The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > PhysicsWallah ला रहा IPO: 3,480 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानिए पूरी डिटेल
अन्य

PhysicsWallah ला रहा IPO: 3,480 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानिए पूरी डिटेल

Last updated: 08/11/2025 12:31 PM
By
Industrial Empire
Share
PhysicsWallah IPO 2025 – अलख पांडे की एड-टेक कंपनी ₹3,480 करोड़ जुटाने की तैयारी में
PhysicsWallah का IPO 11 नवंबर 2025 को खुलेगा - कंपनी ₹3,480 करोड़ जुटाने की योजना के साथ शेयर बाजार में कदम रखेगी।
SHARE

PhysicsWallah IPO: भारत की चर्चित एड-टेक कंपनी PhysicsWallah (PW) अब शेयर बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 11 नवंबर 2025 से खुलेगा। इस IPO के ज़रिए कंपनी 3,480 करोड़ रूपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 3,100 करोड़ रूपये का फ्रेश इश्यू और 380 करोड़ रूपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा।

OFS के तहत कंपनी के को-फाउंडर्स अलख पांडेय और प्रीतेक बूभ अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे। IPO की बोली 13 नवंबर तक चलेगी, जबकि 14 नवंबर को शेयरों का आवंटन और 18 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर लिस्टिंग होगी।

प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹103 से ₹109 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक न्यूनतम 137 शेयरों का एक लॉट खरीद सकेंगे। वहीं, एंकर निवेशक 10 नवंबर को अपनी बोली लगा पाएंगे। इस IPO के लीड मैनेजर्स में Kotak Mahindra Capital, J P Morgan India, Goldman Sachs (India) और Axis Capital शामिल हैं, जबकि MUFG Intime India को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

IPO की रकम कहां खर्च होगी?
PhysicsWallah अपने IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल विस्तार और टेक्नोलॉजी निवेश में करने जा रही है। इसमें से:
– ₹460.55 करोड़ नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर की फिट-आउट लागत पर,
– ₹548.31 करोड़ मौजूदा सेंटरों के किराये (लीज पेमेंट) पर,
– और ₹710 करोड़ ब्रांड प्रमोशन व मार्केटिंग पर खर्च होंगे।

इसके अलावा, कंपनी अपने सब-ब्रांड्स Xylem और Utkarsh Classes को भी विस्तार देने की योजना बना रही है। साथ ही ₹200 करोड़ से अधिक सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में लगाए जाएंगे। आने वाले समय में संभावित अधिग्रहण (acquisitions) और नए प्रोजेक्ट्स के लिए भी फंड रिज़र्व रखा गया है।

PhysicsWallah की ताकतें
PhysicsWallah आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एजुकेशन और टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। FY23 से FY25 के बीच कंपनी के पेड यूजर्स 61.9% की दर से बढ़कर 0.45 करोड़ तक पहुंच गए हैं। कंपनी ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड तीनों मॉडल पर काम करती है और 1.37 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स के साथ भारत की टॉप 5 एड-टेक कंपनियों में शामिल है।

PW ने सिर्फ बिज़नेस में नहीं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान दिया है। इसकी PW Foundation के Utthan Programme के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के सरकारी स्कूलों को तकनीकी सहायता, शिक्षकों की मुफ्त ट्रेनिंग और शैक्षणिक सामग्री दी जा रही है। आज PhysicsWallah 13 अलग-अलग कैटेगरी में कोर्स उपलब्ध कराता है – जिसमें स्कूल एजुकेशन, एग्ज़ाम प्रिपरेशन और स्किल डेवलपमेंट शामिल हैं। कंपनी ने Xylem और Utkarsh Classes के अधिग्रहण से दक्षिण भारत और सरकारी परीक्षा तैयारी के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है।

