The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Nov 19, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > क्या AI से जाएगी नौकरी या बनेगा नया रास्ता? जानिए ताजा सर्वे का सच
ऑटो/टेक

क्या AI से जाएगी नौकरी या बनेगा नया रास्ता? जानिए ताजा सर्वे का सच

Last updated: 18/07/2025 6:44 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
SHARE

आजकल हर जगह एक ही सवाल उठ रहा है – क्या आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) हमारी नौकरियां छीन लेगा? क्या मशीनें इंसानों की जगह ले लेंगी? लेकिन हाल ही में देश के सबसे बड़े जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम की रिपोर्ट कुछ और ही कहती है। इसमें सामने आया है कि जहां कुछ लोगों को नौकरी जाने का डर है, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे एक नए अवसर के रूप में देख रहे हैं।

तीन में से केवल एक को है नौकरी जाने का डर
इस सर्वे के अनुसार, नौकरी ढूंढ़ रहे हर तीन लोगों में से केवल एक को लगता है कि AI के आने से उसकी नौकरी जा सकती है। खास बात यह है कि युवा और पहली बार नौकरी तलाश रहे लोग ज्यादा सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्हें लगता है कि AI से नौकरियां कम नहीं बल्कि ज्यादा होंगी।

वहीं, अनुभवी और लंबे समय से काम कर रहे पेशेवरों की राय थोड़ी संतुलित है। उन्हें लगता है कि जितनी नई नौकरियां बनेंगी, उतनी ही कुछ पुरानी नौकरियां खत्म भी हो सकती हैं। यानी बाजार में संतुलन बना रहेगा।

अमेरिका बनाम भारत: नजरिया एकदम अलग
जहां अमेरिका में लगभग 75 फीसदी लोग मानते हैं कि AI नौकरी के अवसरों को खत्म कर देगा, वहीं भारत के लोग इस तकनीक को लेकर कहीं ज्यादा आशावादी हैं। हालांकि, भारत में भी कुछ चिंताएं हैं, खासकर रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवरों को लगता है कि AI से क्रिएटिविटी में कमी आ रही है।

उच्च वेतन वाले अधिकारियों की चिंता
जो लोग ज्यादा वेतन (15 लाख रुपये सालाना से ऊपर) कमा रहे हैं, उनमें से लगभग 40 फीसदी को लगता है कि AI ने उनके क्षेत्र में रचनात्मकता को प्रभावित किया है। विज्ञापन, फिल्म, संगीत और एनिमेशन जैसे उद्योगों में यह प्रभाव ज्यादा महसूस हो रहा है। कुछ वरिष्ठ अधिकारी यह भी मानते हैं कि साल 2030 तक उनकी नौकरी पर खतरा हो सकता है।

AI के क्षेत्र में बन रहे हैं नए मौके
AI के बढ़ते प्रभाव के बावजूद एक अच्छी खबर यह है कि मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल से जून 2025 के बीच मशीन लर्निंग इंजीनियर की नौकरियां दोगुनी हो गईं और डेटा साइंटिस्ट तथा सर्च इंजीनियर जैसे पदों की मांग में भी बड़ा इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, कुछ पारंपरिक टेक्निकल रोल जैसे मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, फ्रंट एंड डेवेलपमेंट आदि नौकरियों में गिरावट देखी गई है।

नए जमाने के शहरों से भी आ रहे अवसर
AI और मशीन लर्निंग से जुड़ी 35 हजार नौकरियों को नौकरी डॉट कॉम ने सिर्फ तीन महीने में सूचीबद्ध किया है। इनमें से कई नौकरियां इंदौर, कोयंबत्तूर और कोच्चि जैसे शहरों से भी आई हैं, जो यह दिखाता है कि टियर-2 शहरों में भी AI का विस्तार तेजी से हो रहा है।

डरें नहीं तैयार रहें
सर्वे की ये बातें साफ इशारा करती हैं कि AI से डरने की नहीं, बल्कि सीखने और खुद को अपडेट करने की जरूरत है। आने वाला समय उन्हीं लोगों का होगा जो तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। ऐसे में AI से नौकरी जाएगी या आएगी का जवाब है – दोनों, लेकिन जो सीखते रहेंगे उनके लिए नए रास्ते जरूर खुलेंगे।

TAGGED:AIBharatKaDigitalRojgarFeaturedFutureOfJobsHiringTrendsIndiaIndustrial EmpireJobVsAINaukriSurvey
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article क्या प्राइवेट स्कूल की फीस मिडिल क्लास को कंगाल बना रही है? जानिए चौंकाने वाला कैलकुलेशन
Next Article अल्पना की कला यात्रा: मधुबनी से आत्मनिर्भरता तक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

किसानों को सिंचाई बिजली बिल पर सरकार की 90 प्रतिशत सब्सिडी – मध्यप्रदेश योजना
एग्रीकल्चर

Subsidy News: किसानों को मिला तोहफा, सिंचाई के लिए बिजली बिल पर सरकार देगी 90 फीसदी सब्सिडी

By
Manu Tiwari
भारत में कोयला आधारित बिजली उत्पादन और स्वच्छ ऊर्जा समाधान
नॉन रिन्यूएबल एनर्जी

भारत की ऊर्जा चुनौतियां: कोयले का प्रयोग बंद नहीं हो सकता, लेकिन उत्सर्जन पर लगेगी लगाम

By
Industrial empire correspondent
ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से पाकिस्तान का शेयर बाजार धड़ाम
अन्य

ऑपरेशन सिंदूर का का वार, हिला पाकिस्तान का शेयर बाजार

By
Manu Tiwari
Indian basmati rice cultivation from farm to global market
एग्रीकल्चर

Basmati rice: क्यों दुनिया दीवानी है भारत के बासमती चावल की? खेती से कमाई तक जानिए पूरा सफर

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?