The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Aug 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > क्या प्राइवेट स्कूल की फीस मिडिल क्लास को कंगाल बना रही है? जानिए चौंकाने वाला कैलकुलेशन
ट्रेंडिंग खबरें

क्या प्राइवेट स्कूल की फीस मिडिल क्लास को कंगाल बना रही है? जानिए चौंकाने वाला कैलकुलेशन

Shashank Pathak
Last updated: 05/08/2025 10:08 AM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
SHARE

हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा पाए, बेहतर स्कूल जाए और एक शानदार करियर बनाए। जैसे ही परिवार की आमदनी थोड़ी बढ़ती है, सबसे पहला सपना होता है, बच्चे को किसी अच्छे प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाना। लेकिन आज के दौर में “अच्छे स्कूल” का मतलब बन गया है – बेशकीमती फीस, ऊंचे खर्चे और खाली होती जेबें।

सीए मीनल गोयल का सच बताने वाला आंकड़ा
चार्टर्ड अकाउंटेंट मीनल गोयल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कैलकुलेशन साझा किया, जो देश के मध्यमवर्गीय माता-पिता की आंखें खोल सकता है। वह साफ कहती हैं, “अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजना बंद करो।” उनके मुताबिक, आज शिक्षा एक जरूरत से ज्यादा एक फाइनेंशियल बोझ बन चुकी है, जो मिडिल क्लास परिवारों को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर रही है।

एक बच्चे की सालाना फीस जानकर चौंक जाएंगे

मीनल बताती हैं कि किसी सामान्य प्राइवेट स्कूल की सालाना फीस का हिसाब इस तरह बनता है:
एडमिशन फीस: ₹35,000
ट्यूशन फीस: ₹1,40,000
सालाना चार्ज: ₹38,000
ट्रांसपोर्ट फीस: ₹44,000 से ₹73,000
किताबें और यूनिफॉर्म: ₹20,000 से ₹30,000

इन सब खर्चों को मिलाकर एक बच्चे पर सालाना करीब 2.5 लाख से 3.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है। वहीं बड़े शहरों में यह खर्च 4 लाख रुपये से भी ऊपर चला जाता है। और अगर दो बच्चे हों, तो यह बोझ सीधा दोगुना हो जाता है।

आमदनी का 70-80 प्रतिशत सिर्फ स्कूल फीस में
भारत में एक व्यक्ति की औसत सालाना आय लगभग 4.4 लाख रुपये मानी जाती है। ऐसे में अगर कोई मां या पिता अकेले कमा रहा है और एक बच्चे की फीस ही 2 से 4 लाख तक पहुंच रही है, तो सोचिए बाकी खर्चों के लिए क्या बचेगा? मीनल कहती हैं, “हम हेल्थ इंफ्लेशन की बात करते हैं, लेकिन एजुकेशन इंफ्लेशन मिडिल क्लास को चुपचाप मार रहा है।”

बचत खत्म, सपने अधूरे
माता-पिता स्कूल फीस के लिए अपनी बचत में हाथ डालते हैं, जरूरी खर्चों में कटौती करते हैं और कभी-कभी लोन तक लेते हैं। घूमना-फिरना, खुद पर खर्च करना, या भविष्य के लिए निवेश करना – सब कुछ पीछे छूटने लगता है। ऐसा लगता है जैसे एक अच्छी स्कूल यूनिफॉर्म के लिए पूरी फैमिली अपनी कमाई का “त्यागव्रत” ले रही है।

क्या है समाधान?
यह सवाल अब हर मिडिल क्लास परिवार को खुद से पूछना चाहिए – क्या वाकई महंगे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना ही अच्छी शिक्षा का पैमाना है? क्या सरकारी या सस्ते स्कूलों में बेहतर विकल्प नहीं खोजे जा सकते? शायद वक्त आ गया है कि शिक्षा की चमकदार पैकेजिंग के पीछे छुपे आर्थिक दबाव को समझा जाए और सोच-समझकर निर्णय लिया जाए।

बच्चे की शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन अपनी वित्तीय सेहत की कीमत पर नहीं। अगर मिडिल क्लास को अपनी आर्थिक स्थिरता बनाए रखनी है, तो उन्हें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा। शिक्षा अधिकार है, विलासिता नहीं। इसलिए अब ज़रूरत है कि हम इस ‘खामोश आर्थिक बोझ’ पर खुलकर चर्चा करने का समय आ गया है।

TAGGED:AffordableEducationCAmeenalGoyalEducationInflationIndustrial EmpireMiddleClassStruggleParentingInIndiaPrivateSchoolBurdenSchoolFeeCrisis
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त खाते में कब आएगी? जान लीजिए
Next Article क्या AI से जाएगी नौकरी या बनेगा नया रास्ता? जानिए ताजा सर्वे का सच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

RBI credit card new rules for overlimit charges and customer consent in India
बैंकिंग

RBI Credit Card New Rules: अब नहीं लगेगा अचानक ओवरलिमिट चार्ज, ग्राहकों को बड़ी राहत

By
Industrial Empire
Bharat Maritime Insurance Pool
अन्य

Bharat Maritime Insurance Pool: ₹12,980 करोड़ की गारंटी के साथ भारत का बड़ा कदम, अब सुरक्षित होगा समुद्री कारोबार

By
Industrial Empire
TVS iQube 2025 इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत के साथ नया मॉडल।
अन्य

TVS iQube 2025: जबरदस्त रेंज, धांसू फीचर्स और सबसे सस्ती कीमत में लॉन्च

By
Industrial Empire
IREDA
अन्य

सरकारी कंपनी का प्रॉफिट धमाका, शेयरों ने एक दिन में छुआ आसमान!

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?