टेक्नोलॉजी में भी आगे
PhysicsWallah की 548 इंजीनियरों की टीम AI और डेटा एनालिटिक्स की मदद से छात्रों के लिए बेहतर लर्निंग अनुभव तैयार करती है। FY25 में कंपनी की राजस्व ₹2,899 करोड़ रही, जो FY23 के ₹744 करोड़ से चार गुना बढ़ोतरी दर्शाती है।

चुनौतियाँ भी कम नहीं
तेज़ ग्रोथ के बावजूद कंपनी के सामने कई चुनौतियाँ हैं। FY25 में PhysicsWallah को ₹840 करोड़ का नेट लॉस, जबकि FY24 में ₹1,143 करोड़ का नुकसान हुआ। इसके पीछे मुख्य कारण हैं – उच्च ऑपरेटिंग खर्च, भारी मार्केटिंग निवेश और ऑफलाइन विस्तार की लागत। इसके अलावा, कंपनी में 36.6% कर्मचारियों का टर्नओवर देखा गया है, यानी कई टीचर्स और स्टाफ नौकरी छोड़ चुके हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और संचालन पर असर पड़ सकता है।

PW की आमदनी का बड़ा हिस्सा NEET, JEE और UPSC जैसे कोर्सों से आता है, जिससे इसका बिज़नेस कुछ सीमित क्षेत्रों पर निर्भर है। कंपनी की ज्यादातर आय दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा से आती है। इन इलाकों में अगर मंदी या प्रतियोगिता बढ़ी, तो PW की कमाई पर असर पड़ सकता है।

कानूनी और संचालन संबंधी दिक्कतें
कंपनी को फिलहाल लगभग ₹3 करोड़ के रिफंड दावों और ₹1 करोड़ के कानूनी मामलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, इसके पास मौजूद 502 ऑफलाइन सेंटर और स्कूलों का संचालन भी चुनौतीपूर्ण है – जगह, स्टाफ और सरकारी नियमों की वजह से प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है।

PhysicsWallah का IPO भारत के एड-टेक सेक्टर में एक बड़ा कदम है। जहाँ एक ओर यह निवेशकों के लिए एक नया मौका है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के सामने कई चुनौतियाँ भी हैं – लाभप्रदता बनाए रखना, प्रतिभा को रोकना और टेक्नोलॉजी में निरंतर नवाचार करना। अगर कंपनी अपनी रणनीति पर कायम रही, तो PW न सिर्फ शिक्षा जगत में, बल्कि भारतीय शेयर बाजार की कहानी में भी एक नया अध्याय जोड़ सकती है।

TAGGED:Alakh PandeyIndustrial EmpireIPOPhysicsWallahPhysicsWallah IPOshare marketStartup IPO India
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ में लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक बनने वाला 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर Lucknow को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बनेगा 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर
Next Article Honda PF2 Hybrid Platform – होंडा का नया हल्का और मॉड्यूलर हाइब्रिड प्लेटफॉर्म Honda की अगली पीढ़ी की तकनीक का खुलासा: 2050 तक कार्बन-न्यूट्रल बनने की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Young entrepreneurs leading India’s economy with ₹31 lakh crore businesses under 40
ट्रेंडिंग खबरें

Young entrepreneur: 40 से कम उम्र में भारत के युवा उद्यमियों ने बनाया ₹31 लाख करोड़ का साम्राज्य

By
Industrial Empire
रिन्यूएबल एनर्जी

Tata Power Q4 FY25: राजस्व में 8% और शुद्ध लाभ में 25% की छलांग—₹17,100 करोड़ राजस्व, ₹1,306 करोड़ PAT

By
Industrial Empire
पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 — भारत सरकार की नई गाइडलाइन
बैंकिंग

Pan Aadhaar Linking Last Date: आधार-पैन लिंक कराएं, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका पैन कार्ड

By
Industrial Empire
ट्रेंडिंग खबरें

BYJU’s संकट और गहराया: फाउंडर रवींद्रन पर 1 अरब डॉलर का जुर्माना

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?