The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Sep 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे कैबिनेट ने दी मंजूरी
ट्रेंडिंग खबरें

चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे कैबिनेट ने दी मंजूरी

Last updated: 23/07/2025 2:05 PM
By
Industrial empire correspondent
Share
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा चित्रकूट, लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट से मंजूरी - इमेज प्रतीकात्मक
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चित्रकूट को तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले नए लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। यह परियोजना चित्रकूट की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और क्षेत्र में पर्यटन, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर खोलेगी।

15.17 किलोमीटर लंबा होगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे
इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 15.17 किलोमीटर होगी। चार लेन का यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPIDA) द्वारा ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड में बनाया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 939.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

चित्रकूट से लखनऊ और एनसीआर की दूरी होगी कम
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बताया कि यह लिंक एक्सप्रेस-वे चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र से शुरू होकर अहमदगंज गांव तक पहुंचेगा। इस रास्ते के बन जाने से चित्रकूट से लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) तक की यात्रा तेज, सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। इससे क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार की संभावना भी बढ़ेगी।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
चित्रकूट धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थल है। लिंक एक्सप्रेस-वे बनने से पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में आसानी होगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। साथ ही होटल, दुकानों, परिवहन और अन्य सेवाओं से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

38 लाख मानव दिवस सृजन की उम्मीद
इस परियोजना से लगभग 38 लाख मानव दिवस (Man-Days) का रोजगार तैयार होने की संभावना है, जो स्थानीय युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इससे न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

भूमि अधिग्रहण और योजना की स्थिति
इस परियोजना के लिए कर्वी तहसील के 13 गांवों में 167 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से अब तक करीब 150 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। परियोजना का प्रारंभिक संरेखण और औचित्य परीक्षण पूरा कर लिया गया है। साथ ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR भी तैयार है। जैसे ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विकास की ओर अग्रसर चित्रकूट
योगी सरकार की यह योजना चित्रकूट को बुंदेलखंड के बाकी हिस्सों से बेहतर ढंग से जोड़ने के साथ-साथ उसे विकास के मुख्य मार्ग पर लाने का काम करेगी। इससे क्षेत्र की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

TAGGED:Bundelkhand ExpresswayCM Yogi AdityanathIndustrial EmpireLucknowUP Cabinet MeetingUP GovernmentUPIDA
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article टाटा टेक्नोलॉजी यूपी के 121 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को बनाएगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Next Article तीन लाख रुपये से शुरू करें Plastic Brush Manufacturing बिज़नेस, कमाएं 1 लाख महीना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

नॉन रिन्यूएबल एनर्जी

रूसी तेल पर EU का नया खेल: रिलायंस-नायरा को झटका, सरकारी कंपनियों को राहत

By
Industrial empire correspondent
बैंकों में बिना दावे की रकम वापस करने का अभियान, RBI की पहल
बैंकिंग

बैंकों में पड़े ₹85,000 करोड़ बिना दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ लौटाए गए, ऐसे पाएं अपना फंसा पैसा

By
Industrial Empire
भारत सरकार द्वारा निर्यातकों को RoDTEP योजना का लाभ देते हुए निर्यात को बढ़ावा देने की पहल, 1 जून 2025 से योजना दोबारा शुरू
अन्य

भारत सरकार का निर्यातकों को बड़ा तोहफा, 1 जून से फिर शुरू होंगे RoDTEP लाभ

By
Nisha Mandal
SUCCESS STORY - "विवेक रैना – कश्मीरी विस्थापन से 10,000 की नौकरी तक, और फिर 486 करोड़ के इंटरनेट साम्राज्य तक का सफर"
फर्श से अर्श तक

कश्मीर से विस्थापन मिला, 10 हजार में नौकरी की….. अब है 486 करोड़ का कारोबार

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?