The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, May 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फर्श से अर्श तक > Success Story: कपड़े धोने से करोड़ों का कारोबार, रिक्शे का किराया नहीं था, आज 160 करोड़ का टर्नओवर
फर्श से अर्श तक

Success Story: कपड़े धोने से करोड़ों का कारोबार, रिक्शे का किराया नहीं था, आज 160 करोड़ का टर्नओवर

Shashank Pathak
Last updated: 03/01/2026 4:04 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
Success Story of Arunabh Sinha founder of UClean who built a 160 crore laundry business from poverty
अरुणाभ सिन्हा और गुंजन तनेजा (फाउंडर Uclean)
SHARE

Success Story: क्या कपड़े धोकर करोड़पति बना जा सकता है? यह सवाल अक्सर मज़ाक जैसा लगता है, लेकिन झारखंड के भागलपुर (बिहार) में जन्मे अरुणाभ सिन्हा ने इसे हकीकत में बदल दिया। कभी स्कूल जाने के लिए पैदल चलने वाले अरुणाभ, जिनके पास रिक्शे का किराया तक नहीं होता था, आज देश की जानी-मानी लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग कंपनी UClean के फाउंडर हैं। उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 160 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

साधारण परिवार, असाधारण जज़्बा
अरुणाभ का परिवार बेहद सामान्य था। उनके पिता सरकारी अस्पताल में सहायक थे और मां गृहिणी। परिवार छोटे से सरकारी क्वार्टर में रहता था। तीन भाई-बहनों में अरुणाभ सबसे छोटे थे। सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई में वे शुरू से ही अव्वल रहे। कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।

IIT बॉम्बे तक का सफर
कड़ी मेहनत रंग लाई और अरुणाभ का चयन IIT बॉम्बे में हुआ। उन्होंने मेटलर्जी और मटीरियल साइंस में इंजीनियरिंग की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें टाटा स्टील और ZS Associates जैसी बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर मिले। टाटा स्टील ने 4.5 लाख और ZS Associates ने 8.9 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया। अरुणाभ ने ZS Associates जॉइन की और पुणे में काम शुरू किया।

नौकरी से उद्यमिता की ओर
साल 2011 में अरुणाभ ने नौकरी के साथ-साथ अपनी कंसल्टिंग फर्म Franglobal शुरू की, जो विदेशी कंपनियों को भारत में कारोबार स्थापित करने में मदद करती थी। उन्हें Franchise India के फाउंडर गौरव मार्या से करीब 50 लाख रुपये का निवेश मिला। चार साल में कंपनी को खड़ा करने के बाद 2015 में उन्होंने Franglobal को Franchise India को बेच दिया।

नौकरी में दिखी बड़ी समस्या
साल 2015 में अरुणाभ की शादी गुंजन तनेजा से हुई और उन्होंने Treebo नाम की एक बजट होटल चेन में नौकरी शुरू की। Treebo में काम करते हुए अरुणाभ ने एक बड़ी समस्या देखी। होटल के ग्राहकों को गंदे तौलिये, चादरें और पर्दे जैसी चीजों से परेशानी हो रही थी। अरुणाभ को समझ आया कि लॉन्ड्री सर्विस में एक बहुत बड़ा मौका छिपा है। यह एक ऐसा बाजार था जो 99% असंगठित था और पूरी तरह से पारंपरिक धोबियों पर निर्भर था। अरुणभ ने सोचा कि इसे एक प्रोफेशनल सर्विस में बदला जा सकता है।

UClean की नींव
Treebo छोड़ने के बाद अरुणाभ ने अपनी पत्नी गुंजन तनेजा के साथ मिलकर 2017 में UClean की शुरुआत की। कंपनी का आधिकारिक नाम Uconcepts Solutions Pvt Ltd रखा गया। शुरुआत आसान नहीं थी। उन्होंने 50–60 निवेशकों से बात की, लेकिन कोई भी निवेश के लिए तैयार नहीं हुआ।

पहला निवेश और पहला स्टोर
जब अरुणाभ लगभग हार मान चुके थे, तब दिल्ली-एनसीआर के एक पारंपरिक ड्राई क्लीनर ने उन पर भरोसा किया। उस निवेशक ने वसंत कुंज और गुरुग्राम में अपने दो स्टोर UClean को दिए और 25 लाख रुपये का निवेश किया। मशीनें, स्टोर और सेटअप मिला, जबकि रोजमर्रा का खर्च अरुणाभ ने संभाला।

फ्रेंचाइजी मॉडल से तेजी से विस्तार
UClean ने फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाया। ऐप और वेबसाइट के जरिए ग्राहक फ्री पिकअप और डिलीवरी के साथ 24 घंटे में लॉन्ड्री सर्विस पा सकते हैं। “किलो के हिसाब से कपड़े धोना” कंपनी की सबसे लोकप्रिय सेवा बनी। प्रोफेशनल क्वालिटी और समय पर डिलीवरी ने ब्रांड को पहचान दिलाई।

आज का UClean
आज UClean सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी सर्विस दे रही है। कंपनी के 800 से अधिक आउटलेट्स हैं। कंपनी का टर्नओवर 160 करोड़ रुपये से अधिक है। अरुणाभ सिन्हा की कहानी बताती है कि बड़ा बिज़नेस हमेशा हाई-फाई आइडिया से नहीं, आम समस्याओं के स्मार्ट समाधान से बनता है। मेहनत, धैर्य और सही सोच हो, तो कपड़े धोने का काम भी करोड़ों का साम्राज्य बना सकता है।

TAGGED:Entrepreneur JourneyFARSH SE ARSH TAKFeaturedIndian StartupIndustrial EmpireMotivation Storysuccess storyUClean
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Apple भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स निवेश भारत में Apple का बड़ा दांव: एंकर वेंडर टीम के साथ ₹30,537 करोड़ का निवेश
Next Article लखनऊ में प्रस्तावित AI सिटी का विज़न, उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक हब बनाने की पहल Lucknow में बनेगी AI सिटी, उत्तर प्रदेश को मिलेगी वैश्विक पहचान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

the image consists of a visual from middle east war with damaged buildings and destroyed infrastructure
ट्रेंडिंग खबरेंअन्य

पश्चिम एशिया संकट का भारत पर असर: 25 लाख लोग गरीबी की ओर, कौन-कौन से उद्योग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा

By
Industrial Empire
UP में औद्योगिक अपराधों पर जेल की सजा खत्म, अब लगेगा जुर्माना | यूपी में निवेशकों के लिए बड़ी राहत
ट्रेंडिंग खबरें

UP में अब औद्योगिक अपराधों में जेल नहीं, देना होगा जुर्माना, निवेशकों को मिलेगी राहत

By
Industrial Empire
MG-Hector
अन्य

इको-फ्रेंडली ड्राइविंग के लिए MG Hector E20 SUV लॉन्च, जानें क्या है खास

By
Industrial Empire
UP में धान खरीद 2025-26, MSP बढ़ा, किसानों को मिलेगा ज्यादा दाम
एग्रीकल्चर

UP में धान खरीद 1 नवंबर से शुरू, किसानों को मिलेगा 69 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा भाव

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?