा जा सकेगा।

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी बनाएगी ग्लैमस्ट्रीम को खास
ग्लैमस्ट्रीम को खास बनाने के लिए मिंत्रा ने बॉलीवुड और ओटीटी की कई नामचीन हस्तियों को शामिल किया है। पहले चरण में इस प्लेटफॉर्म पर 500 घंटे से अधिक कंटेंट होगा, जिसमें 15 शोज मिंत्रा द्वारा बनाए गए होंगे और 4 हजार से अधिक एपिसोड साझेदार क्रिएटर्स के होंगे।

बादशाह, विजय देवरकोंडा, तब्बू, जीनत अमान, रवीना टंडन, तमन्ना भाटिया, खुशी कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारे ग्लैमस्ट्रीम का चेहरा बनेंगे। इनके वीडियो के जरिए दर्शक फैशन को एंटरटेनमेंट के साथ जोड़ पाएंगे और एक नया शॉपिंग अनुभव हासिल कर सकेंगे।

ब्रांड्स की होड़ में मिंत्रा का यूनीक स्टेप
भारत के ऑनलाइन फैशन बाजार में नायिका, एमेजॉन फैशन और अन्य कई कंपनियां इन्फ्लुएंसर और वीडियो के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन मिंत्रा ने खुद को इस भीड़ से अलग दिखाने के लिए ग्लैमस्ट्रीम की शुरुआत की है जो कंटेंट, कम्युनिटी और कॉमर्स इन तीनों को जोड़ने का काम करता है।

कस्टमर बिहेवियर में बदलाव और मिंत्रा की उम्मीदें
मिंत्रा के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुंदर बालसुब्रमण्यन के अनुसार, अब कंपनी के 16 फीसदी यूजर्स हर महीने सिर्फ कंटेंट देखने आते हैं और ये यूजर्स औसतन 20 प्रतिशत ज्यादा ऑर्डर भी करते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि ग्लैमस्ट्रीम के जरिए 15 प्रतिशत यूजर ग्रोथ और दोगुनी कमाई हासिल की जाए।

ग्लैमस्ट्रीम के लॉन्च से यह साफ है कि मिंत्रा केवल फैशन नहीं बल्कि एक इंटरएक्टिव लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस बेच रहा है। यह कदम कंपनी के बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा देगा साथ ही भारत में ऑनलाइन शॉपिंग की परिभाषा भी बदल सकता है।

TAGGED:Bollywood and OTTBUSINESS NEWSFeaturedIndustrial EmpireINFLUENCERMYNTRA
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article इंडस्ट्रियल एम्पायर मैगज़ीन जुलाई अंक
Next Article ग्रामीण मांग से बढ़ी FMCG कंपनियों की रफ्तार, दिखा बिक्री में सुधार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Tesla
अन्य

Tesla की भारत में एंट्री, पुराने ऑर्डर्स पर रिफंड की घोषणा

By
Industrial Empire
केले के तने से फाइबर और उत्पाद बनाते काशीनाथ जेना और अनुसूया जेना, ओडिशा का वेस्ट-टू-वेल्थ स्टार्टअप
फर्श से अर्श तक

Success Story: जिसे किसान समझते थे सिरदर्द, उसी से इस कपल ने खड़ा किया 1 करोड़ का बिजनेस

By
Shashank Pathak
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी की भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर संभावित बातचीत
ट्रेंडिंग खबरें

ट्रंप ने फिर पीएम मोदी को कहा अपना “अच्छा दोस्त”, जल्द बातचीत होने के आसार

By
Industrial Empire
ट्रेंडिंग खबरें

मोमबत्ती से लेकर रोबोट तक: कैसे UP बना रहा है भारत का अगला बिज़नेस साम्राज्य

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?